Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

11 साल पुराने मामले में बीमा कंपनी को HC से झटका, देना होगा मुआवजा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 16, 2025
in राज्य, व्यापार
A A
court
16
SHARES
523
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

पटना। पटना हाई कोर्ट ने सड़क दुर्घटना में मृत व्यक्ति के आश्रितों को दिए गए मुआवजे के खिलाफ दायर ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की अपील को खारिज कर दी है।

न्यायाधीश जितेंद्र कुमार की एकलपीठ ने स्पष्ट किया कि जब दावा करने वाले पक्ष ने वाहन की संलिप्तता और बीमा को प्रमाणों के माध्यम से साबित कर दिया हो, तो बीमा कंपनी बिना ठोस साक्ष्य के अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
Load More

हादसे में हो गई थी मौत

यह मामला 31 जनवरी 2014 का है। अशरफी राय बाढ़ से अपने घर टेंपो से लौट रहे थे। इसी दौरान गांव दहौर के पास एक पिकअप वैन ने लापरवाही से टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे अशरफी राय गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद बाढ़ थाना कांड संख्या 36/2014 दर्ज की गई और पुलिस जांच के बाद पिकअप वैन के चालक के खिलाफ आरोप-पत्र भी दाखिल किया गया।

मृतक की पत्नी और अन्य स्‍वजनों ने मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण में मुआवजे की मांग की थी। सुनवाई के बाद अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश–सह–मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, पटना ने 22 सितंबर 2017 को बीमा कंपनी को 7.32 लाख रुपये मुआवजा 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ देने का आदेश दिया था।

कोर्ट ने खारिज किया दावा

बीमा कंपनी की ओर से अधिवक्ता दुर्गेश सिंह ने हाई कोर्ट में दलील दी कि संबंधित वाहन की संलिप्तता संदिग्ध है और यह ‘हिट एंड रन’ का मामला है।

कोर्ट ने इस तर्क को खारिज करते हुए कहा कि बीमा पॉलिसी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर और प्रत्यक्षदर्शी के बयान से यह सिद्ध होता है कि दुर्घटना में वही वाहन शामिल था और घटना की तिथि पर उसका बीमा प्रभावी था।

कोर्ट ने यह भी कहा कि बीमा कंपनी ने न तो ट्रिब्यूनल के समक्ष कोई गवाह पेश किया और न ही अपने दावों के समर्थन में कोई दस्तावेज दिया। अदालत ने अपील खारिज करते हुए निर्देश दिया कि बीमा कंपनी दो माह के भीतर मुआवजा राशि का भुगतान करे।निर्धारित समय में भुगतान नहीं होने की स्थिति में 12 प्रतिशत दंडात्मक ब्याज देना होगा।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

सीएम धामी ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधोसिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारम्भ

January 3, 2025
india-pakistan

बाज नहीं आ रहे पाकिस्तान को भारत की सख्त चेतावनी !

May 1, 2025
tiranga

पूरे देश में राष्ट्रीय शोक, रुड़की में राष्ट्रीय शोक का हो रहा घोर अपमान, लहरा रहा तिरंगा

December 29, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.