Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ आज लॉन्च होगा भारत का पहला टीका, जानिए क्या हैं इसके फायदे

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 1, 2022
in राष्ट्रीय
A A
Cervical Cancer Vaccine
20
SHARES
655
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

भारत के लिए 1 सितंबर 2022 का दिन बेहद खास होने वाला है। आज के दिन भारत के नाम एक उपलब्धि दर्ज होने वाली है। दरअसल, आज सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) और डिपार्टमेंट ऑफ बायोटेक्नोलॉजी (डीबीटी) सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ भारत का पहला स्वदेशी रूप से विकसित क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पैपिलोमावायरस वैक्सीन (क्यूएचपीवी) लॉन्च करेंगे। बहुप्रतीक्षित वैक्सीन का उद्घाटन गुरुवार को केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह द्वारा किया जाएगा-

मौजूदा वैक्सीन की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध
सर्वाइकल कैंसर के इस वैक्सीन का निर्माण सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है। सीरम इंस्टीट्यूट और डिपार्टमेंट और बायोटेक्नोलॉजी संयुक्त रूप से इस वैक्सीन को लॉन्च करेंगे। जानकारों के मुताबिक एचपीवी वैक्सीन महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। यह टीका सस्ता और सुलभ होगा। डॉक्टरों के मुताबिक सर्वाइकल कैंसर के लिए एचआईवी का टीका पहले से ही उपलब्ध है, लेकिन लोगों को इसके बारे में जानकारी नहीं है। लेकिन पहला क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पेपिलोमावायरस वैक्सीन मौजूदा वैक्सीन की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होगा।

इन्हें भी पढ़े

PM Modi

कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’

September 23, 2026

बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी

September 23, 2026
PM Modi

आयुष्मान भारत के 8 साल: पीएम मोदी बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों के लिए बना वरदान

September 23, 2026
indus water treaty

सिंधु जल समझौते पर UN पहुंचा पाकिस्तान, भारत ने की ऐसी बेइज्जती

September 23, 2026
Load More

वैक्सीन को जुलाई में मिली थी मंजूरी
जुलाई में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ देश के पहले क्वाड्रिवेलेंट ह्यूमन पेपिलोमावायरस वैक्सीन के विकास को मंजूरी दी। राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह ने भी वैक्सीन पर क्लिनिकल परीक्षण के आंकड़ों की समीक्षा के बाद क्यूएचपीवी वैक्सीन को मंजूरी दी। जून में DCGI की विशेषज्ञ समिति ने नौ से 26 वर्ष की आयु की महिलाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर के लिए qHPV वैक्सीन की सिफारिश की थी।

सर्वाइकल कैंसर से हो रही मौतों पर लगेगी लगाम
डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर साल सर्वाइकल कैंसर के 1.23 लाख मामले सामने आते हैं। इनमें से 67 हजार महिलाओं की मौत हो जाती है। इस वैक्सीन के आने से तेजी से टीकाकरण संभव होगा, जिससे सर्वाइकल कैंसर से होने वाली मौतों को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

नेशनल टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप ऑन इम्यूनाइजेशन (एनटीएजीआई) के कोविड वर्किंग ग्रुप के चेयरपर्सन डॉ. एन. के अरोड़ा ने बताया, “85 फीसदी से 90 फीसदी मामलों में वैक्सीन के अभाव में सर्वाइकल कैंसर बढ़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। छोटे बच्चों और बेटियों को अगर हम पहले ही यह वैक्सीन दे दें तो वे संक्रमण से सुरक्षित रहेंगे और इसका नतीजा यह होगा कि उन्हें शायद 30 साल बाद सर्वाइकल कैंसर नहीं होगा। यह टीका भारत के साथ-साथ उसके पड़ोसी देशों के लिए भी बहुत उपयोगी हो सकता है।”

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
sonika yadav

‘जहां चाह, वहां राह !’ प्रेग्नेंसी के बीच सोनिका यादव ने 145 किलो वज़न उठाकर देश को किया गौरवान्वित

October 30, 2025
janmashtami

भारत के अलावा इन इस्लामिक देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी!

August 10, 2025
नीतीश PK

अपनी ही राजनीति से घिरे राजनीति के सबसे धुरंधर खिलाड़ी

January 6, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • कैबिनेट मंत्रियों संग सेवा तीर्थ में PM मोदी करेंगे ‘चिंतन शिविर’
  • बीजेपी संगठन में फेरबदल, स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़-हरियाणा की जिम्मेदारी
  • बैंक FD से भी ज्यादा मुनाफा! हर महीने मिलेंगे पूरे ₹20500, सरकार दे रही 8.2% का ब्याज

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.