Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

WCL में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का हुआ शुभारंभ

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 28, 2024
in राज्य, राष्ट्रीय, विशेष
A A
WCL
17
SHARES
574
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नागपुर: वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) में आज सतर्कता जागरूकता की शपथ के साथ सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 का शुभारंभ हुआ। वेकोलि मुख्यालय में आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के कार्यक्रम में, मुख्य अतिथि श्री जे. पी. द्विवेदी, सीएमडी, वेकोलि ने कर्मियों को सतर्कता जागरूकता की शपथ दिलाई।

इस अवसर पर निदेशक तकनीकी (संचालन तथा योजना एवं परियोजना) श्री ए. के. सिंह, निदेशक (वित्त/कार्मिक) श्री बिक्रम घोष तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे की प्रमुख उपस्थिति रही।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
Load More

स्वागत संबोधन प्रस्तुत करते हुए मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री अजय मधुकर म्हेत्रे ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित विविध कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता तथा ईमानदारी वेकोलि के मूल सिद्धांत है तथा इन्हें बल प्रदान करने हेतु सतर्कता विभाग निरंतर कार्यशील रहता है। उन्होंने बताया कि मुख्य सतर्कता आयोग के निर्देशानुसार वेकोलि में 16 अगस्त से 15 नवंबर, 2023 तक 3 माह विशेष सतर्कता जागरूकता मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत कैपेसिटी बिल्डिंग, प्रणालीगत सुधार, सर्कुलर/नियमों का अद्यतनीकरण, शिकायतों का निपटान आदि पर कार्य किए जा रहे है।

वेकोलि के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक श्री जे. पी. द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि ईमानदारी भारत देश की संस्कृति का अविभाज्य अंग है तथा इस सिद्धांत को अपना कर ही हम आगे बढ़ सकते है। उन्होंने कहा कि कंपनी के दैनिक कार्यों में पारदर्शिता तथा ईमानदारी बरतने से न केवल हम कार्य को नियमानुसार पूर्ण करते है बल्कि राष्ट्र के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी निभाते है। उन्होंने हर सप्ताह किए जा रहे विविध एसओपी के कार्यान्वयन की मोनिटरिंग के प्रयास को सराहा। उन्होंने आह्वान किया कि सभी निवारक सतर्कता के सिद्धांतों को अपनाते हुए अपना कार्य जागरूकता पूर्वक करें।

इस अवसर पर अतिथियों ने ‘सतर्कता गैलरी’ का उद्घाटन किया। इसमें सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताएं के साथ ही वेकोलि की उपलब्धियाँ आदि की तस्वीरों को प्रदर्शित किया गया।

अवसर विशेष के लिए प्राप्त माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, माननीय उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़, भारत के प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय सतर्कता आयुक्त श्री प्रवीण कुमार श्रीवास्तव के संदेश का वाचन महाप्रबंधक सर्वश्री दिपक रेवतकर, डी के चौधरी, नील पुरुषोत्तम एवं बी. के. श्रीवास्तव ने किया।

कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अनुपमा टेंभुरर्निकर, मुख्य प्रबंधक (कार्मिक) ने किया। समारोह में विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मी गण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यूट्यूब के सीधे प्रसारण के माध्यम से सभी क्षेत्रों से टीम वेकोलि के सदस्य भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम से जुडे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Tariff war

वर्तमान वैश्विक पटल पर व्यापार युद्ध भारत के लिए आपदा में अवसर हैं!

April 12, 2025
Kejriwal new cabinet

केजरीवाल मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल, ये मंत्री संभालेंगी 14 विभाग

August 8, 2023
neta cartun

सांसदों और विधायकों पर दाग, क्यों उड़ रहा है कानून का मजाक?

September 12, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.