Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

सरकार के इस फैसले से 5% टूट गए आईआरसीटीसी के शेयर

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
December 15, 2022
in राष्ट्रीय, व्यापार
A A
IRCTC
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऑनलाइन टिकट और रेलवे से जुड़ी अन्य सर्विसेज मुहैया कराने वाली इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के शेयरों में आज बिकवाली का तेज दबाव दिख रहा है। इसके शेयर इंट्रा-डे में करीब 5 फीसदी टूट गए। मार्केट ने सरकार के फैसले पर निगेटिव रिस्पांस दिया है। सरकार आईआरसीटीसी में अपने हिस्सेदारी ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत 2.5 फीसदी हिस्सेदारी बेच रही है। इस बिक्री के लिए शेयरों का भाव 680 रुपये फिक्स किया गया है जो बुधवार के क्लोजिंग प्राइस 734.70 रुपये से करीब 7.4 फीसदी डिस्काउंट पर है। इसके चलते आज 15 दिसंबर को यह इंट्रा-डे में 5 फीसदी टूटकर 696.70 रुपये के भाव पर आ गया। आईआरसीटीसी में सरकार की 67.4 फीसदी हिस्सेदारी है। यह भारतीय रेलवे की टूरिज्म और कैटरिंग इकाई है।

आज नॉन-रिटेल इंवेस्टर्स के लिए खुल गया ऑफर

इन्हें भी पढ़े

Tax

आज से नया टैक्‍स कानून, बदल जाएंगे HRA समेत ये 10 नियम!

April 1, 2026
crude oil

कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, फिर डीजल बिकता 193 रुपये लीटर, जानिए सस्ता क्यों?

April 1, 2026
RSS

संघ की वैचारिक यात्रा का ऐतिहासिक दस्तावेज ‘आरएसएस @100’

April 1, 2026
toll plazas

एक अप्रैल से नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेसवे पर सफर होगा महंगा, बढ़ जाएगा टैक्‍स

March 29, 2026
Load More

सरकार आईआरसीटीसी के करीब 2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री करेगी जो 2.5 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है। वहीं अगर मांग बढ़ती है तो अतिरिक्त 2 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री हो सकती है यानी आईआरसीटीसी में सरकार 5 फीसदी तक हिस्सेदारी घटा सकती है। आज यह ऑफर नॉन-रिटेल इंवेस्टर्स के लिए खुला है। खुदरा निवेशकों के लिए यह कल यानी शुक्रवार 16 दिसंबर को खुलेगा। ऑफर का कम से कम 25 फीसदी हिस्सा म्यूचुअल फंडों और इंश्योरेंस कंपनियों के लिए आरक्षित है और शेष 10 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए अलग रखा गया है।

एक्सपर्ट्स ने डिस्काउंट प्राइस पर रखा है IRCTC का टारगेट

डिस्काउंट पर सरकार की हिस्सेदारी की बिक्री के चलते शेयरों में आज बिकवाली का दबाव दिख रहा है। हालांकि पिछले महीने ही घरेलू ब्रोकरेज फर्म प्रभुदास लीलाधर ने इसका टारगेट प्राइस जो रखा था, वह मौजूदा भाव 700.65 रुपये से करीब तीन फीसदी डिस्काउंट पर है। ब्रोकरेज फर्म ने सितंबर 2022 तिमाही के अनुमान से कमजोर नतीजे आने के बावजूद वित्त वर्ष 2023-25 के ईपीएस एस्टीमेट को 6-7 फीसदी बढ़ा दिया था।

कैटरिंग प्राइस हाइक और रेल नीर में विस्तार और इंटरनेट टिकटों की बढ़ती बिक्री के चलते एनालिस्ट्स ने यह अनुमान बढ़ाया था। ऑनलाइन टिकट बुकिंग से आईआरसीटीसी को सुविधा शुल्क के रूप में अच्छी-खासी कमाई होती है। सितंबर तिमाही में इसे 10.69 करोड़ टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग से 200 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। ब्रोकरेज फर्म ने 15 नवंबर 2022 की अपनी रिपोर्ट में इसे 679 रुपये के टारगेट प्राइस पर होल्ड रेटिंग दी थी और उस समय इसका शेयर 741 रुपए के भाव पर था।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
COP27

कॉप27: कार्यान्वयन का ‘कॉप’

December 2, 2022
प्रमुख सचिव, वित्त रमेश कुमार सुधांशु

चारधाम यात्रा मार्गों पर समानांतर प्रणाली से भी हो सफाई व्यवस्था : प्रमुख सचिव

March 21, 2026
school

गणतंत्र दिवस का भोजन बना बीमारियों की वजह..!

January 28, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.