Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home स्वास्थ्य

दिल को सेहतमंद रखना हैं तो महिलाएं आज से ही शुरू करें ये 9 काम, जिएं स्वस्थ जिंदगी

पहल टाइम्स डेस्क

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 16, 2022
in स्वास्थ्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

वर्तमान समय में दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले बहुत सामने आ रहे हैं जिसमें मौत का कारण हार्ट अटैक बन रहा हैं। देखा जा रहा हैं कि पुरुषों से ज्यादा महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा बढ़ता जा रहा हैं। ऐसे में स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी हैं कि अपनी जीवनशैली को उस अनुरूप बनाया जाए। स्वस्थ जीवनशैली को अपनाकर कई प्रकार के हृदय रोगों को रोका जा सकता है। आज इस कड़ी में हम आपको कुछ ऐसे काम बताने जा रहे हैं जिन्हें आज से ही अपनी दिनचर्या में शामिल कर लिया जाना चाहिए ताकि दिल को सेहतमंद रखा जा सकें। आइये जानते हैं इनके बारे में…

नियमित जांच
महिलाएं अक्सर दूसरों की देखभाल करने में व्यस्त रहती हैं, लेकिन साथ ही साथ खुद की देखभाल करना भी महत्वपूर्ण है। महिलाओं को डॉक्टर से अपनी सेहत के बारे में एक एनुअल चेक-अप (साल में कम से कम एक बार) करवाना चाहिए। ताकि सेहत की किसी भी स्थिति में समय पर लक्षणों की पहचान हो जाए और उचित इलाज हो सके।

इन्हें भी पढ़े

लहसुन

औषधि गुणों से भरपूर है लहसुन के पत्ते? जान लें इसे खाने से क्या होता है

April 4, 2026
periods

पीरियड्स से पहले क्यों बनने लगती है गैस, क्यों होती मरोड़, जानें ?

March 29, 2026
Paan Sherbet

मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?

March 25, 2026
shiny teeth

रोज की 5 आदतें जो चुपचाप पहुंचा रहीं दांतों को नुकसान!

March 24, 2026
Load More

तनाव से बनाए दूरी
तनाव आज हम सभी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है, खासतौर पर ज्यादातर लोग अपने काम को लेकर तनाव में रहते हैं। जब आपका शरीर तनाव में रहता है, तो इसका सीधा असर हमारे शरीर के अंग पर पड़ता है। ऐसे में शरीर में एड्रिनलिन हॉर्मोन ज्यादा मात्रा में बनने लगता है, अगर ऐसा नियमित रूप से होने लगे तो दिल की बीमारियों की संभावना बढ़ जाती है।

मेडिटेशन को अपनाएं
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए महिलाओं को मेडिटेशन की मदद लेनी चाहिए। मेडिटेशन और योगा की मदद से आप स्ट्रेस लेवल को कम करके हार्ट को हेल्दी रख सकते हैं। रोजाना मेडिटेशन करने से माइंड शांत रहता है और आप घर व बाहर के काम को मैनेज कर पाते हैं, खासतौर पर वर्किंग वूमेन के लिए मेडिटेशन एक जरूरी आदत है जो उन्हें अपने रूटीन में शामिल करना चाहिए।

नियमित एक्सरसाइज करें
दिल को सेहतमंद रखने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आप कार्डियो को व्यायाम के रूप में अपनी दिनचर्या में शामिल कर सकते है। कार्डियो एक्सरसाइज से दिल की पम्प करने की क्षमता बढ़ती है, और दिल की मांसपेशियां तंदुरुस्त बन जाती हैं। इसी के साथ जरूरी बात ये की किसी भी नई चीजों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से पहले अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

नींद पूरी करें
आपको हार्ट को हेल्दी रखने के लिए रोजाना 7 से 8 घंटे की नींद पूरी करना चाहिए। आज के समय में वर्क प्रेशर बढऩे और टैक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल के चलते लोग रात तक मोबाइल या लैपटॉप में व्यस्त रहते हैं पर इससे नींद के लिए जिम्मेदार हार्मोन मेलाटोनिन की मात्रा कम हो जाती है और स्ट्रेस बढ़ता है जिसका असर हार्ट हेल्थ पर भी पड़ता है इसलिए आपको रोजाना समय पर सोना चाहिए और रात को 8 बजे के बाद किसी भी तरह के गैजेट्स का इस्तेमाल करने से बचें।

डाइट में करें बदलाव
अगर आप हार्ट को हेल्दी रखना चाहती हैं तो आपको हाई बीपी और कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना चाहिए इसके लिए आप फाइबर रिच फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। ऑफिस जाती हैं तो लंच घर पर लेकर जाएं, ताकि आप जंक फूड अवॉइड कर सकें। सही और पोष्टिक आहार आपके शरीर को सही पोषण देता है। जंक फूड में फैट, नमक और चीनी बहुत ज्यादा मात्रा में पाई जाती है, जो समय के साथ-साथ हमारे दिल पर भी असर डालती है। आहार में पर्याप्त मात्रा में कैलोरीज, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल का होना जरूरी है।

ओरल पिल्स का ज्यादा सेवन न करें
आपको अनचाहे गर्भ से बचने के लिए ओरल पिल्स लेने की सलाह दी जाती है पर इसका कभी भी सेवन कर लेना आपकी सेहत को खराब कर सकता है। ओरल पिल्स का ज्यादा सेवन करने से इस्ट्रोजन हार्मोन की मात्रा बढ़ जाती है जिससे हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। ओरल पिल्स के कारण हार्ट डिसीज और ब्लड क्लॉट का खतरा भी बढ़ता है इसलिए आपको डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही पिल्स का सेवन करना चाहिए।

वजन कंट्रोल करें
हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको वजन कंट्रोल करने के उपाय जरूर खोजने चाहिए। अगर आपका बीएमआई 25 से ज्यादा है और कमर 35 इंच से ज्यादा है तो आपको हार्ट हेल्थ का खतरा हो सकता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आपको हफ्ते में 5 दिन कम से कम 45 मिनट एक्सरसाइज प्रति दिन करना चाहिए। वजन कम करने के लिए चीनी की मात्रा कम करें।

धूम्रपान का सेवन न करें
हम सब जानते हैं कि धूम्रपान का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है और जब बात महिलाओं के स्वास्थ्य की आती है तो धूम्रपान का सेवन और भी ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है, इससे आपकी उम्र कम होती है, प्रेगनेंसी में दिक्कतें हो सकती हैं और हार्ट डिसीज का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप धूम्रपान का सेवन करती हैं तो उसे आज ही छोड़ दें। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जो महिलाएं स्मोक नहीं करती हैं वो स्मोक करने वाली महिलाओं से करीब 14 साल ज्यादा जी सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पहलवानों के धरने

पहलवानों के धरने पर खाप की एंट्री क्यों? कही ये साजिश तो नहीं

May 5, 2023

ध्यान खींच रहे मोटे अनाज

December 31, 2022
opposition alliance I.N.D.I.A.

विधानसभा चुनाव का गठबंधन पर असर नहीं

December 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • पर्यटकों की कमी से कॉर्बेट नेशनल पार्क की कमाई घटी, ये है बड़े कारण
  • US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!
  • इंस्टाग्राम पर नकली नोटों का खेल! 4 FIR, 2 आरोपी गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.