Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

INDIA की बैठक में कितने दल होंगे शामिल, कहां फंसा है पेच, किन मसलों पर मंथन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 31, 2023
in दिल्ली, राष्ट्रीय
A A
Opposition's
26
SHARES
865
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मुंबई: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एनडीए के खिलाफ मजबूत एकता बनाने की कवायद में जुटे विपक्षी महागठबंधन के लिए आज से दिन का समय काफी अहम है. विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं की दो दिवसीय बैठक आज यानी बृहस्पतिवार को मुंबई में शुरू होगी, जिसमें इस मोर्चे के पदाधिकारियों एवं समन्वय समिति, साझा न्यूनतम कार्यक्रम और आगे की रणनीति समेत कई बिंदुओं पर सहमति बनाने के मकसद से चर्चा होने की संभावना है. बता दें कि इस बैठक में शामलि होने के लिए ममता बनर्जी समेत कई नेता मुंबई पहुंच चुके हैं.

दरअसल, देश की वित्तीय राजधानी यानी मुंबई के एक फाइव स्टार होटल में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली इस बैठक में इस बार कुल 28 दल हिस्सा लेंगे जो बेंगलुरु में हुई पिछली बैठक के मुकाबले दो अधिक होंगे. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि बैठक में 28 दलों के 63 प्रतिनिधि शामिल होंगे. विपक्षी गठबंधन की ओर से उपलब्ध कराए गए कार्यक्रम के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम विपक्षी दलों के नेता होटल में जमा होंगे और फिर वहीं पर रात्रिभोज होगा. इस दौरान अनौपचारिक बातचीत होगी। इस रात्रिभोज का आयोजन शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा किया जा रहा है.

इन्हें भी पढ़े

ugc

UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, JNU में गूंजे विवादित नारे, सरकार से जवाब की मांग तेज

February 16, 2026

AI इंपैक्ट समिट 2026 पर PM मोदी का मेगा प्लान और भारत में होने का कारण!

February 16, 2026
जमीन

जमीन या घर? जानिए निवेश के लिए क्या है बेहतर विकल्प

February 16, 2026
gram panchayat

दो योजनाओं पर खर्च होगा ग्रामीण विकास का सबसे ज्‍यादा पैसा!

February 16, 2026
Load More

बैठक के दूसरे दिन शुक्रवार की सुबह गठबंधन का ‘लोगो’ जारी किया जाएगा और फिर विपक्षी नेता औपचारिक बैठक करेंगे. शाम के समय ‘इंडिया’ के घटक दलों के नेता एक संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करेंगे. विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे. उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीट बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है.

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बुधवार को कहा कि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के पास प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने के लिए कई विकल्प हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी के पास केवल एक ही विकल्प है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता मनोज झा ने कहा कि मुंबई की बैठक में मौजूदा सरकार की प्रतिगामी नीतियों का एक प्रगतिशील विकल्प लाने के लिए स्पष्ट रूपरेखा पेश की जाएगी. विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अपने घटक दलों के बीच सुचारू समन्वय के लिए एक सचिवालय की घोषणा करने की भी संभावना है और यह राष्ट्रीय राजधानी में बनाया जा सकता है. इसके अलावा, सदस्य गठबंधन की अगुवाई करने के लिए एक संयोजक या अध्यक्ष के मुद्दे पर भी चर्चा करेंगे.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
भारतीय संस्कृति

विश्व में शांति स्थापित करने हेतु आवश्यक है भारतीय संस्कृति का उत्थान

December 27, 2025
support of Israel

इजरायल के समर्थन में तीन लाख लोगों ने किया प्रदर्शन

November 16, 2023
PM Modi and Keir Starmer

भारत-ब्रिटेन FTA पर हस्ताक्षर: पीएम मोदी और कीर स्टार्मर की ऐतिहासिक मुलाकात, 2030 तक 120 अरब डॉलर व्यापार का लक्ष्य!

July 24, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत-पाक मैच से पहले ‘जन गण मन’ गाते दिखे पाकिस्तानी फैंस, वीडियो वायरल
  • UGC के नए नियमों पर देशभर में बवाल, JNU में गूंजे विवादित नारे, सरकार से जवाब की मांग तेज
  • AI इंपैक्ट समिट 2026 पर PM मोदी का मेगा प्लान और भारत में होने का कारण!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.