Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

कमरुनाग झील से सोना-चांदी निकालने के मामले की होगी जांच

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 14, 2022
in राज्य
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला/गोहर (मंडी)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा की ओर से लाए गए ध्यान आकर्षण प्रस्ताव के दौरान कहा कि देव कमरुनाग मंदिर में चौकीदारों को कमरे में बंद कर झील से सोना-चांदी लूटने के मामले की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि कमरुनाग का देवताओं में सबसे ऊंचा स्थान है। लोग श्रद्धा से झील में सोना-चांदी और पैसे डालते हैं। पहले भी यह घटना घटी है। उस वक्त जिन लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया था, उनका परिवार ही उजड़ गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के लोगों में देवी-देवताओं के प्रति आस्था है। जिस किसी ने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राणा ने बताया कि 10 से 12 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है। उन्होंने मंदिर की सुरक्षा बढ़ाने और सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त करने की मांग की है। उल्लेखनीय है कि शातिरों ने सोना-चांदी और नकदी निकालने के लिए झील से कथित छेड़छाड़ की गई है। लाठियां लेकर शातिरों के मंदिर में घुसने का वीडियो भी सामने आया है। यह घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। वीडियो में शातिर झील से सोना-चांदी निकालते हुए साफ दिखाई दे रहे हैं। इन शातिरों ने झील से कितना सोना चांदी व पैसे निकाले हैं, इसका पता लगाया जा रहा है।

कमरुनाग मंदिर में लगेंगे वाईफाई कैमरा, 24 घंटे झील पर रहेगी नजर
बड़ा देव कमरुनाग मंदिर में वाईफाई कैमरा लगेंगे। झील पर 24 घंटे नजर रखी जाएगी।  पवित्र झील में सोना-चांदी और नकदी की तलाश में घुसे लुटेरों के मामले में सरकार, प्रशासन, पुलिस और मंदिर कमेटी हरकत में आ गए हैं। शनिवार को दिन भर सरकारी अधिकारियों में हड़कंप मचा रहा। सरकारी अमला जहां कमरुनाग मंदिर की सुरक्षा को लेकर रिकॉर्ड खंगालता रहा, वहीं पुलिस की एक टीम भी छानबीन के लिए पहुंच गई है। पुलिस ने पवित्र झील से हुई छेड़छाड़ को लेकर मंदिर कमेटी को भी मंदिर स्थल पर तलब किया। बताया जा रहा है कि कमरुनाग मंदिर के चौकीदारों के बयान भी लिए गए हैं। एसडीएम गोहर रमन शर्मा ने बताया कि कमरुनाग मंदिर कमेटी के साथ बैठक में निर्णय लिया है कि कमरुनाग मंदिर में बीएसएनएल टावर से वाईफाई कैमरा कनेक्ट कर मंदिर की हर गतिविधियों पर प्रशासन और मंदिर कमेटी 24 घंटे ऑनलाइन नजर रखेंगे। एसएचओ निर्मल सिंह राणा ने बताया कि पुलिस टीम कमरुनाग मंदिर गई है। कमरुनाग देवता के कटवाल काहन सिंह ने बताया कि हर साल सर्दियों और बर्फबारी में झील से शरारती तत्व छेड़छाड़ करते हैं और चौकीदारों को बंधक बनाते हैं। उन्होंने खुलासा किया है कि यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है।

इन्हें भी पढ़े

BJP

NDA से बाहर हो सकती है AIADMK, तमिलनाडु में BJP को बड़ा झटका

May 8, 2026
BJP-TMC

बंगाल में नहीं थम रही हिंसा: हावड़ा में BJP-TMC कार्यकर्ताओं के बीच झड़प

May 7, 2026
electricity

बिजली कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार किया तो बचना मुश्किल, यूपी में नया आदेश जारी

May 6, 2026
west bengal election

बंगाल में BJP भी चुनेगी महिला मुख्यमंत्री? इन नामों पर चर्चाएं तेज

May 6, 2026
Load More

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

सीएम धामी ने फ्रैंकफर्ट (जर्मनी) के संसद सदस्य राहुल कुमार कंबोज ने भेंट की

December 29, 2024
ice

अगर धरती पर मौजूद सारी बर्फ पिघल जाए तो क्या होगा?

December 28, 2024
SSC students Ramlila ground in Delhi

SSC छात्रों का दिल्ली के रामलीला मैदान में विशाल प्रदर्शन, भर्ती प्रक्रिया में सुधार की मांग, 44 हिरासत में !

August 25, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • दिल्ली : एयरफोर्स ऑफिसर बनकर धोखाधड़ी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश!
  • ममता की सरकार जाते ही क्यों चर्चा में आ गई लाल ईंटों वाली वो इमारत?
  • कोरोना के 5 साल बाद दुनिया पर नया खतरा! एक और खतरनाक वायरस की एंट्री

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.