Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

राहुल के सामने खुली अवैध खनन की पोल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 29, 2022
in राज्य
A A
26
SHARES
878
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

अलवर/कोटा : राजस्थान में लंबे समय से चला आ रहा अवैध खनन का विवाद फिर से तेज होने लगा है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा जब राजस्थान से गुजरी तो फिर से उनके सामने भी प्रदेश में हो रहे अवैध खनन की शिकायतों का विस्फोट हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अलवर के लोहिया के तिबारा में जब राहुल गांधी कार्यकर्ताओं और सामाजिक संगठनों के लोगों से बात कर रहे थे, तब यह मुद्दा उठा। इसके बाद राहुल के सामने सीएम अशोक गहलोत ने पिछले कार्यकाल का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने अवैध खनन रोकने के लिए आईजी स्तर के अधिकारी को लगाया था, लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली। उन्होंने कहा कि इसके बाद उनकी सरकार चली गई थी। हालांकि अब दोबारा शिकायतें मिलने के बाद उन्होंने फिर से इस मामले पर गंभीरता दिखाने के साथ शिकायत का निवारण करने की बात कही है।

हरियाणा – राजस्थान बॉर्डर में बड़े माफिया
बताया जा रहा है कि अवैध खनन को लेकर राहुल गांधी के सामने हो रही बात के दौरान अशोक गहलोत ने राजस्थान और हरियाणा बॉर्डर पर बड़े माफिया रैकेट होने की बात मानी। उन्होंने कहा कि यहां और वहां के बड़े बड़े माफिया मिल गए हैं। एक हजार डंपर रोज रात को जाते थे, तब जानते हैं। सीएम ने यह बात कही तो एकबारगी राहुल भी चौंक गए। उन्होंने इस मुद्दे को जीरो टॉलरेंस पर रखने बात कही। इधर सीएम ने हरियाणा सरकार के साथ इस मुद्दे का हल निकालना की बात कही है।

इन्हें भी पढ़े

ai data lab

एआई लैब से मिलेगी सरकारी आईटीआई में आधुनिक तकनीकी शिक्षा!

June 28, 2026
CM Dhami

रुड़की में सीएम धामी ने किया हाईटेक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण!

June 28, 2026
ketan murder case

केतन की हत्या के लिए चेतन ने बनाई थी 10 घंटे की घोस्ट स्ट्रेटेजी, तीन गलतियों ने कर दिया भंडाफोड़

June 28, 2026
Minister Shivraj

कृषिमंत्री शिवराज ने उत्तराखंड को दी करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात!

June 27, 2026
Load More

हाड़ौती संभाग के अवैध खनन पर फिर बोले भरत सिंह
इधर, हाड़ौती संभाग में भी राहुल के जाते ही फिर सीएम गहलोत के खिलाफ विरोधी स्वर गूंजने लगे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को कोटा जिले की सांगोद विधानसभा के कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने एक बार फिर पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत को नए साल की शुभकामना देने के साथ कड़े शब्दों में चेतावनी भी दी है।

भरत सिंह ने सीएम ने कहा कि वो भ्रष्ट खनन मंत्री प्रमोद भाया पद मुक्त करें। आगे भरत सिंह ने पत्र लिखा है कि उन्होंने 100% भ्रष्ट खनन मंत्री को पद से मुक्त करने के लिए कई बार पत्र लिखे । बार-बार पत्र लिखने से उन्हें यह समझ में आ गया कि खनन मंत्री को मुख्यमंत्री खुद संरक्षण दे रहे हैं। पत्र में भरत सिंह ने लिखा है कि खनन मंत्री राजस्थान में खनन माफिया को पूरा संरक्षण देते हैं। भरत सिंह ने पत्र में लिखा कि ‘साल 2022 के अंत में आप को पत्र लिख रहा हूं। पार्टी और प्रदेश हित में भ्रष्ट खनन मंत्री को पद से मुक्त करें’।

नए साल में मंत्री के खिलाफ उतरूंगा सड़क पर
भरत सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र में यह भी लिखा कि ‘आपका भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस का नारा खोखला साबित हो रहा है, खनन मंत्री 100% भ्रष्ट है। पत्र के अंत में सांगोद विधानसभा के कांग्रेस विधायक भरत सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नए साल 2023 में उनका खनन मंत्री के खिलाफ सड़क पर उतरना तय है। उल्लेखनीय है कि गहलोत कैबिनेट के खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया से कांग्रेस विधायक भरत सिंह 36 का आंकड़ा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
IDBI Bank Branch

नोएडा के सेक्टर-75 में आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का हुआ उद्घाटन!

April 18, 2026
संदेशखाली का घटनाक्रम

संदेशखाली पर सियासी संग्राम के साथ क्या संदेश!

February 26, 2024
India-Canada

G-7 में मोदी की गैरमौजूदगी… क्या भारत-कनाडा तनाव तोड़ेगा 6 साल की परंपरा ?

June 2, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सरकार ने लागू किया ‘सुधार नोटिस’ सिस्टम, ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी जैसे मामलों में जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
  • DRDO को मिला नया वित्तीय अधिकार… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बड़े रिफॉर्म का किया ऐलान
  • बोलकर या मन में? जानिए क्या है मंत्र जाप करने का सही तरीका और नियम

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.