हिमाचल प्रदेश के नए सीएम के चयन के लिए कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिस्सा लेने के लिए शिमला पहुंचे छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने उस योजना को बताया, जिसके जरिए हिमाचल प्रदेश के नए सीएम का चयन किया जाना है। छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने बताया कि, पहले विधायक दल की बैठक होगी उसके बाद जो हाईकमान तय करेगा वही हिमाचल प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। भूपेश बघेल ने कहाकि, शिमला की जनता की जीत हुई, कांग्रेस की जीत हुई और यहां के कार्यकर्ता तथा नेता की जीत हुई है। सोनिया गांधी और राहुल गांधी का आर्शीवाद तो था ही इसके साथ प्रियंका जी का सबसे अहम रोल था। खड़गे जी के अध्यक्ष के रूप में ये पहली जीत है।
राजीव भवन शिमला में होगी बैठक
हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला और पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चीफ प्रतिभा सिंह और अन्य नेताओं के साथ शिमला में बैठक की। हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में होगी।
कांग्रेस ने जीतीं 40 सीटें
इस बैठक में बेहद गंभीरता के साथ यह मंथन होगा कि, नया मुख्यमंत्री किसे चुना जाए। किसके हाथों में हिमाचल की बागडोर सौंपी जाए। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 40 सीटें, भारतीय जनता पार्टी 25 सीटें और निर्दलियों ने तीन सीटों पर जीत हासिल की।
हिमाचल प्रदेश सीएम पद के तीन दावेदार
हिमाचल प्रदेश मुख्यमंत्री पद के तीन दावेदारों प्रतिभा सिंह फिर पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू और सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री का नाम आता है। सीएम पद का उम्मीदवार चुनना एक कठिन काम है।






