Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

कोरोना से कैसे बचेंगे दिल्ली वाले, कहीं नहीं है बूस्टर डोज

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 10, 2023
in दिल्ली
A A
कोरोना संक्रमण
26
SHARES
861
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में संक्रमण दर 6 फीसदी से कम है, जबकि दिल्ली में यह 23 फीसदी तक पहुंच गई है। संक्रमण से बचाव के लिए वैक्सीन की उपलब्धता जानने के लिए हिन्दुस्तान संवाददाता ने कोविन ऐप पर बूस्टर डोज की पड़ताल की। इस दौरान चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। ऐप पर दिल्ली के किसी भी सरकारी केंद्र पर कोरोना की बूस्टर डोज उपलब्ध नहीं मिली। सिर्फ चार निजी केंद्रों पर बच्चों और नाक से दी जाने वाली वैक्सीन उपलब्ध होने की जानकारी मिली। ऐसे में बूस्टर डोज लेने वाले लोग परेशान हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, राजधानी में 78 फीसदी आबादी ने कोरोना की बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। 8 अप्रैल, 2023 तक राजधानी में 33 लाख 92 हजार लोगों ने कोरोना के खिलाफ एहतियातन सुरक्षा के लिए बूस्टर खुराक लगवाई है। छह महीने पहले तक 30 सितंबर के आंकड़ों के अनुसार, 1.56 करोड़ से अधिक लोग कोरोना की दोनों डोज लगवा चुके हैं। यानी अब बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। 1.56 करोड़ लोगों में से सिर्फ लगभग 34 लाख यानी एक चौथाई ने भी बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना से बचने के लिए सभी योग्य लोगों को बूस्टर लेनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़े

दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Load More

कोवैक्सीन और कोविशील्ड की एक भी खुराक नहीं
पड़ताल में सामने आया कि दिल्ली के किसी भी जिले में सरकारी केंद्र पर बूस्टर खुराक समेत कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की पहली और दूसरी खुराक भी उपलब्ध नहीं है। सिर्फ चार निजी केंद्रों पर दो वैक्सीन पहली और दूसरी डोज के रूप में उपलब्ध हैं। इनमें द्वारका स्थित आकाश अस्पताल में 990 रुपए में नेजल वैक्सीन उपलब्ध है। इसके अलावा यहां बच्चों को दिया जाने वाला कॉर्बेवॉक्स का टीका उपलब्ध था। स्टार इमेजिंग हेल्थ लैब में नेजल वैक्सीन 855 रुपए में उपलब्ध थी। न्यू महावीर नगर, आउट रिंग रोड स्थित आस्था अस्पताल और जामिया नगर के अलसिफा अस्पताल में कॉर्बेवॉक्स का टीका उपलब्ध था।

क्या होती है बूस्टर डोज
कुछ वैक्सीन जिंदगी भर वायरस से सुरक्षा देती हैं, लेकिन कुछ बीमारियां ऐसी भी हैं, जिनकी वैक्सीन ताउम्र सुरक्षा नहीं देती। कुछ समय बाद वैक्सीन से पैदा हुई ऐंटीबॉडी कमजोर पड़ने लगती है। उसे मजबूती देने के लिए वैक्सीन की जो डोज दी जाती है, उसे बूस्टर डोज कहते हैं। इसे प्रिकॉशन डोज या ऐहतियाती खुराक भी कहते हैं। कोरोना के मामले में ज्यादातर वैक्सीन के दो डोज लेने के बाद शुरू किया गया था।

बता दें कि दिल्ली में रविवार को 699 कोरोना के नये मामले सामने आए थे। इसके बाद आज दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि विशेषज्ञों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना की नई लहर आएगी और चली जाएगी। उन्होंने सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों से पीड़ित लोगों से अपील की है कि वो मास्क पहनें और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से परहेज करें।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Supreme Court

वक्फ कानून पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, किसके पक्ष में होगा?

April 16, 2025
संविधान

भारतीय संदर्भ में सेकुलरवाद और समाजवाद की व्याख्या

December 2, 2024
wedding

हिंदू विवाह एक ‘संस्कार’, ‘गाना और डांस’ का आयोजन नहीं!

May 3, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.