Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अगर अमेरिका वैश्विक मंच से हट गया तो कौन करेगा दुनिया का नेतृत्व!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 25, 2024
in विश्व
A A
14
SHARES
477
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव होने में करीब सात माह बचे हैं। ऐसे में नेताओं में जुबानी जंग छिड़ी हुई है। हाल ही में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए एक बयान पर राष्ट्रपति जो बाइडन भड़क गए। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति को कड़ी फटकार लगाई और लोगों से पूछा कि अगर अमेरिका विश्व मंच से हट जाता है तो दुनिया का नेतृत्व कौन करेगा।

दुनिया का नेतृत्व कौन करेगा?

इन्हें भी पढ़े

Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Strait of Hormuz

ईरान के ‘टोल प्लान’ से जंग का नया मुद्दा बना होर्मुज?

April 1, 2026
nasa moon mission

54 साल बाद आखिर नासा को मून मिशन की जरूरत क्यों पड़ी?

April 1, 2026
Load More

फ्लोरिडा के थंपा में एक प्रचार कार्यक्रम में बाइडन ने लोगों से पूछा, ‘इसे इस तरह से सोचें– अगर संयुक्त राज्य अमेरिका विश्व मंच से हट जाता है, जैसा कि ट्रंप चाहते हैं, तो दुनिया का नेतृत्व कौन करेगा? दुनिया का नेतृत्व कौन करेगा?’

गौरतलब है, अमेरिका में नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में बाइडन को ट्रंप कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

हर कोई कह रहा आपको ही जीतना है

बाइडन ने कहा, ‘अब जो चीजें हो रही हैं उनमें से एक यह है कि हर अंतरराष्ट्रीय बैठक में मैं अन्य राष्ट्राध्यक्षों के साथ भाग लेता हूं।चाहे वह जी7 हो या जी20। सभी अंतरराष्ट्रीय बैठकों में लगभग हर कोई मेरे पास आया और मुझसे कहा कि आपको ही जीतना है। मुझसे मेरी वजह से कोई नहीं कहता जीतने के लिए बल्कि विकल्प की वजह से वे कहते हैं। उनका कहना है- क्योंकि मेरा लोकतंत्र इस पर निर्भर करता है, जिसका अर्थ है उनका लोकतंत्र।’

राष्ट्रपति ने आगे कहा, ‘पूरी दुनिया देख रही है, और वे देख रहे हैं कि हम इस चुनाव में खुद को कैसे संभालते हैं। न केवल इस पर कि हम जीतते हैं या नहीं, बल्कि हम खुद को कैसे संभालते हैं। मेरे लिए उन चीजों में से एक, जब मैं बच्चा था तब मैं नागरिक अधिकार आंदोलन से चुनावी राजनीति में शामिल हो गया था। यह सब एक समय में एक ही व्यक्ति द्वारा व्यवस्थित किया गया।’

अभियान शानदार काम कर रहा

बाइडन ने अपने समर्थकों से कहा कि उनका अभियान शानदार काम कर रहा है और अब तक करीब आधा अरब डॉलर जुटा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं बहुत उत्साहित हूं। हमने अब तक लगभग आधा बिलियन डॉलर जुटाए हैं। लेकिन यहां जो मुझे उत्साहित करता है वो यह है कि हमारे पास 16 लाख योगदानकर्ता हैं। यानी पिछली बार की तुलना में इस बार 550,000 अधिक हैं। लेकिन यहां सौदा है कि उन 16 लाख में से 97 फीसदी ने 200 डॉलर से कम का योगदान दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि वह हालिया चुनावों में ट्रंप से आगे हैं। उन्होंने कहा, ‘पिछले 23 राष्ट्रीय चुनावों में मैं उनमें से 10 में आगे रहा हूं, ट्रंप आठ में आगे रहे हैं और हम पांच में बराबरी पर रहे हैं। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनावी लहर हमारे पक्ष में है।’

उन्होंने कहा, ‘मैं जो बात कह रहा हूं वह यह है कि लोग सुनने लगे हैं।’ बाइडन ने कहा कि यह चुनाव एक बुनियादी, पुराने जमाने का चुनाव है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी का निर्देश: ठंड व शीतलहर से बचाव को रेन बसेरों और सार्वजनिक स्थलों पर पुख़्ता इंतज़ाम !

November 27, 2025
Congress MP Manish Tiwari

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी होंगे बीजेपी में शामिल!

February 18, 2024
Adivasis and their rights

आदिवासी और उनके अधिकार

April 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.