Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

तमिलनाडु विधानसभा का जरूरी प्रस्ताव

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 18, 2023
in Uncategorized
A A
Tamil Nadu Legislative Assembly
23
SHARES
754
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

तमिलनाडु से लेकर केरल और झारखंड तक कई ऐसे मामले देखने को मिले, जब राज्यपालों ने समय सीमा तय नहीं होने के प्रावधान का इस्तेमाल कर सरकार की सिफारिशें या विधानसभा से पारित विधेयक रोके रखे।

तमिलनाडु विधानसभा ने एक प्रस्ताव पास किया है, जो राज्यपालों के कामकाज को देखते हुए बेहद जरूरी प्रतीत हो रहा है। राज्य की विधानसभा ने प्रस्ताव पास करके केंद्र सरकार से अपील की है कि वह विधानसभा से पास किए गए विधेयकों को राज्यपाल से मंजूरी मिलने की एक समय सीमा तय करने का कानून बनाए। इस कानून की जरूरत इसलिए है क्योंकि कई राज्यों में यह देखने को मिला है कि विधानसभा से पास किए गए विधेयक महीनों तक राजभवन में लंबित रहते हैं। सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर महीनों या बरसों तक राज्यपाल फैसला नहीं करते हैं। इससे सरकार का कामकाज प्रभावित होता है। इस तरह की घटनाएं आमतौर पर गैर भाजपा दलों के शासन वाले राज्यों में हो रही हैं। तमिलनाडु में पिछले दिनों राज्यपाल ने ऑनलाइन गैम्बलिंग को रोकने वाले विधेयक को मंजूरी दी। उससे पहले यह विधेयक 131 दिन यानी चार महीने से ज्यादा समय तक राज्यपाल के यहां लंबित रहा था। ऐसी स्थिति से बचने के लिए तमिलनाडु विधानसभा ने प्रस्ताव पास किया है।

इन्हें भी पढ़े

india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
REC

आरईसी ने ‘पीएसयू में सर्वश्रेष्ठ सीएसआर प्रोजेक्ट्स’ श्रेणी के प्रतिष्ठित ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड्स जीते

February 25, 2026
ajit pawar

अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर आया बड़ा अपडेट

February 5, 2026
Load More

संविधान का अनुच्छेद 163 राज्यपाल को स्वविवेक से फैसला करने का अधिकार देता है। इसी के तहत विधानसभा से पास करके भेजे गए किसी विधेयक को मंजूरी देने का मामला भी आता है। यह राज्यपाल के स्वविवेक पर निर्भर करता है और संविधान में ऐसी कोई समय सीमा तय नहीं की गई है कि राज्यपाल कितने समय के भीतर विधेयक को मंजूर करके या बिना मंजूर किए वापस लौटाएंगे। संविधान की इस अस्पष्टता का फायदा उठा कर कई राज्यपाल विधानसभा से पास किए गए विधेयकों को अनिश्चितकाल तक रोके रखते हैं। इससे राज्य सरकारों के कामकाज पर असर होता है।

तमिलनाडु से लेकर केरल और झारखंड तक कई ऐसे मामले देखने को मिले, जब राज्यपालों ने समय सीमा तय नहीं होने के प्रावधान का इस्तेमाल कर सरकार की सिफारिशें या विधानसभा से पारित विधेयक रोके रखे। झारखंड के मुख्यमंत्री की विधानसभा से अयोग्यता के मसले पर चुनाव आयोग ने पिछले साल अगस्त में अपनी रिपोर्ट राज्यपाल को भेजी थी, जिसे राज्यपाल ने अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। इसी तरह महाराष्ट्र में तत्कालीन उद्धव ठाकरे सरकार की ओर से विधान परिषद में नामित करने के लिए 12 नामों की सिफारिश राज्यपाल से की गई थी लेकिन एक साल से ज्यादा समय तक राज्यपाल ने उन नामों को मंजूरी नहीं दी। इससे राज्य सरकार और राज्यपाल के बीच टकराव बढ़ता है। ऐसी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए राज्यपालों की मंजूरी की समय सीमा तय होनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Pregnancy

अमेरिकी लोकतंत्र पर सुप्रीम कोर्ट का धब्बा

July 5, 2022
black pepper

मिर्च की खेती कर देगी मालामाल, ऐसे करें शुरू

March 3, 2023

ड्रोन-डिजिटल इंडिया की नयी उड़ान

May 29, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.