Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत का महाबली AMCA फाइटर जेट बनेगा और भी घातक!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 13, 2026
in राष्ट्रीय
A A
fighter jets
14
SHARES
458
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। भारत लगातार अपनी रक्षा तैयारियों को मजबूत करता जा रहा है। इसी के तहत भारत अपने अगली पीढ़ी के बहु प्रतीक्षित फाइटर प्लेन एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (AMCA) को और अधिक एडवांस्ड बनाने के लिए अलग ही तैयारी कर रहा है। इसके तहत डीआरडीओ AMCA में स्टील की जगह मजबूत और हल्के टाइटेनियम का इस्तेमाल करेगा। साथ ही आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस आधारित सिस्टम का भी इस्तेमाल किया जाएगा।

AMCA में टाइटेनियम बॉडी और लैंडिंग गियर

इन्हें भी पढ़े

Indian Air Force

भारतीय वायुसेना बनी दुनिया की तीसरी सबसे ताकतवर एयरफोर्स!

July 13, 2026
international physics olympiad

अंतरराष्ट्रीय फिजिक्स ओलंपियाड में भारत ने सभी 5 स्वर्ण जीते, पीएम मोदी ने दी बधाई

July 13, 2026
Supreme court

जानिये राम मंदिर चढ़ावा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? अब अगली सुनवाई 20 जुलाई को

July 13, 2026
Supreme court

राम मंदिर चढ़ावा कथित चोरी मामला: सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र, यूपी सरकार और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को नोटिस!

July 13, 2026
Load More

रिपोर्ट्स के मुताबिक, AMCA की बॉडी स्वदेशी टाइटेनियम से बनाई जा सकती है। लैंडिंग गियर भी टाइटेनियम का ही होगा, जो स्टील्थ जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया जाएगा। इससे विमान का कुल वजन काफी कम रहेगा और यह तेज उड़ान भर सकेगा। F-35 में भी टाइटेनियम का इस्तेमाल हुआ है।

टाइटेनियम हल्का, बहुत मजबूत और जंग नहीं लगने वाला होता है। इससे विमान की स्टील्थ क्षमता बनी रहेगी, वजन कम होगा और पूरे सिस्टम को स्मार्ट बनाया जा सकेगा। पुरानी चौथी पीढ़ी के विमानों में ज्यादा मजबूती और लंबे समय तक चलने पर ध्यान रहता था, लेकिन AMCA में ये नई जरूरतें पूरी की जा रही हैं।

DRDO का स्वदेशी बीटा टाइटेनियम

DRDO की डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लेबोरेटरी (DMRL) ने स्वदेशी बीटा टाइटेनियम (TI 10 V-2Fe-3AI) विकसित किया है। इसका इस्तेमाल पूरे विमान को हल्का रखने में मदद करेगा। अनुमान है कि AMCA का वजन 18 से 25 टन के बीच रहेगा। वजन कम होने से इसकी मारक क्षमता बढ़ेगी और दुश्मन के ठिकानों पर तेजी से पहुंच सकेगा। एक किलो वजन कम होने से भी फाइटर जेट की स्पीड और परफॉर्मेंस पर फर्क पड़ता है।

रखरखाव को आसान बनाने की अलग सोच

AMCA में सिर्फ लो रडार सिग्नेचर (स्टील्थ) पर ही ध्यान नहीं है। डिजाइन करने वाले (ADA और DRDO) उतना ही जोर रखरखाव को आसान बनाने पर दे रहे हैं। पश्चिमी स्टील्थ जेट्स, खासकर F-35 को अक्सर रखरखाव की दिक्कतें आती हैं। नाजुक रडार-अब्जॉर्बेंट कोटिंग, सॉफ्टवेयर बग और सप्लाई चेन की समस्या से F-35 की मिशन तैयार रहने की दर प्रभावित होती है।

भारतीय वायु सेना (IAF) स्क्वाड्रन की कमी और दो मोर्चों की चुनौती के कारण कम उपलब्धता बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसलिए 2024 में कैबिनेट ने 15,000 करोड़ रुपये मंजूर किए। लक्ष्य है कि डिजिटल फ्लीट मैनेजमेंट से मिशन-कैपेबल उपलब्धता 75 प्रतिशत तक पहुंच जाए।

AI और IVHM सिस्टम से पूर्वानुमान

AMCA में इंटीग्रेटेड व्हीकल हेल्थ मैनेजमेंट (IVHM) सिस्टम लगेगा। इसमें फ्लाइट डेटा मैनेजमेंट सिस्टम (FDMS) ‘डिजिटल ट्विन’ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगा। AI उड़ान के डेटा का विश्लेषण करके पहले ही बता देगा कि कौन सा पुर्जा कब खराब होने वाला है।

उड़ान के दौरान सेंसर कंपन, तापमान बदलाव और बिजली के उतार-चढ़ाव को ट्रैक करेंगे। AI घिसाव के शुरुआती संकेत पकड़ लेगा। अगर कोई पुर्जा, जैसे हाइड्रोलिक पंप, असामान्य व्यवहार करे तो सिस्टम ग्राउंड क्रू को तुरंत सूचना देगा। लैंडिंग से पहले ही रिप्लेसमेंट पार्ट तैयार रखा जा सकेगा। इससे टर्नअराउंड समय कम होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
journalism

रजनीश अग्रवाल: पत्रकारिता के प्रांगण से राज्यसभा के पटल तक

June 6, 2026
SCOPE

स्कोप के तत्वावधान में आयोजित हुई महिला फोरम की राष्ट्रीय बैठक

February 14, 2023
leader

लेकिन समाधान क्या है?

October 16, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली सरकार ने ‘महिला समृद्धि योजना’ का बदला नाम, हर महीने मिलेंगे 2,500
  • वाराणसी में 4 साल बाद फिर कोरोना की दस्तक, वायरस की चपेट में आया युवक
  • रोहित शर्मा के पास एक बड़ा माइलस्टोन पार करने का मौका!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.