Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

अंतिम चरण में भारत-EU ट्रेड डील… कई गुना बढ़ जाएगा एक्सपोर्ट

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 19, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
india-eu trade
16
SHARES
547
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। यूरोपीय यूनियन (ईयू) के साथ संभावित व्यापार समझौते से कृषि व टेक्सटाइल निर्यात को सबसे अधिक मदद मिल सकती है। अभी कृषि, मांस व अन्य प्रोसेस्ड आइटम को ईयू में निर्यात करने पर15.2 प्रतिशत तो टेक्सटाइल व गारमेंट पर 10 प्रतिशत का शुल्क लगता है। व्यापार समझौते के बाद ईयू के बाजार में इन वस्तुओं पर शून्य शुल्क हो जाएगा और निश्चित रूप से इन भारतीय आइटम का निर्यात ईयू के बाजार में कई गुना बढ़ सकता है।

गत वित्त वर्ष 2024-25 में भारत ने ईयू में 5.2 अरब डॉलर के कृषि, मांस व प्रोसेस्ड आइटम तो 7.3 अरब डॉलर के टेक्सटाइल व गारमेंट का निर्यात किया था। ईयू के साथ व्यापार समझौता होने पर पिछले चार सालों में यह नौवां समझौता होगा। गत 18 सालों से ईयू के साथ व्यापार समझौते को लेकर बातचीत चल रही थी जो बीच-बीच में टूटती रही।

इन्हें भी पढ़े

India will not be able to go to Iran

ईरान नहीं जा पाएगा भारत में जुटाया गया चंदा! जानिए क्यों?

April 2, 2026
ATM card

अब अलर्ट रहें ATM यूजर्स, वरना भारी पड़ेगा हर ट्रांजैक्शन

April 2, 2026
Himalaya

हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी

April 1, 2026
nato

अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

April 1, 2026
Load More

27 जनवरी को घोषणा की उम्मीद
आगामी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मौके पर यूरोपीयन काउंसिल और यूरोपीयन कमीशन के प्रेसिडेंट भारत पधार रहे हैं और पूरी उम्मीद है कि 27 जनवरी को ईयू के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर जारी वार्ता सहमति के साथ समाप्त होने की घोषणा कर दी जाएगी। व्यापार पर अमेरिका के साथ चल रहे आंख-मिचौली के खेल को देखते हुए ईयू के साथ होने वाले इस व्यापार समझौते को काफी अहम माना जा रहा है।

50 प्रतिशत शुल्क के बाद अमेरिका के बाजार में भारतीय टेक्सटाइल का निर्यात प्रभावित हो रहा है। दो दर्जन से अधिक देशों वाले ईयू की अर्थव्यवस्था 23 लाख करोड़ (ट्रिलियन) डॉलर से अधिक की है। फ्रांस, जर्मनी, इटली, स्पेन, बेल्जियम जैसे देशों के शामिल होने से ईयू की 45 करोड़ आबादी भारतीयों की तुलना में कई गुना अधिक खपत करने की क्षमता रखते हैं। भारत अमेरिका में 88 अरब डॉलर तो ईयू में 76 अरब डॉलर का निर्यात करता है।

फार्मा जैसे आइटम के निर्यात को भी फायदा
ईयू के साथ व्यापार समझौता होने से कंप्यूटर, प्लास्टिक, इलेक्ट्रिकल्स व इलेक्ट्रॉनिक्स, फार्मा जैसे आइटम के निर्यात को भी फायदा मिल सकता है। किसानों के हितों को देखते हुए भारत ने अपने कृषि व डेयरी आइटम को ईयू के लिए नहीं खोलने का फैसला किया है। ईयू से आने वाले वाइन, ऑटमोबाइल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स कच्चे माल, मशीनरी जैसे आइटम पर भारत शुल्क कम कर सकता है जिससे ये आइटम भारत में सस्ते हो जाएंगे।

भारत के सामने सबसे बड़ी चुनौती ईयू के कार्बन बार्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज्म (सीबैम) से निपटने की है। इस पर अमल से भारत के स्टील व एल्युमीनियम निर्यात प्रभावित हो सकते है। ईयू के साथ व्यापार समझौते में सर्विस सेक्टर व प्रोफेशनल्स को काम करने का मौका देना भी शामिल किया गया है।

 

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
India air defense

S-400, पृथ्वी, आकाश…भारत का अभेद्य रक्षा कवच, जिससे टकराने की हिम्मत किसी की नहीं !

May 8, 2025
PM Modi hoisted the saffron flag

अयोध्या के शिखर पर लहराया धर्म की विजय, PM मोदी ने फहराया केसरिया ध्वज

November 25, 2025

आरईसी ने राजस्थान सरकार के साथ 20,000 करोड़ रुपये के एमओयू पर किए हस्ताक्षर

March 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.