Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

सुखोई Su-57 लड़ाकू विमान पर भारत-रूस में हो रही है बातचीत!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 23, 2025
in Uncategorized
A A
su-57 india
11
SHARES
369
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत और रूस दिसंबर में होने वाले अपने वार्षिक शिखर सम्मेलन से पहले पांचवीं पीढ़ी के सुखोई Su-57 लड़ाकू विमान के संयुक्त उत्पादन के लिए बातचीत कर रहे हैं। भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने बृहस्पतिवार को रूसी समाचार एजेंसी TASS को दिए एक साक्षात्कार में कहा-Su-57E प्लेटफॉर्म सहित कई क्षेत्रों में गहन काम चल रहा है, जिसका इस्तेमाल भारत के अपने पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्रॉफ्ट (AMCA) विकसित करने के कार्यक्रम को लागू करने के लिए किया जा सकता है।

तकनीकी ट्रांसफर और लोकल प्रोडॅक्शन

इन्हें भी पढ़े

hezbollah new chief

हिज्बुल्लाह के नए चीफ ने इजरायल से सीधी बातचीत से किया इनकार, रखीं 5 शर्तें

April 27, 2026
us-iran war

US ने एक और यू-टर्न से दुनिया को चौंकाया!

April 7, 2026
india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
Load More

अलीपोव ने कहा कि रूस का प्रतिस्पर्धात्मक लाभ अभूतपूर्व स्तर के तकनीकी ट्रांसफर और लोकल लेवल पर उत्पादन में निहित है, जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहलों के मुताबिक है। प्रौद्योगिकी हस्तांतरण पर बातचीत रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 23वें वार्षिक शिखर सम्मेलन के लिए भारत यात्रा से पहले हुई है।

हर तरह के स्टील्थ विमानों से मुकाबला करने में सक्षम

अक्टूबर में भारत और रूस के रक्षा अधिकारियों ने सहयोग के नए क्षेत्रों की खोज के लिए एक विचार-मंथन सत्र आयोजित किया था। रूसी सरकारी हथियार निर्यातक रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने कथित तौर पर हाल ही में संपन्न दुबई एयरशो में Su-57 की कार्यात्मक क्षमताओं के बारे में एक प्रस्तुति दी। रोसोबोरोनएक्सपोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दावा किया है कि दुनिया के गिने-चुने स्टील्थ-लैस विमानों में से एक Su-57 को चौथी और पांचवीं पीढ़ी के सभी विमानों को मात देने के लिए डिजाइन किया गया है।

एयरो इंडिया शो में Su-57 और F-35 का प्रदर्शन

इस साल की शुरुआत में, बेंगलुरु के येलहंका एयरफोर्स स्टेशन पर एशिया के सबसे बड़े एयरशो-एयरो इंडिया-में Su-57 का प्रदर्शन किया गया था। अमेरिकी लॉकहीड मार्टिन F-35 ने भी इसमें हिस्सा लिया था। रूस ने लगभग 42 Su-57 का उत्पादन किया है और 30 और का निर्माण पाइपलाइन में है।

F-35 से काफी सस्ता पड़ेगा Su-57

एक रूसी अधिकारी के अनुसार, इसकी अनुमानित लागत 3.5-5 करोड़ डॉलर है, जो स्थानीय उत्पादन के साथ संभावित रूप से 6.0-7.5 करोड़ डॉलर हो सकती है, जो अभी भी F-35 से सस्ता है। रूसी सरकारी रक्षा समूह रोस्टेक के सीईओ सर्गेई चेमेज़ोव ने दुबई एयरशो में कहा-हम भारत को आवश्यक कोई भी हथियार उपलब्ध कराने के लिए तैयार हैं। सैन्य उपकरणों के संबंध में भारत की मांगों को पूरा करने के लिए हम हाल के वर्षों में अपनाए गए उसी दृष्टिकोण को बनाए रखेंगे।

बिना शर्त दे रहा है फाइटर की तकनीक

एक मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस भारत को बिना किसी शर्त के पांचवीं पीढ़ी के Su-57 स्टेल्थ फाइटर जेट्स और तकनीक देने को तैयार है। रूसी Su-57 लड़ाकू विमानों को अमेरिकी F-35 का प्रतिद्वंद्वी माना जाता है। भारत में Su-57 के उत्पादन को लेकर भी रूस ने आश्वासन दिया है। रक्षा क्षेत्र में रूस और भारत का सहयोग लगातार मजबूत हो रहा है। यह कदम भारत की सैन्य ताकत को और बढ़ाएगा।

रूस ने चीन को भी नहीं दी है ये तकनीक

चीन भी रूस का सबसे बड़ा रक्षा साझीदार है, लेकिन उसने उसे भी Su-57 की तकनीक नहीं दी है। रूस ने चीन को सिर्फ Su-35 लड़ाकू विमान दिए हैं, लेकिन उसके इंजन की तकनीक हस्तांतरण नहीं की।

अमेरिका किसी को नहीं देता तकनीक

अमेरिका किसी भी देश को तकनीक का ट्रांसफर नहीं करता। इससे खरीदार देश को कई तरह के नुकसान होते हैं। तकनीक नहीं मिलने से खरीदार देश को रखरखाव, मरम्मत, कलपुर्जों एवं अपग्रेडेशन के लिए हमेशा आपूर्तिकर्ता देश पर निर्भर रहना पड़ता है। ऐसे में रूस भारत का असली पक्का दोस्त साबित हो रहा है।

जब भारत को तकनीक ट्रांसफर नहीं होने का उठाना पड़ा नुकसान

पिछली सदी के नौवें दशक में भारत ने फ्रांस से मिराज-2000 लड़ाकू विमान खरीदे थे। लेकिन इंजन, रडार, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि किसी की भी तकनीक नहीं मिली। तीन दशक बाद मिराज के इंजन और एवियोनिक्स पुराने होने लगे थे। लिहाजा भारत को अपग्रेडेशन के लिए कई हजार करोड़ रुपये चुकाने पड़े थे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
karnataka election

ये नतीजे जो बताते हैं

May 20, 2023
Street vendors speak Halal at Jantar Mantar

रेहड़ी पटरी वेंडर्स का जंतर मंतर पर हलाल बोल

March 15, 2023
डॉ. हेमंत शरद पांडे

आईएमआरसी 2026 में विश्व विजेता बनी वेकोलि माइन्स रेस्क्यू टीम का भव्य स्वागत एवं सम्मान

May 11, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • भारत समेत दुनिया के शक्तिशाली देशों के स्वदेशी फाइटर जेट अमेरिकी इंजन के मोहताज क्यों?
  • देसी गगन की मदद से भारत में पहली बार हुई सैटेलाइट गाइडेड जेट की लैंडिंग!
  • CGHS लाभार्थियों को बड़ी राहत, अब एचओडी दे सकेंगे मेडिकल क्लेम और इलाज की मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.