Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

इस तरह से तो रूस हो जाएगा और खतरनाक…

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 30, 2023
in विशेष, विश्व
A A
Russians
23
SHARES
766
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

मास्को : यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने चेतावनी दी है, कि रूस में तख्तापलट की कोशिश करने वाला वैगनर ग्रुप भले ही रूस से बाहर चला गया हो, लेकिन अगर पुतिन कमजोर हुए, तो रूस दुनिया के लिए और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है।

यूरोपीय संघ के अधिकारियों ने कहा है, कि वैगनर के विद्रोह के बाद रूस और भी ज्यादा खतरनाक हो गया है, क्योंकि इसने यह उजागर कर दिया है, कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन पहले की तुलना में राजनीतिक रूप से कमजोर हो गये हैं और अब उनकी सत्ता को चुनौती दी जा सकती है।

इन्हें भी पढ़े

iran war

हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही

March 25, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Strait of Hormuz

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बिछी बारूदी सुरंग… जहाजों के लिए बनी मौत की घंटी

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
Load More

यूरोपीय संघ के अधिकारियों की चेतावनी
गुरुवार को ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन में भाग लेते हुए, वरिष्ठ अधिकारियों ने दोहराया है, कि रूस में हालिया अराजकता, जहां भाड़े के सैनिक शनिवार को मास्को से 200 किमी की दूरी पर आ गये थे, वो रूस का भले ही एक आंतरिक मामला था, जिसमें उनकी सरकारों ने कोई भूमिका नहीं निभाई, लेकिन एक कमजोर पुतिन यूरोप के लिए चिंता का विषय हैं।

यूरोपीय संघ के विदेश नीति प्रमुख जोसेप बोरेल ने गुरुवार को बैठक में पहुंचते हुए कहा, कि “कमजोर पुतिन एक बड़ा खतरा हैं।”

बोरेल ने कहा, कि “पुतिन ने सेना पर अपना एकाधिकार खो दिया है।” उन्होंने कहा, कि उन्हें उम्मीद है कि वैगनर सेनानियों के विद्रोह से उनकी शक्ति पर खतरे के बाद पुतिन “आंतरिक रूप से सफाई मोड में होंगे, और अधिक आक्रामक मोड में आ जाएंगे”। बोरेल ने कहा, कि यूरोपीय संघ के सदस्य देशों की खुफिया सेवाएं स्थिति का विश्लेषण कर रही हैं, क्योंकि “अब हमें आंतरिक अस्थिरता के कारण रूस को खतरे के रूप में देखना होगा।”

वहीं, नाटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है, कि हाल की घटनाओं के प्रभावों के बारे में निष्कर्ष निकालना “बहुत जल्दी” होगी, लेकिन वैगनर के विद्रोह ने रूसी सेना में दरार का खुलासा कर दिया है।

नाटो महासचिव स्टोल्टेनबर्ग ने कहा, कि “हमने रूस के अंदर जो विद्रोह देखा है, वो दर्शाता है, कि रूसी प्रणाली के अंदर दरारें और विभाजन हैं। लेकिन, हमें ये जानना होगा, कि ये रूस के आंतरिक मामले हैं।”

वहीं, जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ ने कहा, कि “रूस में शासन परिवर्तन” जैसा कोई लक्ष्य नहीं था।

हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की, जिन्होंने गुरुवार को यूरोपीय संघ के शिखर सम्मेलन को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित किया, ने उन लोगों के लिए एक स्पष्ट संदेश दिया, जिन्होंने दावा किया था, कि कमजोर पुतिन के साथ रूस और भी ज्यादा खतरनाक है।

जेलेंस्की ने कहा, कि “हम उन्हें कमजोर होते हुए देख रहे हैं, जिसकी हमें सबसे ज्यादा सख्त जरूरत है।”

जेलेंस्की ने कहा, कि “रूस जितना कमज़ोर है, और उसके आका जितना ज्यादा विद्रोह से डरेंगे, उतना ही ज्यादा वो हमें परेशान करने से डरेंगे। रूस की कमजोरी उसे दूसरों के लिए सुरक्षित बनाएगी, और उसकी हार इस युद्ध की समस्या का समाधान करेगी।”

पुतिन के सिस्टम में गहरी दरारें?
यूरोपीय संघ के नेता इस बात पर सहमत हैं, कि वैगनर मामले से पुतिन को अपनी सत्ता को कंट्रोस करने में करारा झटका लगा है।

रूस की सीमा से लगे कई यूरोपीय संघ देशों में से एक, लिथुआनियाई राष्ट्रपति गीतानास नौसेदा ने जोर देकर कहा, कि वैगनर विद्रोह से उत्पन्न अराजकता पुतिन के प्रति कड़ा रुख अपनाने का एक बड़ा कारण है।

नौसेदा ने कहा, कि “कुछ लोग कहते हैं कि ‘एक मजबूत पुतिन, कमजोर पुतिन की तुलना में कम खतरनाक होता है,’ मैं इससे सहमत नहीं हूं। हमें आगे बढ़ना होगा और निर्णायक बनना होगा, क्योंकि अब इतिहास का एक महत्वपूर्ण क्षण आ चुका है।”

वहीं, यूरोपीय यूनियन की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, कि “यह पुतिन के सिस्टम में गहरी दरारें दिखाता है। पिछले सप्ताहांत के इस विद्रोह के बाद के झटके भी होंगे, जो हम देखेंगे।”
कई सदस्य देशों और यूरोपीय संघ संस्थानों के अधिकारियों ने कहा है, कि विद्रोह से पैदा हुई अराजकता और अस्थिरता न केवल यूरोपीय संघ को अधिक गोला-बारूद के लिए प्रतिबद्धताओं के साथ यूक्रेन के लिए अपने समर्थन को दोगुना करने के लिए मजबूर करेगी, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगी, कि लड़ाई और हिंसा यूरोपीय संघ में न फैले।

वैगनर फोर्स के रूस के पड़ोसी और मित्र देश बेलारूस में शरण लेने के बाद यूरोपीय देश और भी ज्यादा खतरा महसूस कर रहे हैं और बेलारूस की सीमा से सटे यूरोपीय देशों ने अपनी सीमा को ब्लॉक कर दिया है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Himachal Pradesh Election

हिमाचल : एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर, जानें किसे मिलेगी कितनी सीटें

December 6, 2022
opposition to unite

विपक्ष की अपनी ढफली, अपना राग!

February 1, 2023
बैलगाड़ियों पर गन्ने को ढोकर ले जाते मजदूर

भारत की दीर्घकालिक जलवायु रणनीति के लिए अधिक समग्र दृष्टिकोण की जरूरत

February 8, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.