Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विश्व

पश्चिम एशिया में भारी तनाव से लहूलुहान भारतीय बाजार, जानिए बड़ी वजहें

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 2, 2026
in विश्व, व्यापार
A A
stock market
11
SHARES
357
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली।  Middle East में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर भारतीय घरेलू बाजार पर साफ दिखाई दे रहा है. BSE Sensex दोपहर करीब 1 बजे 1,579 अंकों तक लुढ़क गया, जबकि NIFTY 50 में 478 अंकों की गिरावट दर्ज की गई. लेकिन, शाम होते-होते सेंसेक्स 1048 अंक गिरकर बंद हुआ. वहीं निफ्टी 24900 के नीचे आकर बंद हुआ. लगभग सभी प्रमुख सेक्टरों में बिकवाली का दबाव देखा गया. आइए समझते हैं इस गिरावट की मुख्य वजहें:

पश्चिम एशिया में बढ़ती अनिश्चितता

इन्हें भी पढ़े

Iran and America are bombing

ईरान-अमेरिका बरसा रहे एक-दूसरे पर बम, अलर्ट हुआ भारत

March 2, 2026
shia muslims

दुनिया में कितनी है शिया मुसलमानों की आबादी, इसमें भारत में कितने?

March 2, 2026
us-iran war

US-इस्राइल के लिए आसान नहीं ईरान का शासन बदलना!

March 1, 2026
Indian economic

जापान को पछाड़ने की राह पर भारत, GDP ने पकड़ी 7.8% की रफ्तार

February 28, 2026
Load More

ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव ने वैश्विक बाजारों को अस्थिर कर दिया है. हालिया सैन्य कार्रवाई और जवाबी हमलों से पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है, जिससे संघर्ष के व्यापक होने की आशंका जताई जा रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि यदि यह तनाव लंबा खिंचता है, तो इसका सीधा असर ऊर्जा आपूर्ति और वैश्विक व्यापार पर पड़ सकता है.

तनाव के बीच वैश्विक तेल मानक Brent Crude में 7% से अधिक की तेजी देखी गई और कीमतें 82.40 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गईं, जो पिछले कई महीनों का उच्च स्तर है. कच्चे तेल की कीमतों में उछाल का असर खासतौर पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों पेंट कंपनियों एविएशन सेक्टर के शेयरों पर पड़ा, क्योंकि इनका लागत ढांचा सीधे तौर पर क्रूड प्राइस से जुड़ा होता है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली

27 फरवरी को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 7,536.4 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की. विदेशी पूंजी के लगातार बाहर निकलने से बाजार को सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, जिससे गिरावट और तेज हो गई.

India VIX में तेज उछाल

बाजार की घबराहट वोलैटिलिटी इंडेक्स में भी दिखी. India VIX 15% उछलकर 15.78 पर पहुंच गया. India VIX में तेजी का मतलब है कि निवेशक आने वाले दिनों में ज्यादा उतार-चढ़ाव की आशंका जता रहे हैं.

रुपये पर दबाव

मुद्रा बाजार में भी दबाव दिखा. शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 91.23 के स्तर पर खुला. इससे पहले शुक्रवार को यह 17 पैसे की गिरावट के साथ 91.08 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. रुपये की कमजोरी की मुख्य वजहें- कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें विदेशी निवेशकों की बिकवाली सुरक्षित निवेश की ओर वैश्विक झुकाव.

पश्चिम एशिया में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, विदेशी निवेशकों की बिकवाली और रुपये की कमजोरी, इन सभी कारकों ने मिलकर भारतीय बाजार के सेंटीमेंट को कमजोर किया है. आने वाले सत्रों में बाजार की दिशा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगी कि भू-राजनीतिक स्थिति कितनी जल्दी सामान्य होती है और तेल की कीमतें किस दिशा में जाती हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बंद

राष्ट्रवादी संगठनों ने 1 मई को किया मथुरा बंद का आह्वान

April 28, 2025
UNSC

पाकिस्तान की UNSC अध्यक्षता… भारत के खिलाफ चाल नाकाम, आतंकवाद पर फिर बेनकाब!

July 2, 2025

चुनाव से पहले कानूनी लड़ाई!

April 27, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मिडिल ईस्ट में बढ़ रहे तनाव के बीच सामने आया PM मोदी का बड़ा बयान, जानें क्या कहा
  • सीएम रेखा गुप्ता ने चार ऐतिहासिक योजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं
  • दिल्ली आबकारी केस : CBI ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में दी चुनौती!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.