Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल में 29 जून को दस्तक देगा मानसून, चार दिनों तक भारी बारिश का ऑरेंज-येलो अलर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 28, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। हिमाचल प्रदेश में बुधवार को झमाझम बारिश के साथ दक्षिण पश्चिम मानसून पहुंचेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने बताया कि प्रदेश में 24 घंटों के भीतर मानसून के प्रवेश करने की प्रबल संभावना है।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष मानसून के सामान्य रहने का पूर्वानुमान है। प्रदेश में लगातार चार दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के सभी क्षेत्रों में बुधवार और गुरुवार को भारी बारिश और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। मंगलवार को शिमला, मंडी, कांगड़ा और हमीरपुर जिला के कई क्षेत्रों में बादल बरसे। 2 जुलाई तक प्रदेश में भारी बारिश और अंधड़ की चेतावनी जारी की गई है।

उधर, चंबा-किलाड़ मार्ग पर साच दर्रे के पास बोलेरो गाड़ी पर चट्टानें गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों को तीसा अस्पताल में उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज चंबा रेफर किया गया है। सोमवार रात को भी प्रदेश में कई इलाकों में बारिश हुई। राजधानी शिमला में मंगलवार सुबह बारिश हुई। हालांकि दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए हल्की धूप भी खिली। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में 13 जून को मानसून हिमाचल पहुंचा था। सामान्य से 13 दिन पहले दक्षिण पश्चिम मानसून ने हिमाचल में दस्तक दी थी। 10 फीसदी कम बारिश के साथ हिमाचल प्रदेश से आठ अक्तूबर 2021 को मानसून विदा हुआ था। बीते वर्ष सामान्य से 14 दिन बाद मानसून की विदाई हुई थी।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

28 जून तक किस जिले में कितनी बारिश
इस वर्ष 1 से 28 जून तक प्रदेश में 46.4 मिलीमीटर बारिश हुई है जबकि इस अवधि में 90 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है। 28 जून तक चंबा जिले में सामान्य से 37 फीसदी, लाहौल-स्पीति 70, कांगड़ा 51, कुल्लू 28, मंडी 52, हमीरपुर 2, ऊना 42, बिलासपुर 47, शिमला 39, सोलन 41 और सिरमौर में 68 फीसदी तक कम बारिश दर्ज हुई है।

पर्यटकों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह
मौसम विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की संभावना है। ऐसे में पर्यटक व स्थानीय लोग संबंधित विभागों की ओर से जारी एडवाइजरी और दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन को पर्याप्त सुरक्षा उपाय करने की सलाह दी गई है।  बरसात के मौसम में अचानक बाढ़ आने व भूस्खलन का खतरा बना रहता है। पर्यटकों को नदियों, नालों और खड्डों की ओर रुख नहीं करने को कहा गया है। पर्यटकों को प्रशासन की ओर से समय-समय पर जारी एडवाइजरी का पालन करने को कहा गया है।  प्रशासन की सलाह व मौसम की अनुकूल स्थिति के अनुसार ही अपनी यात्रा प्लान करें। अनावश्यक यात्रा करने से बचें। फोटो और सेल्फी लेने के लिए जान जोखिम में डालकर नदी-नालों में न जाएं। कुल्लू जिले में प्रशासन ने नियमों की अवहेलना करने वालों पर जुर्माना लगाने का भी प्रावधान किया है। आपदा की स्थिति में मदद के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के नंबरों के अलावा टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क किया जा सकता है।

तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
क्षेत्र           अधिकतम    न्यूनतम
ऊना          36.8          27.0
बिलासपुर    33.0         25.0
हमीरपुर      32.4        23.0
सोलन        32.0         22.0
चंबा          31.9         24.3
कांगड़ा      31.7         21.7
नाहन         30.0         24.1
धर्मशाला    28.0        21.2
केलांग        27.3       13.4
कल्पा       27.4         15.3
शिमला      25.3       18.7

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
ahmedabad plane crash death

PM मोदी का अहमदाबाद दौरा… हादसे के घावों पर मरहम, घायलों से की मुलाकात

June 13, 2025

हिंदुओं को मजबूत करने का संकल्प

November 27, 2023

इस रात की सुबह कब?

December 17, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.