Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

भारत में खत्म होने वाला है तेल संकट, दोस्त ने दे दिया बड़ा ऑफर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 3, 2026
in राष्ट्रीय, विश्व
A A
Crude oil
15
SHARES
485
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में जारी जंग और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के बंद होने से भारत की ऊर्जा सप्लाई पर दबाव बढ़ा हुआ है. इसी बीच रूस ने भारत के सामने बड़ा ऑफर रख दिया है. रूस के पहले डिप्टी प्रधानमंत्री डेनिस मंटूरोव की भारत यात्रा के दौरान मॉस्को ने संकेत दिया है कि वह भारत को पहले से ज्यादा तेल और प्राकृतिक गैस सप्लाई करने के लिए तैयार है. ऐसे समय में जब वैश्विक सप्लाई चेन डगमगा रही है, यह पेशकश भारत के लिए बड़ी राहत के तौर पर देखी जा रही है.

मोदी-जयशंकर से मुलाकात, ऊर्जा पर फोकस
डेनिस मंटूरोव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात कर ऊर्जा, उर्वरक, व्यापार और कनेक्टिविटी जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की. पीएम मोदी ने इसे ‘म्यूचुअली बेनिफिशियल कोऑपरेशन’ बताया, जबकि जयशंकर ने साफ किया कि बातचीत का फोकस ऊर्जा और इंडस्ट्री समेत कई सेक्टर पर रहा. खास बात यह रही कि इन बैठकों में तेल और गैस सहयोग को प्राथमिकता दी गई.

इन्हें भी पढ़े

जन विश्वास बिल

आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!

April 3, 2026

विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

April 3, 2026
getting rewards for giving garbage

प्लास्टिक बोतल दो, इनाम लो! कचरा देने पर मिल रहा रिवॉर्ड, जानिए क्या है ये अनोखी पहल?

April 3, 2026
fund

2 लाख करोड़ वाले सुरक्षा कवच से देशों की अर्थव्यवस्था में आएगी नई जान!

April 3, 2026
Load More

रूस का दावा- भारत की मांग पूरी करने की क्षमता
रूसी दूतावास के मुताबिक, उनकी कंपनियों के पास भारत को तेल और एलएनजी की सप्लाई लगातार बढ़ाने की पूरी क्षमता है. मंटूरोव ने यह भी बताया कि 2025 के अंत तक रूस ने भारत को उर्वरकों की सप्लाई 40% तक बढ़ा दी है और आगे भी जरूरत पूरी करने के लिए तैयार है. यानी ऊर्जा के साथ-साथ खेती से जुड़े इनपुट में भी रूस भारत के लिए बैकअप बनकर उभर रहा है.

होर्मुज संकट में ‘रूस फैक्टर’ क्यों अहम?
ईरान पर हमलों के बाद होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने से भारत जैसे देशों को तेल और गैस की सप्लाई में दिक्कत आ रही है. ऐसे में रूस का यह ऑफर रणनीतिक तौर पर बेहद अहम है, क्योंकि भारत पहले ही रियायती दरों पर रूसी तेल खरीदता रहा है. हाल ही में अमेरिका की ओर से मिली छूट के बाद रूस फिर से भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा सप्लायर बनकर उभरा है.

सिर्फ तेल नहीं, उर्वरक और न्यूक्लियर सेक्टर भी एजेंडे में
इस दौरे में सिर्फ तेल-गैस ही नहीं, बल्कि उर्वरक, न्यूक्लियर एनर्जी और इंडस्ट्रियल सहयोग पर भी चर्चा हुई. कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट पर काम तय समय के अनुसार चल रहा है और दोनों देश इस सेक्टर में साझेदारी और गहरी करने की योजना बना रहे हैं. इसके अलावा टेक्नोलॉजी, स्पेस और एजुकेशन जैसे क्षेत्रों में भी नए अवसर तलाशे जा रहे हैं.

रणनीतिक संतुलन की चुनौती
हालांकि रूस के इस ऑफर के साथ भारत के सामने संतुलन की चुनौती भी बनी हुई है. एक तरफ सस्ता और भरोसेमंद ऊर्जा स्रोत, दूसरी तरफ पश्चिमी देशों के साथ रिश्तों का दबाव. लेकिन मौजूदा संकट में भारत के लिए ऊर्जा सुरक्षा प्राथमिकता है.

संकट में ‘दोस्त’ का सहारा
कुल मिलाकर, ईरान युद्ध के बीच रूस का यह ऑफर भारत के लिए बड़ी राहत का संकेत है. अगर यह सप्लाई बढ़ती है, तो देश में तेल संकट की आशंकाएं काफी हद तक कम हो सकती हैं. यह सिर्फ एक डील नहीं, बल्कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
पारंपरिक कशीदाकारी

बदलते जलवायु के साथ बदल रही है एक पारंपरिक कशीदाकारी कला

December 11, 2022
Delhi Assembly

दिल्ली विधानसभा के ऊपर खतरा!

April 24, 2023

भगवान राम की शक्ति पूजा देख दर्शक हुए मंत्रमुग्ध

January 19, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • आम आदमी की जिंदगी आसान करेगा जन विश्वास बिल!
  • अभिषेक शर्मा पर हो गया बड़ा एक्शन, आईपीएल ने क्यों ठोका बड़ा जुर्माना
  • विदेशी हो जाएगा ये देसी बैंक! RBI ने दी मंजूरी

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.