Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

इतने विरोध के बाद भी कैसे टिके हुए हैं जो बाइडेन, कौन कर रहा समर्थन?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2024
in विशेष, विश्व
A A
Biden
16
SHARES
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: अमेरिकी चुनाव में इस समय राष्ट्रपति जो बाइडेन के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। उनकी बढ़ती उम्र और लगातार हो रही गलतियों की वजह से वे डेमोक्रेट्स के ही कई नेताओं के खिलाफ आ गए हैं। लेकिन इस विरोध प्रदर्शन के बाद भी जो बाइडेन राष्ट्रपति की रेस में मजबूती से डटे हुए हैं, वे हार ना मानने की बात कर रहे हैं। अब उनका वो जज्बा कुछ कारणों की वजह से है, उस समर्थन की वजह से है जो इस मुश्किल समय में भी उन्हें मिल रहा है।

आखिर क्यों पसंद किए जा रहे बाइडेन?

इन्हें भी पढ़े

China Military Crisis

क्या जंग लड़ने के काबिल है जिनपिंग की आर्मी? रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

February 26, 2026
india-israel

भारत-इजरायल में इन 5 हथियारों पर होगी 10 अरब डॉलर की डिफेंस डील!

February 25, 2026
beautiful man-made islands

इन देशों में है मानव निर्मित खूबसूरत आइलैंड, जिन्हें देखने देख-दुनिया से घूमने आते हैं टूरिस्ट्स

February 25, 2026
China-pakistaan

पाकिस्तान से टूट रहा है चीन का सब्र, CPEC पर ताला लगाएंगे जिनपिंग?

February 25, 2026
Load More

इस समय कम से कम 80 ऐसे डेमोक्रेट नेता सामने आए हैं जिन्होंने खुलकर जो बाइडेन और उनकी दावेदारी का समर्थन कर दिया है। उनका मानना है कि बाइडेन का राजनीतिक रिकॉर्ड बेमिसाल है, ट्रंप को एक बार मात देना उन्हें कई दूसरे प्रत्याशियों से काफी आगे खड़ा कर देता है। इसके ऊपर यहां तक माना जा रहा है कि विदेश नीति को लेकर जिस तरह की पकड़ जो बाइडेन की दिखी है, जिस तरह से वे खुलकर काफी देर तक उस पर बात कर लेते हैं, ट्रंप ऐसा नहीं कर सकते। यह बात भी बाइडेन के पक्ष में जाती है।

विदेश नीति की हो रही तारीफ

बीबीसी से बात करते हुए नॉर्थ कैरोलिना के गवर्नर ने भी कहा है कि विदेश नीति के मामले में तो बाइडेन की पकड़ जबरदस्त है। वो असाधारण है, ट्रंप तो विदेश नीति पर एक मिनट भी नहीं बोल सकते हैं। बड़ी बात यह है कि बाइडेन को तारीफ उस गेविन न्यूसॉम से भी मिली है जो एक समय राष्ट्रपति के ही एक विकल्प के रूप में देखे जा रहे थे। कैलिफोर्निया के गवर्नर ने दो टूक बोला कि अब वो बाइडेन के लिए पूरी तरह तैयार हैं, उनके मतभेद काफी कम हो चुके हैं।

कहां-कहां से मिल रहा समर्थन?

इसके अलवा एक और जरूरी संगठन Congressional Hispanic Caucus भी मुश्किल समय में बाइडेन के पक्ष में खड़ा दिख रहा है। इसके 40 सदस्य बाइडेन को ही मुफीद प्रत्याशी मानते हैं, उनके अलावा ब्लैक कॉकस के 60 सदस्य भी बाइडेन को ही पसंद कर रहे हैं। बड़ी बात यह है कि अमेरिका का ब्लैक वोट भी बाइडेन के पक्ष में जा रहा है। इसका बड़ा कारण यह है कि बाइडेन की छवि मानवधिकारों को बचाने वाले व्यक्ति की है, वही ट्रंप को इसके खिलाफ माना जाता है।

विवाद किस बात पर था?

अब जानकारी के लिए बता दें कि जो बाइडेन सिर्फ इस वजह से कुछ कमजोर पड़े हैं क्योंकि उन्होंने लाइव स्पीच में ऐसी गलतियां कर दीं जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की। कमला हैरिस को ट्रंप बता देना से लेकर जेलेंस्की की जगह पुतिन का नाम ले लेना, यह कुछ ऐसी चूक रहीं जिन्होंने उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर सवाल उठा दिए। लेकिन बाइडेन मानते हैं कि उम्र के साथ आदमी का विवेक और ज्यादा बेहतर काम करता है और लोगों को भी सिर्फ यही पक्ष देखना चाहिए। बाइडेन तो यहां तक कह चुके हैं कि वे अपना मेंटल टेस्ट करवा सकते हैं, साबित कर सकते हैं कि वे पूरी तरह फिट हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
दूध

मेहनती और बुद्धिमान होने के बावजूद भी यहां के लोग नहीं करते दूध-घी का सेवन, क्या है इसकी वजह?

February 22, 2023
WCL

WCL में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

October 28, 2024
वीके सक्सेना

दिल्ली में LG के खिलाफ जांच की मांग क्यों कर रहे AAP विधायक, रातभर विधानसभा परिसर में लगाएंगे बिस्तर

August 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • राउज़ एवेन्यू कोर्ट का फैसला: केजरीवाल और सिसोदिया आरोप मुक्त, सीबीआई जांच पर टिप्पणी
  • बिना सिम के WhatsApp चलाना होगा बंद, 1 मार्च से लागू होंगे नियम
  • होलाष्टक के चौथे दिन शुक्र होंगे उग्र, क्या करने से होंगे शांत?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.