Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

मोदी के ‘हनुमान’ चिराग कैसे NDA के लिए जीत की संजीवनी ले आए!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 14, 2025
in राजनीति, राज्य
A A
chirag paswan
15
SHARES
488
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनावों में एनडीए की लैंडस्लाइड विक्ट्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वघोषित हनुमान लोजपा नेता चिराग पासवान की महती भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता है.  शाम पांच बजे तक लोजपा (आर) को करीब 19 सीट मिलती दिख रही है. एनडीए की ओर से उन्हें 29 टिकट मिले थे.

जाहिर है कि लोजपा बड़ी सफलता की ओर बढ़ रही है. दूसरी ओर बीजेपी और जेडीयू को मिल रही भारी सफलता में भी चिराग पासवान की भूमिका से इनकार नहीं किया जा सकता .क्योंकि 2020 में उनके साथ न होने पर जेडीयू और बीजेपी को जो नुकसान हुआ था उसे सभी ने देखा था.

इन्हें भी पढ़े

Kharge and Jairam Ramesh

राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

February 13, 2026
raghav chadha

जवाबदेही का बिगुल: ‘राघव चड्ढा ने संसद में उठाई ‘राइट टू रिकॉल’ से महंगाई तक की आवाज’

February 13, 2026
Samarpan

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर ‘समर्पण’ आधारित पुस्तक का हुआ विमोचन

February 13, 2026
loksabha

लोकसभा स्पीकर को हटाने की 3 कोशिशें फेल, ओम बिरला की कुर्सी कितनी सेफ?

February 12, 2026
Load More

रामविलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान यूं तो नीतीश कुमार को चाचा कहते रहे हैं पर 2020 में उन्हें हराने के लिए इन्होंने कमर कस ली थी. खुद तो लोजपा केवल एक सीट ही हासिल कर सकी थी पर जेडीयू को 43 सीटों पर समेट दिया था. पर जिस तरह की जीत इस बार जेडीयू को मिलती दिख रही है उससे स्पष्ट है कि इस बार लोजपा (आर) के समर्थन के चलते नीतीश कुमार को नुकसान नहीं हुआ है.

शाम पांच बजे तक जेडीयू 85 सीटों पर आगे चल रही थी मतलब साफ है कि जिन सीटों पर पिछली बार लोजपा प्रत्याशियों के चलते हार मिली थी वहां इस बार बढ़त मिली है. जाहिर है कि चिराग पासवान अपने कोर वोटर्स के वोट को ट्रांसफर कराने में सफल हुए हैं.

एनडीए की रणनीति में चिराग पासवान को केंद्र में रखना एक मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. चुनाव से पहले ही ऐसी हवा बनाई गई कि चिराग को कभी मुख्यमंत्री पद का दावेदार तो कभी उपमुख्यमंत्री का मजबूत उम्मीदवार बताया गया. जाहिर है कि उनके समर्थकों के बीच खासकर पासवान समुदाय में इसका सकारात्मक संदेश गया.

यह रणनीति 2020 के विद्रोह के बाद चिराग को एनडीए के ‘अंदरूनी चेहरे’ के रूप में स्थापित करने का प्रयास था. इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि चिराग को डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा के चलते पासवान वोटों का बड़े पैमाने पर ट्रांसफर जेडीयू और बीजेपी में हो सका. X पर समर्थकों ने चिराग को डिप्टी सीएम बनाने के लिए जबरदस्त अभियान चलाया.एक पोस्ट में लिखा गया कि चिराग को डिप्टी सीएम बनाओ, पासवान भाइयों का सपना पूरा होगा. यह संदेश दलित समुदाय में उत्साह भर गया, जो लंबे समय से आरजेडी के सामाजिक न्याय पर निर्भर था.

