नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो के अक्सर कई सारे वीडियो वायरल होते रहते हैंं। मेट्रो के अंदर कई बार कुछ यात्री बेहद ही शर्मनाक हरकत करते हुए भी देखे गए हैं। लेकिन अब एक वीडियो दिल्ली मेट्रो स्टेशन का भी वायरल हुआ है। इस वायरल वीडियो में मेट्रो स्टेशन पर एक कपल ने बेहद ही गंदी हरकत की है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि कपल मेट्रो स्टेशन पर सरेआम इश्क फरमा रहा है। इस दौरान दोनों एक-दूसरे से लिपटे हुए हैं। कुछ समय बाद लड़की हंसती भी नजर आ रही है।
दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर कपल की इस घिनौनी करतूत का किसी ने वीडियो बना लिया। मेट्रो स्टेशन पर एक-दूसरे में लिपटे कपल को देख कर वहां से गुजर रहे यात्री भी हैरान है। बाद में इस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया गया है। यह वीडियो ‘trendingreels8888’ नाम के एक इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है। हजारों लोगों ने इस वीडियो को अब तक देखा है। कई लोगों ने इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है।
दिल्ली मेट्रो ट्रेन के अंदर एक-दूसरे को किस करते कपल या फिर आपस में किसी बात लेकर मारपीट करते यात्रियों का वीडियो अक्सर वायरल हो जाता है। पब्लिक प्लेस पर ऐसी हरकतें अक्सर समाज को शर्मसार करती हैंं। दिल्ली मेट्रो अपने यात्रियों से हमेशा अपील करता रहता है कि मेट्रो स्टेशन या ट्रेन के अंदर यात्रा के दौरान वो अनुशासन में रहें। इसके बावजूद मेट्रो में शर्मनाक हरकतों का वीडियो गाहे-बगाहे सामने आता ही रहता है।







