Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home Uncategorized

कांग्रेस में अंतर्कलह, 12 विधायकों पर कैसे भारी पड़ी चार मंत्रियों की रणनीति!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
February 17, 2024
in Uncategorized
A A
544
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

रांची : कांग्रेस की अंतर्कलह एक बार फिर सामने आ गई है। एक तरफ शुक्रवार को तीन विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ले ली है, वहीं पार्टी के अन्य विधायक अभी भी इनका विरोध कर रहे हैं। एक तरह से कहा जाए कि 12 विधायकों के विरोध पर चार मंत्रियों की रणनीति भारी पड़ी तो गलत नहीं होगा। इसकी वजह से हेमंत सरकार के कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री फिर से रिपीट हुए हैं। झारखंड में चंपई सोरेन के सरकार के गठन होने और बहुमत साबित करने के बाद आठ फरवरी को कैबिनेट का विस्तार होना था। राजभवन से समय का निर्धारण भी हो गया।

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम इसके लिए तैयार थे। बाद में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का हवाला दिया गया तो इसकी तिथि बढ़ाई गई और 16 फरवरी तो शपथ ग्रहण समारोह का निर्धारण किया गया। इस दौरान चर्चा रही कि कांग्रेस विधायक दल के नेता की ओर से पुराने चारों मंत्रियों को फिर से मंत्री बनाने का प्रस्ताव दिया गया है। इस पर पार्टी के दूसरे विधायकों ने नाराजगी जतायी।

इन्हें भी पढ़े

india iran

युद्ध के बीच ईरान ने भारत को दिया बड़ा आश्वासन, सुरक्षा पर क्या बोला?

April 2, 2026
Kalaratri

पूर्ण विधि-विधान के साथ सर्वकष्ट हरने वाली देवी माँ कालरात्रि की हुई पूजा-अर्चना

March 25, 2026
REC

आरईसी ने ‘पीएसयू में सर्वश्रेष्ठ सीएसआर प्रोजेक्ट्स’ श्रेणी के प्रतिष्ठित ग्लोबल सीएसआर एक्सीलेंस एंड लीडरशिप अवार्ड्स जीते

February 25, 2026
ajit pawar

अजित पवार की विमान दुर्घटना को लेकर आया बड़ा अपडेट

February 5, 2026
Load More

सोशल मीडिया पर भी दिखी नाराजगी

कांग्रेस विधायक कुमार जयमंगल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर नाराजगी जताई है। उन्होंने अपने पोस्ट में केवल झामुमो कोटे के मंत्रियों को शुभकामनाएं दी हैं। उनके इस पोस्ट में कांग्रेस के मंत्रियों के नाम इस प्रकार के संदेश को नहीं देखे जाने से उनकी नाराजगी को लेकर चर्चा हो रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा, ‘कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और पार्टी के साथ हैं। विधायकों ने अपनी भावना से आलाकमान को अवगत करा दिया है। अपना लिखित ज्ञापन राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक दल के नेता को सौंपा है। इसका कोई दूसरा मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए।’

चेतावनी बजट सत्र से दूर रहेंगे कांग्रेसी विधायक

कांग्रेस कोटे के चारों मंत्रियों का पार्टी के 12 विधायक विरोध कर रहे हैं। शपथ ग्रहण के बाद इन विधायकों ने बैठक की और प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर को राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में विधायकों ने स्पष्ट किया कि पार्टी कोटे के चारों मंत्री आलमगीर आलम, डॉ रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता और बादल को मंत्री पद से हटाया जाए। साथ ही, पांचवां मंत्री कांग्रेस से बनाया जाए। अगर उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया जाता है तो पार्टी के सभी विधायक आगामी बजट सत्र से दूर रहेंगे और सदन की कार्यवाही में भाग नहीं लेंगे। पार्टी के विधायकों ने यह भी कहा कि वे अगले एक-दो दिन में दिल्ली कूच करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राष्ट्रीय महामंत्री केसी वेनुगोपाल से मुलाकात कर अपनी बात रखेंगे। विधायकों ने कहा कि जब झामुमो ने अपने मंत्री बदल दिये हैं तो कांग्रेस ने ऐसा क्यों नहीं किया। आलाकमान के आग्रह पर वे लोग शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।

विधायकों ने दो टूक कहा कि पुराने मंत्रियों के खिलाफ जब शिकायतें आलाकमान तक गई है तो फिर से उन्हें मंत्री क्यों बनाया जा रहा है। कांग्रेस के करीब एक दर्जन विधायकों के विरोध के बावजूद तीन विधायकों ने आलाकमान पर भरोसा कायम रखा। उन्हें कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम का सीधा समर्थन मिले जाने की बात सामने आ रही है, जिसकी वजह से कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव ने उन्हें फिर से मंत्री बनाने का फैसला किया।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
President visited Braj

महामहिम राष्ट्रपति ने भगवान श्री कृष्ण की नगरी ब्रज का किया दौरा

September 26, 2025
International Yoga Day

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टीम वेकोलि ने किया योगाभ्यास

June 21, 2023

CAA पर ममता बनर्जी ने कहा ‘मैं चुप नहीं रहूंगी’

March 11, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ट्रंप को बड़ा झटका, ईरान ने मिसाइल से मार गिराए दो मिलिट्री जेट
  • AC कर रहा जेब खाली? अपनाएं ये 7 स्मार्ट तरीके और बिजली के बिल को करें आधा
  • स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में नया खेल! सामने आया नया रास्ता

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.