मोदी ने अपने हनुमान को चिराग भाई कहकर जीत लिया चिराग समर्थकों का दिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चिराग पासवान को ‘चिराग भाई’ कहना एक भावनात्मक मास्टरस्ट्रोक था, जो चिराग समर्थकों खासकर पासवान समुदाय का दिल जीत लिया. पटना रैली में मोदी ने कहा, कि चिराग भाई बिहार के लाल हैं, वे NDA के साथ बिहार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. यह शब्दों का जादू पासवान वोटरों में उत्साह भर गया, जो रामविलास पासवान की मोदी से पुरानी दोस्ती को याद करता.’हनुमान’ रूपक यहां फिट बैठता है. मोदी ‘राम’, चिराग ‘हनुमान’. X पर एक वायरल वीडियो में चिराग ने कहा, मोदी जी ने मुझे भाई कहा, अब पासवान भाइयों का भरोसा NDA पर है. इस भावनात्मक अपील ने दलित समुदाय को जोड़ा, जहां 5-6% पासवान वोट निर्णायक साबित हुए.

नीतीश और चिराग के मिलन ने बनाई फिजां

नीतीश कुमार और चिराग पासवान का मिलन एनडीए के लिए बहुत महत्वपूर्ण रहा. 2020 में नीतीश कुमार के खिलाफ चिराग ने बिगुल फूंक दिया था. एनडीए छोड़कर उन्होंने अपनी पार्टी को करीब 200 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ाया. जाहिर है इसका नुकसान एनडीए विशेषकर जेडीयू को हुआ था. जेडीयू को केवल 43 सीट ही मिल सकी. बीजेपी जेडीयू से बड़ी पार्टी बनकर उभरी. बताया जाता है कि 40 से अधिक सीटों पर जेडीयू के हार का कारण चिराग बने थे. चिराग का नारा हिट हुआ था कि मोदी तुझसे बैर नहीं -पर नीतीश तेरी खैर नहीं.

पर 2025 में ‘फिजां’ बदली हुई थी. चिराग मुख्यमंत्री आवास पर नीतीश से मिलकर उनका पैर छू रहे थे तो नीतीश कुमार छठ पर्व पर चिराग के घर पहुंच उनको गले लगा रहे थे. जाहिर है कि ये मेल मिलाप महागठबंधन के खिलाफ डेडलिएस्ट कॉम्बिनेशन साबित हुआ.

चिराग का धुआंधार प्रचार और सोशल मीडिया पर उपस्थिति

चिराग पासवान का धुआंधार प्रचार और सोशल मीडिया उपस्थिति ने बिहार में एनडीए की विजय की कहानी लिखी. केवल 29 सीट पर चिराग की पार्टी चुनाव लड़ रही थी पर उन्होंने 100 से अधिक रैलियां की.जाहिर है कि चिराग ने एनडीए के लिए बहुत मेहनत की. X पर उनके लाखों फॉलोअर्स ने उनके कई वीडियो वायरल किए, जहां चिराग ने महागठबंधन पर हमला बोला. सोशल मीडिया ने पासवान वोट मोबिलाइजेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चिराग का डिजिटल कैंपेन युवा दलितों में हिट रहा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Sharad Pawar adani

दशकों पुराना हैं शरद पवार का गौतम अडानी से याराना!

April 11, 2023
ग्रीन पार्टी की महिला गोलरिज घरमन

यहां की महिला सांसद को दुकानों से महंगे कपड़े चुराने का शौक, पोल खुली तो दिया इस्तीफा

January 16, 2024

विपक्ष से दूरी क्यों बना रहे हैं केजरीवाल?

December 2, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली 6 से बीबीसी तक का सफर… दूरदर्शन की प्रसिद्ध समाचार वाचिका सरला माहेश्वरी का निधन !
  • एक-दो नहीं, 4-4 बिल के जरिए H-1B पर अटैक कर रहा अमेरिका ?
  • राज्यसभा में क्या हुआ कि आपस में भिड़ गए खरगे और जयराम रमेश

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.