Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कमरुनाग झील से सोना-चांदी निकालने के मामले की होगी जांच

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 14, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला/गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की ओर से लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान कहा कि देव कमरुनाग मंदिर में चौकीदारों को कमरे में बंद कर झील से सोना-चांदी लूटने के मामले की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमरुनाग का देवताओं में सबसे ऊंचा स्थान है। लोग श्रद्धा से झील में सोना-चांदी और पैसे डालते हैं। पहले भी यह घटना घटी है। उस वक्त जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था, उनका परिवार ही उजड़ गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लोगों में देवी-देवताओं के प्रति आस्था है। जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राणा ने बताया कि 10 से 12 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि शातिरों ने सोना-चांदी और नकदी निकालने के लिए झील से कथित छेड़छाड़ की गई है। लाठियां लेकर शातिरों के मंदिर में घुसने का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। वीडियो में शातिर झील से सोना-चांदी निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इन शातिरों ने झील से कितना सोना चांदी व पैसे निकाले हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

कमरुनाग मंदिर में लगेंगे वाईफाई कैमरा, 24 घंटे झील पर रहेगी नजर
बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में वाईफाई कैमरा लगेंगे। झील पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।  पवित्र झील में सोना-चांदी और नकदी की तलाश में घुसे लुटेरों के मामले में सरकार, प्रशासन, पुलिस और मंदिर कमेटी हरकत में आ गए हैं। शनिवार को दिन भर सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। सरकारी अमला जहां कमरुनाग मंदिर की सुरक्षा को लेकर रिकॉर्ड खंगालता रहा, वहीं पुलिस की एक टीम भी छानबीन के लिए पहुंच गई है। पुलिस ने पवित्र झील से हुई छेड़छाड़ को लेकर मंदिर कमेटी को भी मंदिर स्थल पर तलब किया। बताया जा रहा है कि कमरुनाग मंदिर के चौकीदारों के बयान भी लिए गए हैं। एसडीएम गोहर रमन शर्मा ने बताया कि कमरुनाग मंदिर कमेटी के साथ बैठक में निर्णय लिया है कि कमरुनाग मंदिर में बीएसएनएल टावर से वाईफाई कैमरा कनेक्ट कर मंदिर की हर गतिविधियों पर प्रशासन और मंदिर कमेटी 24 घंटे ऑनलाइन नजर रखेंगे। एसएचओ निर्मल सिंह राणा ने बताया कि पुलिस टीम कमरुनाग मंदिर गई है। कमरुनाग देवता के कटवाल काहन सिंह ने बताया कि हर साल सर्दियों और बर्फबारी में झील से शरारती तत्व छेड़छाड़ करते हैं और चौकीदारों को बंधक बनाते हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है।

इन्हें भी पढ़े

haridwar kumbh mela

कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु

March 14, 2026
clinic

आयुष्मान भारत योजना के नाम पर धोखाधड़ी, 2 अस्पतालों के खिलाफ हुआ एक्शन

March 14, 2026

विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!

March 13, 2026
Yati Narasimhanand Giri

वीडियो जारी कर यति नरसिंहानंद गिरी ने हिंदू नेताओं को सतर्क रहने की दी चेतावनी!

March 13, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भीषण गर्मी में हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस हुआ परेशान

May 16, 2025
jee advanced

JEE Advanced Result : सपनों को सच करने की उड़ान, रजित गुप्ता ने JEE Advanced 2025 में मारी बाजी!

June 2, 2025
Kejriwal

यमुना में जहर वाले बयान पर फंसे केजरीवाल, चुनाव आयोग ने फिर किया नोटिस जारी!

January 30, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में टेक कंपनियां, अब इनको बनाएगा निशाना
  • कुंभ से पहले सज-संवर रहा हरिद्वार, देखते रह जाएंगे श्रद्धालु
  • भारत के लिए संकटमोचक बना दोस्‍त रूस, पुतिन ने खोजा नया कूटनीतिक रास्ता!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.