Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

सीएम रेखा गुप्ता ने AAP मुखिया पर कैसे ली चुटकी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 22, 2025
in दिल्ली, राजनीति
A A
cm rekha gupta
14
SHARES
478
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सारा दिन मेरी ही रील और वीडियो देखते रहे हैं। वो इसलिए ये वीडियो देखते हैं कि मैंने क्या कहा, क्या नहीं कहा। हाथ ऊपर कर लिया, कदम पीछे कर लिया। वो बस मेरी ही वीडियो निकालते रहते हैं कि कुछ तो मिलेगा जिससे बोल सकें। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी संयोजक को नसीहत देते हुए कहा कि मैं कहना चाहती हूं केजरीवाल साहब वीडियो-रील मेरी देखना कम कर दो।

सीएम रेखा गुप्ता ने इलेक्ट्रिक बस डिपो का किया शिलान्यास
सीएम रेखा गुप्ता ने हरिनगर में डीटीसी के बहु-स्तरीय इलेक्ट्रिक बस डिपो का शिलान्यास किया गया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा कि सेवा पखवाड़े के अंतर्गत दिल्ली को मिली यह सौगात राजधानी की परिवहन व्यवस्था को एक नई दिशा देगी। नई तकनीक से सुसज्जित यह सेल्फ-सस्टेनेबल बिल्डिंग अपने खर्चे स्वयं वहन करेगी जिससे सरकार पर कोई अतिरिक्त भार नहीं आएगा।

इन्हें भी पढ़े

Jhandewala Devi Temple

एतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज!

October 8, 2026
पंजाब BJP अध्यक्ष

पंजाब BJP अध्यक्ष बोले, ‘AAP सरकार के भ्रष्टाचार का घड़ा भरा, इसका…’

October 7, 2026
PM Modi

‘आज मैं जो कुछ हूं…’, पीएम मोदी ने किसे दिया अपनी सफलता का क्रेडिट

October 7, 2026
FIR against Rahul and Priyanka

आकाशवाणी भवन में प्रवेश को लेकर राहुल-प्रियंका गांधी पर FIR, प्रदर्शन के दौरान हुई कार्रवाई।

October 7, 2026
Load More

इस अत्याधुनिक केंद्र में 400 से अधिक विद्युत बसों की पार्किंग और चार्जिंग की सुविधा होगी। साथ ही कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए क्लीनिंग, कार्यालय, डॉरमेट्री, कमर्शियल कॉम्प्लेक्स और मॉल जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दिल्ली की स्मार्ट, हरित और सुलभ परिवहन प्रणाली विकसित दिल्ली – विकसित भारत 2047 के संकल्प को नई गति और मजबूती प्रदान करेगी।

‘केजरीवाल जी, थोड़ा हमारे रील देखना कम कर दो’
दिल्ली के हरि नगर डीटीसी बस डिपो शिलान्यास समारोह के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कई मुद्दों का जिक्र किया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कर्मचारियों को लेकर उठाए जा रहे कदमों की भी जानकारी दी। इसी दौरान रेखा गुप्ता ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं केजरीवाल से कहना चाहती हूं कि साहब थोड़ा सा हमारे वीडियो, इंटरव्यू और रील देखना कम कर दो। सारा दिन मेरी ही रील देखते रहते हो। रेखा गुप्ता ने कहा कि जितना आप मेरी वीडियो रील देखते हैं अगर इतना ध्यान आपने दिल्ली पर लगा दिया होता तो यहां के लोग इतने त्रस्त न होते, इतने दुखी न होते।

पंजाब का जिक्र कर आप मुखिया को जमकर सुनाया
रेखा गुप्ता ने आगे कहा कि अगर आज भी ध्यान लगाना है तो बेचारी पंजाब की जनता पर लगाओ। जो आपके कारण से वहां पर बाढ़ से पीड़ित हैं और उनको कोई भी सुविधा वहां पर आपकी सरकार दे नहीं पा रही। कभी किसी गरीब के साथ, कभी किसी बाढ़ पीड़ित के साथ आप दिखाई नहीं देते। सारा दिन सोशल मीडिया पर रीलें ढूंढ़ते रहते हो। मैं ये संदेश उन्हें देना चाहती हूं कि मैं रेखा गुप्ता हूं, दिल्ली के लोगों को मुख्यमंत्री, दिल्ली के लोगों की बहन। मैं उनकी सारी समस्याओं का समाधान करूंगी।

मैं दिल्ली की बेटी हूं… जानिए रेखा गुप्ता ने क्यों कहा ऐसा
इस दौरान रेखा गुप्ता ने डीटीसी की हालत सुधारने का भी वादा किया। उन्होंने कहा कि मैं रेखा गुप्ता हूं, दिल्ली की बेटी। हम डीटीसी को घाटे से फायदे में लाकर दिखाएंगे। जो भी चीज आपने खराब हालत में छोड़ी, उसे हम सुधारकर दिखाएंगे। मैं किसी से डरती नहीं हूं। डीटीसी को घाटे से निकालकर फायदे में लाएंगें। उन्होंने पिछली सरकार पर डीटीसी को खराब हालत में छोड़ने का आरोप लगाया और उसे सुधारने का वादा किया।

जीएसटी कटौती पर रेखा गुप्ता ने क्या कहा
नवरात्रि के पहले दिन पर रेखा गुप्ता ने कई मंदिरों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं और जीएसटी कटौती के लिए केंद्र सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में किए गए #NextGenGST सुधारों ने शिक्षा को और सरल और सुलभ बनाया है। बच्चों की स्टेशनरी को टैक्स-फ्री करने का निर्णय हर परिवार को सीधा लाभ दे रहा है। इससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ कम होगा। प्रधानमंत्री का यह ऐतिहासिक कदम आने वाली पीढ़ी के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारतीय परम्परा

भारतीय परम्पराओं के अनुपालन से देश बढ़ रहा आगे!

July 16, 2024
cough syrup

कफ सिरप बिक्री पर सख्त निगरानी, 350 से अधिक सैंपल लिए गए, दर्जनों मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस रद्द

October 12, 2025
Siddaramaiah DK Shivakumar

सीक्रेट पर्ची बताएगी कौन होगा कर्नाटक का CM!

May 15, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत में ब्याज दरों में बढ़ौतरी का चक्र प्रारम्भ!
  • खाद्य पदार्थों के उपभोग में पूरे विश्व को आज भारत जैसे संयम की आवश्यकता है!
  • एतिहासिक झण्डेवाला देवी मंदिर में शारदीय नवरात्र की तैयारियां तेज!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.