Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

जेल में बंद सांसद सदन की कार्यवाही में कैसे लेंगे हिस्सा?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2024
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
loksabha
13
SHARES
432
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: असम की जेल में बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और कश्मीरी नेता शेख अब्दुल रशीद को लोकसभा सदस्य के रूप में शुक्रवार को शपथ दिलाई गई. दोनों को शपथ के लिए अदालत के निर्देश पर पैरोल मिली है. अमृतपाल ने पंजाब की खडूर साबित लोकसभा सीट और शेख अब्दूल रशीद ने जम्मू-कश्मीर के बारामूला से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीता था. पंजाब में अलगाववादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के आरोप में अमृत पाल राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत असम के डिब्रूगढ़ जेल में बंद है. वहीं, जम्मू-कश्मीर में टेरर फंडिंग केस में गैर-कानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत इंजीनियर रशीद दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.

ऐसे में सवाल है कि लोकसभा सदस्य के तौर पर शपथ लेने के बाद अमृतपाल और शेख अब्दुल रशीद सदन की कार्यवाही, वोटिंग और दूसरी गतिविधियों में कैसे हिस्सा लेंगे? ऐसे मामलों को लेकर क्या कहता है संविधान?

इन्हें भी पढ़े

EPFO

अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा

April 2, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
pan card

आज से PAN Card के बदले नियम, अब इन 5 डाक्यूमेंट्स के बिना नहीं बनेगा कार्ड

April 2, 2026
Load More

सांसद तो बन गए पर लोकसभा की कार्यवाही में कैसे हिस्सा लेंगे?

लोकसभा सदस्यता की शपथ लेने के बाद दोनों ही सांसद सदन की कार्यवाही में कैसे हिस्सा लेंगे, इस पर पूर्व लोकसभा महासचिव पीडीटी अचारी का कहना है, अगर किसी व्यक्ति को दोषी नहीं ठहराया गया है, तो वह चुनाव लड़ सकता है और अनुमति मिलने के बाद सदन की कार्यवाही में भाग ले सकता है. सदन के अंदर जाने के बाद वह व्यक्ति सदन को संबोधित भी कर सकता है. लेकिन शपथ ग्रहण समारोह या संसद के सत्र में भाग लेने के लिए दोनों को हर बार अदालत का रुख करना होगा.

इस तरह जब अमृतपाल और शेख अब्दुल रशीद पैरोल पर जेल से बाहर हैं लेकिन उन्हें हर बार सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाना होगा और सत्र में हिस्सा लेने के लिए अनुमति मांगनी होगी. यह अदालत पर निर्भर है कि वो परमिशन देती है या नहीं.

पहला नहीं है अमृतपाल-शेख अब्दुल का मामला

अमृतपाल और शेख अब्दुल का मामला पहला नहीं है. इससे पहले, 2021 में अखिल गोगोई के लिए भी ऐसी ही व्यवस्था की गई थी, जिन्हें जेल में होने के बावजूद असम विधान सभा के सदस्य के रूप में शपथ लेने की अनुमति दी गई थी. दूसरा उदाहरण 1977 का है, जब आपातकाल के दौरान जेल में बंद जॉर्ज फर्नांडिस की जीत हुई और उन्हें शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले जेल से रिहा कर दिया गया.

अब आगे क्या होगा?

पहले भी नेताओं को शपथ लेने के लिए अस्थायी पैरोल दी जाती रही है, लेकिन ये नियमित जमानत के जैसी नहीं होती. इसलिए, शपथ लेने के बाद, जेल में बंद सांसद को सदन की कार्यवाही में भाग लेने में असमर्थता की घोषणा करते हुए अध्यक्ष को लिखित रूप से सूचित करना आवश्यक है. यह इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि संविधान के अनुच्छेद 101(4) के अनुसार, अगर कोई सांसद 60 दिनों से अधिक समय तक सभी बैठकों से अनुपस्थित रहता है, तो उसकी सीट खाली हो जाती है.

जेल में बंद सांसद अगर संसद सत्र में भाग लेना चाहते हैं, संसद में चर्चा या किसी मामले में वोट करना चाहते हैं तो वे अदालत का दरवाजा खटखटा सकते हैं. यह बातें वहां लागू होती हैं, जहां सांसद जेल में हैं और दोषी साबित नहीं हुए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
tata group

उत्तराखंड की 4000 महिला अभ्यर्थियों को टाटा में नौकरी के मिले अवसर

August 27, 2024
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
JDS

कर्नाटक चुनाव में किंग बनेगी जेडीएस!

May 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.