Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल में भारी बारिश ने बरपाया कहर, चंबा में छह वाहन मलबे में दबे, बद्दी में तीन पुल बहे

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 30, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला/चंबा। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश ने कहर बरपाया है। सामान्य से पांच दिन देरी से मानसून की जोरदार बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। जगह-जगह भूस्खलन व मलबा आने से व्यापक नुकसान हुआ है। इससे लोगों की दुश्वारियां बढ़ गई हैं। भूस्खलन की चपेट में आने से कई जगह गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं। चंबा जिले में बुधवार रात को हुई भारी बारिश से आए मलबे में छह वाहन दब गए। कई जगह भूस्खलन से भरमौर-पठानकोट एनएच चार घंटे तक बंद रहा। इसके अलावा 42 छोटी-बड़ी सड़कों पर यातायात ठप हो गया है।

प्रशासन ने सैलानियों व आम लोगों को नदी-नालों में न उतरने की चेतावनी दी है। वहीं, जिला कुल्लू में भी बुधवार देर रात से जिलाभर में बारिश होने से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से  मोगीनंद में पांवटा-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे तालाब बन गया। खराब मौसम के चलते गुरुवार को भी गगल एयरपोर्ट में विमान सेवाएं अस्त-व्यस्त रहीं।

इन्हें भी पढ़े

cm dhami

अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी

October 14, 2026
CM Dr. Mohan Yadav

गुरुवाही से विकास का बड़ा ऐलान, उमरिया को 144 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, मानपुर में सांदीपनि विद्यालयों समेत की कई बड़ी घोषणाएं

October 14, 2026
वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा

बिहार के वैशाली में दर्दनाक नाव हादसा, नदी से निकाली गई नाव में मिला बड़ा छेद, 14 बच्चों की मौत से पसरा मातम

October 14, 2026
pan masala

उत्तराखंड में एक साल के लिए बैन हुआ गुटखा और पान मसाला, राज्य सरकार ने उठाया सख्त कदम

October 13, 2026
Load More

चंबा के बाथरी-सलूणी-सुंड़ला मार्ग कैला के पास 60 मीटर सड़क का हिस्सा ध्वस्त हो गया। इसमें बीच में एक कार अटक गई। सवारियों ने भागकर जान बचाई। भरमौर-पठानकोट हाईवे सुबह 8:00 बजे वाहनों के लिए बहाल करवाया गया। प्रदेश में 48 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, जबकि पांच बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हुए हैं। भटियात विधानसभा क्षेत्र में कच्चा मकान और गोशाला ढह गई है। भद्रम और घोल्टी में नाले में बहकर आया मलबा घरों और दुकानों में घुस गया।

उधर, कालका-शिमला नेशनल हाईवे पर धर्मपुर के पास पहाड़ी से टूटकर सड़क पर बड़ी-बड़ी चट्टानें आ गिरीं। सड़क किनारे खड़ी एक कार पर भी चट्टान गिरी, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। बद्दी में बारिश के बाद सरसा खड्ड में उफान आने से तीन अस्थायी पुल बह गए। इससे तीन गांवों का संपर्क मुख्य बाजार से कट गया।

बरसात का मौसम आते ही कालका-शिमला एनएच पर पत्थर गिरने का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों को एहतियात बरतने के लिए कहा है। साथ ही पर्यटकों व स्थानीय लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। वहीं, जिला कुल्लू में भी बुधवार देर रात से जिलाभर में बारिश होने से कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सैंज में कोटलू नाला में एक पेड़ गिरने से पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। मंडी के बल्ह क्षेत्र में बारिश से टमाटर की फसल को नुकसान हुआ है। कांगड़ा में गुरुवार को हुई बारिश से नगरोटा बगवां में छह सड़क मार्ग बंद होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सिरमौर जिले के ऊपरी क्षेत्रों पांवटा, राजगढ़, रेणुकाजी, हरिपुरधार, नौहराधार सहित शिलाई आदि में हल्की बारिश हुई। नाहन, कालाअंब में जमकर बारिश हुई है। नाहन मुख्यालय से लेकर मुख्य बस अड्डे तक जलभराव से लोगों को समस्याओं का समाना करना पड़ा। पांवटा-मोगीनंद में सुबह जोरदार बारिश के चलते नेशनल हाईवे पर जलभराव हुआ। करीब दो घंटे तक वाहनों को आवाजाही में दिक्कतें रहीं।

खराब मौसम के चलते गुरुवार को भी गगल एयरपोर्ट में विमान सेवाएं अस्त-व्यस्त रहीं। गुरुवार को दिल्ली से आने वाली स्पाइसजेट की पांच उड़ानों में से दो ही उतर पाईं। वहीं, एयर इंडिया की दो उड़ानों में से केवल एक ही गगल एयरपोर्ट पर पहुंची। गगल एयरपोर्ट के यातायात प्रभारी गौरव ने बताया कि वीरवार को शिमला से हेलिकाप्टर सेवा भी नहीं आई। प्रदेश में मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में बिजली चमकने और गर्जना का भी पूर्वानुमान है। वहीं, दो से चार जुलाई तक का येलो अलर्ट जारी हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
मुख्यमंत्री भगवंत मान

मुख्यमंत्री पर नशे में होने का आरोप, पंजाब विधानसभा में सियासी घमासान !

May 1, 2026
population

अगले 36 सालों में भारत में होने वाला है बहुत बड़ा बदलाव?

December 28, 2024
मजदूर दिवस

मजदूर दिवस पर सरकार को दी बड़ी चुनौती!

May 3, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अजीत डोभाल उत्तराखंड के सपूत… राहुल गांधी के बयान पर भड़के पुष्कर सिंह धामी
  • दिल्ली: ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी और अभिजीत दीपके समेत 6 पर FIR
  • आतंक प्रभावित कश्मीर में RSS को मार्च की इजाजत तो तमिलनाडु में रोक क्यों: हाई कोर्ट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.