सतीश मुखिया
मथुरा: थाना कोसीकलां पुलिस टीम व आबकारी टीम मथुरा की संयुक्त कार्यवाही से चैकिंग के दौरान एनएच 19 पर ब्रज होटल के सामने दिल्ली से मथुरा लेन पर थाना कोसीकला मथुरा से एक अन्तर्राजीय शराब तस्कर चांद पुत्र सत्यनारायण निवासी गांव डाहर थाना इसराना जिला पानीपत हरियाणा उम्र करीब 26 वर्ष को 17 पेटी क्वार्टर, 185 पेटी हाफ, 203 पेटी बोतल सभी मेकड्वल नं0 01 अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का तथा 95 पेटी रॉयल चेलैंजर अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का (कुल 500 पेटी ) कीमत लगभग 25 लाख रूपये व तस्करी में प्रयुक्त वाहन एक ट्रक रजिस्ट्रेशन सं0 UP70GT1420 के साथ गिरफ्तार किया गया।
इस बरामदगी व गिरफ्तारी के सम्बन्ध में मु0अ0सं0 556/2025 धारा 60(1)/63/72 आबकारी अधिनियम थाना कोसीकलां मथुरा पर पंजीकृत कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई। इस शराब तस्कर को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक श्री अरविन्द कुमार निर्वाल थाना कोसीकलां मथुरा, आबकारी निरीक्षक अंजली शर्मा क्षेत्र- 2 मथुरा मय टीम सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।







