Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

हिमाचल की राजनीति में हिटलर की एंट्री, BJP पर साधा जमकर निशाना

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 14, 2023
in राज्य
A A
अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह
17
SHARES
566
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजनीति में हिटलर की एंट्री हो चुकी है. प्रदेश में आई आपदा के बाद राहत एवं बचाव कार्य के बीच प्रदेश में राजनीतिक बयानबाजी भी जोरों पर है. एक तरफ जहां राज्य सरकार केंद्र पर मदद न करने के आरोप लगा रही है. तो वहीं, भाजपा नेता भी लगातार कांग्रेस पर नाकाम करार दे रही है. इस बीच सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने भाजपा नेताओं पर जोरदार निशाना साधा है.

हिटलर के प्रोपगैंडा मंत्री की राह पर भाजपा नेता

इन्हें भी पढ़े

money laundering

कानपुर मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क: 8 लाख की झूठी लूट से खुला 3200 करोड़ के काले धन का राज

June 24, 2026
harkipodi

निर्जला एकादशी स्नान: हरिद्वार जाने से पहले जरूर पढ़ें ट्रैफिक प्लान

June 24, 2026
shiv sena ubt

शिवसेना यूबीटी को लगेगा एक और झटका! छिन सकता है संसद भवन का ऑफिसशिव

June 24, 2026
प्रशासन

मथुरा वृंदावन में मानकों का पालन न करने पर प्रशासन ने की कठोर कार्यवाही!

June 24, 2026
Load More

अनिरुद्ध सिंह और विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा को भाजपा नेता सुर्खियां बटोरने का माध्यम बना रहे हैं. भाजपा नेता बार-बार यह दावा कर रहे हैं कि आपदा के दौरान केंद्र ने प्रदेश की भरपूर मदद की, जबकि हकीकत यह है कि यह भरपूर मदद सिर्फ आश्वासनों और भाषणों तक ही सीमित है. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता हिटलर के प्रोपगैंडा मंत्री जोसेफ गेबल्ज की राह पर चल रहे हैं, जो हमेशा यह तर्क देता था कि यदि एक झूठ बार-बार बोला जाए तो लोग उसे सच मानना शुरू कर देते हैं.

भाजपा नेताओं की फितरत जानती है जनता

पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं की फितरत को अच्छे से जानती है. इनके वादों और दावों की हवा विधानसभा चुनावों में निकल चुकी है. उन्होंने भाजपा नेताओं को प्रदेश की जनता को भ्रमित करने के प्रयास छोड़ कर सकारात्मक भूमिका निभाने का परामर्श दिया. उन्होंने कहा कि राज्य को केंद्र से अतिरिक्त सहायता या विशेष राहत पैकेज के रूप में अभी तक एक पैसा भी नहीं मिला है. प्रदेश की 315 करोड़ रुपये की राहत राशि पिछले कुछ सालों से केंद्र सरकार के पास लंबित थी. इसमें 189 करोड़ रुपये ज़ारी किए गए हैं. वहीं, एस.डी.आर.एफ. के तहत सिर्फ 360 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. इसमें से 180 करोड़ रुपये की पहली किस्त जून माह में और 180 करोड़ रुपये की दूसरी किस्त अग्रिम में जारी कर दी थी, जो आने वाले दिसंबर महीने में मिलनी थी.

आपदा के बीच भाजपा पर राजनीति करने के आरोप

सुक्खू सरकार के कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा की इस घड़ी में कई बार केंद्र से विशेष सहायता प्रदान करने का आग्रह किया, लेकिन बदले में आश्वासन ही मिले. प्रदेश विधानसभा से विशेष आर्थिक पैकेज को लेकर एक संकल्प पारित कर केंद्र को भेजा गया है. प्रदेश भाजपा नेताओं ने न तो इस संकल्प का समर्थन किया और न ही प्रदेशवासियों की पीड़ा को केंद्र तक ही पहुंचा पाए. इसके विपरीत प्रदेश के भाजपा नेता केंद्र की मदद के नाम पर झूठे आंकड़े पेश कर समाचार-पत्रों और अन्य प्रचार-प्रसार साधनों मे सिर्फ ख्याली पुलाव पका रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में समाज का प्रत्येक वर्ग प्रदेश सरकार की ओर मदद का हाथ बढ़ा रहा है और भाजपा नेता सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने में ही व्यस्त हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम धामी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, वैश्विक निवेश सम्मेलन के उद्घाटन हेतु किया आमंत्रित

December 3, 2023
WCL

वेकोलि में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न

December 27, 2024

वैश्विक हिंदी : स्थिति और संभावनाओं पर आयोजित हुई अंतर्राष्ट्रीय वेबगोष्ठी

February 5, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • RBI ने बदले डिजिटल पेमेंट फ्रॉड के नियम, ऐसे मिलेगा मुआवजा
  • दिल्ली : MCD पार्किंग में बनेंगे बड़े EV चार्जिंग हब, मिलेगी बैटरी बदलने की भी सुविधा
  • मिर्जापुर का नया पोस्टर रिलीज, जानें कब आएगा फिल्म का टीजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.