देहरादून: पर्यटन मंत्रालय विभिन्न राज्य सरकारों/केन्द्र-शासित प्रदेशों के सहयोग से 18 अगस्त से 20 अगस्त 2023 के दौरान राजधानी में आजादी का अमृत महोत्सव एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत फूड फेस्टिवल का आयोजन कर किया जा रहा हैं।

नई दिल्ली उत्तराखंड सदन में फूड फेस्टिवल में आज उत्तराखण्ड राज्य का पारम्परिक व्यंजनों (झंगोरें की खीर, अरबी के पत्तों के पत्यूड़, भांग की चटनी, अल्मोड़ा का रायता, आलू के गुटके, मंडवे की रोटी, घुघतिया, काली उड़द दाल के बड़े, पुआ, भट्ट की चुडकानी, झोई, भांग की चटनी, पहाड़ी नमक, पहाड़ी चावल, साँगल) प्रदर्शित किया गया। उत्तराखंड सदन में आये में आये अतिथियों एवं पत्रकार बंधु ने पारम्परिक व्यंजनों का लुत्फ उठाया एवं बहुत सराहा गया।







