Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

ऑपरेशन सिंदूर में चीन ने पाकिस्तान की कैसे की मदद? खुल गए सारे सीक्रेट!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 24, 2025
in विश्व
A A
operation sindoor 2.0
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ जब भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, तो पाकिस्तान के हथियार कम पड़ गए थे. इस संघर्ष का अंजाम भले सीजफायर रहा था, लेकिन पाकिस्तान की बड़ी हार हुई थी. अब 7 महीने बाद पेंटागन की चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है. इसमें खुलासा हुआ है कि भारत सिर्फ पाकिस्तान से ही नहीं, बल्कि चीन से भी लड़ा था, क्योंकि चीन ने पाकिस्तान की बैकहेंड पर मदद की थी.

चीन ने तीन बड़े तरीकों से पाकिस्तान की मदद की

इन्हें भी पढ़े

क्यों कांप रहा है चीन? समंदर में भारत ने की ऐसी घेराबंदी!

February 11, 2026
manufacturing hub

भारत ही होगा US का सहारा, अमेरिकी कंपनियों का बनेगा मैन्युफैक्चरिंग हब

February 11, 2026
fighter jets

राफेल से लेकर F-22 रैप्टर तक, 1 मिनट में 100 लीटर तेल पी जाते हैं ये फाइटर जेट्स!

February 11, 2026

रूस ने भारतीयों को नौकरी देने में दिखाई दिलचस्पी, भर-भरकर जारी हो रहे वर्क परमिट

February 9, 2026
Load More

चीन ने ‘ग्रे-जोन’ रणनीति अपनाई, जिसमें पाकिस्तान सामने से लड़ता रहा और चीन पीछे से खुफिया जानकारी, साइबर हमले, सूचना और कूटनीतिक तरीकों से भारत पर दबाव बनाता रहा. यह एक नया मॉडल है, जहां चीन सीधे युद्ध में शामिल हुए बिना पाकिस्तान के जरिए भारत को कमजोर करने की कोशिश कर रहा था.

खुफिया जानकारी (इंटेलिजेंस सपोर्ट): चीन ने अपने सैटेलाइट कवरेज और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस से पाकिस्तान को भारत की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग दी, जिससे पाकिस्तान बेहतर टारगेटिंग और ऑपरेशनल कोऑर्डिनेशन कर सका था.

सूचना युद्ध (इंफॉर्मेशन वारफेयर): चीन ने ऑनलाइन कैंपेन चलाए, जिसमें भारत के आरोपों को धुंधला किया गया, दिल्ली के दावों पर सवाल उठाए गए और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान का नैरेटिव फैलाया गया.

साइबर एक्टिविटी और कूटनीतिक मैन्यूवरिंग: साइबर हमलों और कूटनीतिक तरीकों से संघर्ष को बढ़ने से रोका गया, लेकिन भारत पर दबाव बनाए रखा.

पाकिस्तान की मदद के लिए चीन ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (PLA) को सीधे मैदान में नहीं उतारा, बल्कि पीछे से मदद की, ताकि वह दुनिया के सामने आसानी से इनकार कर सके कि वह इसमें शामिल नहीं था.

चीन ने युद्ध की नई रणनीति क्यों अपनाई?

पेंटागन की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन भारत को अपनी मुख्य रणनीतिक चुनौती मानता है. पाकिस्तान को ‘प्रेशर वॉल्व’ की तरह इस्तेमाल करता है ताकि भारत अमेरिका के साथ रक्षा सहयोग बढ़ा न सके और हमेशा व्यस्त रहे. चीन ने ऑपरेशन सिंदूर को ‘ग्रे-जोन’ रणनीति का टेस्ट केस माना, जहां साइबर, इकोनॉमिक कोएर्शन, सूचना युद्ध और प्रॉक्सी अस्थिरता पहले आती है.

चीन ने भारत खिलाफ चली थी बड़ी चाल

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर 2024 में LAC पर भारत-चीन के बीच डिसएंगेजमेंट समझौता भी अस्थायी था, ताकि भारत अमेरिका के करीब न आए. एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह खुलासा भारत के लिए नई चुनौती है. अब भारत को सिर्फ पाकिस्तान नहीं, बल्कि चीन-पाकिस्तान के संयुक्त ‘हाइब्रिड’ खतरे के लिए तैयार रहना होगा.

ऑपरेशन सिंदूर में क्या हुआ था?

ऑपरेशन सिंदूर 7 मई 2025 से 10 मई 2025 तक चला 4 दिन का संघर्ष था. 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक आतंकी हमले में 26 नागरिक मारे गए थे, जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर मिसाइल और हवाई हमले किए. भारत का कहना था कि यह आतंकी ढांचे को निशाना बनाने के लिए था, जबकि पाकिस्तान ने इसे सिविलियन इलाकों पर हमला बताया. संघर्ष में दोनों तरफ से हवाई और मिसाइल हमले हुए, लेकिन भारत ने निर्णायक बढ़त बनाई थी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
condom

200 साल पुराना कंडोम…म्यूजियम में यौन स्वास्थ्य अनूठा संगम, 19वीं सदी की कहानी !

June 4, 2025
Promotion of Saffron Cultivation in Himachal by CSIR-IHBT

सीएसआईआर-आईएचबीटी ने किया हिमाचल में केसर की खेती को प्रोत्‍साहन

September 30, 2022
सलमान खुर्शीद

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा एक पार्टी विशेष का कार्यक्रम नहीं, सिर्फ पीएम मोदी को निमंत्रण क्यों?: कांग्रेस

October 26, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • उत्तराखंड के लिए गौरव का क्षण… भगत ‘दा’ को पद्म भूषण !
  • विराट हिंदू सम्मेलन: हिंदुत्व जागरण और ‘पंच परिवर्तन’ का आह्वान – शूरवीर सिंह नेगी
  • क्या रद्द हो जाएगा स्पीकर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.