Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

ब्रेकअप के मामलों से भी निपटेगी भारतीय न्याय संहिता, कितनी मिलेगी सजा और क्या है धारा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 5, 2024
in राष्ट्रीय
A A
court
13
SHARES
435
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: इसी महीने 1 जुलाई से देशभर में लागू हुए नए आपराधिक कानून भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत ‘ब्रेकअप’ के मामलों में 10 साल की जेल की सजा का प्रावधान किया गया है। हालांकि इसको लेकर विशेषज्ञों की मिलीजुली प्रतिक्रिया रही है। दरअसल रिश्ते, सहमति और विवाह हमेशा से ही कानून के लिए पेचीदा क्षेत्र रहे हैं। यह पेचीदा क्षेत्र फिर से चर्चा में है क्योंकि 1 जुलाई को 164 साल पुरानी भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की जगह नई भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) ने ले ली है।

क्या है भारतीय न्याय संहिता की धारा 69?

इन्हें भी पढ़े

crpf lady commando

40 साल पहले शुरू हुई थी कहानी…आज CRPF की ‘लेडी कमांडो’ देश के हर मोर्चे पर तैनात

September 22, 2026
ethanol fuel

E20 पेट्रोल से किसी गाड़ी में शिकायत नहीं, अगले महीने आएगी 100% इथेनॉल वाली कार

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
el niño

भारत पर मंडरा रहा गंभीर खतरा! 180 से ज्यादा वैज्ञानिकों की चेतावनी- कुछ तो बड़ा होने वाला है

September 20, 2026
Load More

बीएनएस के प्रावधानों में से, धारा 69 ने विशेषज्ञों को परेशान कर दिया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 69 में कहा गया है कि अगर शादी करने का वादा बिना किसी इरादे के किया जाता है और यौन संबंध स्थापित हो जाते हैं, तो व्यक्ति को 10 साल तक की कैद हो सकती है। भारतीय न्याय संहिता 2023 के सेक्शन 69 में लिखा है, “किसी महिला को धोखा देकर उसके साथ यौन संबंध बनाने पर दोषी को 10 साल तक की जेल की सजा दी जा सकती है। अगर कोई व्यक्ति बिना किसी इरादे के किसी महिला से शादी करने का वादा करके यौन संबंध बनाता है, तो उसे भी सजा दी जाएगी। साथ ही दोषी को जुर्माना भी देना होगा।” इसमें लिखा है कि यह धारा उन मामलों में लागू होगी जो रेप की श्रेणी में नहीं आते हैं।

धारा 69 नई और अभूतपूर्व है, क्योंकि भारतीय दंड संहिता (IPC) में तथ्यों को छिपाकर या धोखे से यौन संबंध बनाने के संबंध में कोई विशिष्ट प्रावधान नहीं था। इससे पहले, ऐसे मामलों की सुनवाई भारतीय दंड संहिता की धारा 90 के तहत की जाती थी, जिसमें कहा गया था कि भय या गलत धारणा के तहत दी गई सहमति – सहमति नहीं मानी जाएगी। ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां महिलाओं ने ब्रेकअप होने या रिश्ते टूटने पर बलात्कार का आरोप लगाया है। धारा 69 के तहत महिलाएं झूठे वादों पर यौन संबंध के लिए सहमति जताने का दावा कर सकती हैं। धारा 69 में ‘छल’ का स्पष्टीकरण दिया हुआ है, जिसमें रोजगार या प्रमोशन का झूठा वादा, प्रलोभन और पहचान छिपाकर शादी करना आदि शामिल है।

ब्रेकअप को अवैध बनाती है धारा 69

धारा 69, एक तरह से ब्रेकअप को अवैध बनाती है और अगर रिश्ता शादी में तब्दील होने से पहले ही खत्म गया तो पुरुषों को परेशान किया जा सकता है। इस कानून के तहत महिलाएं ‘शादी का वादा करके’ मुकर जाने वाले पुरुष पर केस कर सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ब्रेकअप किसी और वजहों से होता है तो भी ‘शादी का वादा करके’ संबंध बनाने का आरोप लगाने का भय बना रहेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बीएनएस की धारा 69 के तहत विश्वसनीय सबूतों के बिना पुरुषों को गिरफ्तार करना आसान हो सकता है। वकील इस बात को लेकर चिंतित हैं कि वे ऐसे मामले को कैसे लड़ें जिसमें कई अस्पष्ट पहलू हों।

क्या बोल रहे वकील?

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद के वकील अरविंद सिंह ने कहा, “विवाह करने का इरादा भावनात्मक होता है। अगर विवाह नहीं होता है तो कोई यह कैसे साबित कर सकता है कि विवाह करने का उसका इरादा वास्तविक था। यह अभी तक स्पष्ट नहीं है। विवाह करने का इरादा होने पर भी रिश्ते कई कारणों से खत्म हो सकते हैं। यह साबित करना मुश्किल होगा कि कोई व्यक्ति विवाह करना चाहता था, लेकिन किसी कारणवश ऐसा नहीं कर सका।” वकीलों को अपना मामला साबित करने में महीनों या सालों लग सकते हैं, और इससे व्यक्ति और उसकी प्रतिष्ठा और उसके पूरे जीवन को भारी नुकसान हो सकता है। ऐसी बात साबित न कर पाने के गंभीर परिणाम हो सकते हैं। एक व्यक्ति को 10 साल तक जेल में रहना पड़ सकता है। उसका पूरा जीवन प्रभावित हो सकता है।

बीएनएस की धारा 69 के मुद्दे यहीं खत्म नहीं होते। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद गिरफ्तारी की जा सकती है। हालांकि, अदालत में सबूतों के साथ एक पुख्ता मामला बनाना पूरी तरह से अलग मामला होगा। अदालत सबूतों के आधार पर काम करती है। ऐसे में परिस्थितिजन्य सबूत पेश करने होंगे कि शादी का वादा किया गया था और यौन संबंध आड़ में या बहाने से बनाए गए थे। इसे साबित करना बहुत मुश्किल हो सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, वकील ने बताया, “धारा के तहत मामलों में, महिला के कहने पर ही पुरुष को गिरफ्तार किया जा सकता है। गिरफ्तारी तेजी से होगी, लेकिन अदालत को अभी भी सबूतों की आवश्यकता होगी और यहीं पर समस्या होगी।” इस प्रावधान के कारण अनुचित गिरफ्तारी, अदालती मामलों में वर्षों लग सकते हैं और पुरुष के जीवन के कई पहलुओं को नुकसान हो सकता है। हालांकि पीटीआई से बात करते हुए, वरिष्ठ आपराधिक वकील शिल्पी जैन ने कहा कि धारा 69 में छल के तौर पर ‘पहचान छिपाने’ को शामिल करना काफी जरूरी है। उन्होंने कहा, ‘हमारे देश में पुरुषों द्वारा महिलाओं का शोषण किया जा रहा है जो उनसे शादी का वादा करके उनके साथ यौन संबंध बनाते हैं। अगर वादा करते समय पुरुषों का शादी करने का कोई इरादा नहीं था तो यह एक अपराध है।’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
india-pak

1971 से 2025 भारत-पाक युद्ध की चुनौतियों, अंतरों और परिवर्तनों का तुलनात्मक विश्लेषण!

May 12, 2025
Biden to leave the G20 Summit

बाइडेन का G20 Summit को अधूरा छोड़ वियतनाम जाना क्यों जरूरी?

September 10, 2023
WCL

वेकोलि में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.