Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कर्नाटक, पंजाब और हिमाचल में क्या चुनाव आयोग सही?, स्मृति ईरानी का राहुल गांधी से सवाल

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 29, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
26
SHARES
858
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। चुनाव आयोग को लेकर देश की राजनीति में इन दिनों जबरदस्त गर्मी है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस वर्किंग कमेटी यानी CWC की बैठक में दावा किया कि 2024 का लोकसभा चुनाव पूरी तरह फर्जी था. उन्होंने चुनाव आयोग पर वोट चोरी और गड़बड़ी के आरोप लगाए और प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई.

कांग्रेस ने SIR को तुरंत रोकने और हटाए गए 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम वापस जोड़ने की मांग भी की. दूसरी तरफ बीजेपी पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है.

इन्हें भी पढ़े

nitin naveen

‘दिल्ली के चक्कर छोड़ जमीन पर उतरें’, नितिन नवीन की बीजेपी प्रभारियों को सख्त हिदायत

September 29, 2026
literacy in india

भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश

September 29, 2026
राशन कार्ड

1.58 करोड़ लोगों का बंद हो जाएगा राशन! केंद्र सरकार करने जा रही यह काम

September 29, 2026
S Jaishankar

भारत में जापानी कंपनियों की दिलचस्पी, सेमीकंडक्टर और एडवांस मैन्युफैक्चरिंग पर नजर: एस. जयशंकर

September 29, 2026
Load More

राहुल गांधी ने CWC की बैठक में कहा कि 2024 के चुनाव में पहले EVM में हेरफेर की गई और फिर वोटर लिस्ट में कथित गड़बड़ी के जरिए मैच फिक्सिंग को और बढ़ाया गया. उनके मुताबिक 2014 और 2019 के चुनावों में भी कुछ हद तक फ्रॉड हुआ था, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर उन्हें किसी तरह का शक नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर सांसद ही कथित तौर पर फर्जी तरीके से चुने गए हैं, तो संसद में पास किए गए कानूनों पर भी सवाल खड़ा होता है.

कांग्रेस की CWC ने भी बैठक में प्रस्ताव पारित किया. इस प्रस्ताव में प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की गई. पार्टी ने SIR को तुरंत रोकने की मांग की है. साथ ही हटाए गए 13.30 करोड़ मतदाताओं के नाम फिर से बहाल करने की भी मांग रखी गई है. राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर दूसरे विपक्षी दलों को साथ लेकर आगे बढ़ेगी और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करेगी.

अब बात बीजेपी के जवाब की. स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस अपनी हार की समीक्षा करने के बजाय चुनाव आयोग पर हमला कर रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरलम और कर्नाटक जैसे राज्यों में बीजेपी की सरकारें नहीं हैं. तो क्या कांग्रेस वहां भी चुनाव आयोग की गतिविधियों पर सवाल उठा रही है या उसे क्लीन चिट दे रही है.

स्मृति ईरानी ने 13.30 करोड़ नामों को लेकर भी कांग्रेस से सवाल किया. उन्होंने कहा कि अगर वोटर लिस्ट में किसी मृत व्यक्ति का नाम है या कोई नाम दो बार दर्ज है, तो कांग्रेस ऐसे नामों को बनाए रखने की मांग क्यों कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग पहले ही साफ कर चुका है कि SIR के तहत जिन लोगों को नोटिस मिलेगा, उनके घर जाकर दस्तावेज जुटाए जाएंगे और खुद पुष्टि की जाएगी.

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के लाहौर कांग्रेस सेशन के संदर्भ पर भी पलटवार किया. उन्होंने एलन ऑक्टेवियन ह्यूमऔर ब्रिटिश शासन से जुड़े ऐतिहासिक संदर्भों का हवाला देते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा. यानी उन्होंने कांग्रेस के पुराने इतिहास की बात उठाकर पार्टी को घेरने की कोशिश की.

चुनाव आयोग को लेकर चल रहा विवाद अब सीधे कांग्रेस और बीजेपी के बीच राजनीतिक टकराव में बदलता दिख रहा है. एक तरफ राहुल गांधी चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी और वोट चोरी के आरोप लगाकर चुनाव आयोग पर हमलावर हैं. दूसरी तरफ स्मृति ईरानी का कहना है कि कांग्रेस संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है. राहुल गांधी के आरोपों के जवाब में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के पुराने इतिहास से लेकर वोटर लिस्ट और चुनाव आयोग पर उसके रुख तक कई सवाल उठाए हैं.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
COP27

COP27: सफलता की कम उम्मीद के साथ शुरू हुआ संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन

November 18, 2022
Ayurvedic medicine

कागज के कचरे से बनेंगी दर्द की दवाएं, प्रदूषण कम करने का नया जुगाड़ आ गया!

July 13, 2023
Farmers

दिल्ली के रामलीला मैदान में किसानों की हुंकार, MSP गारंटी से लेकर कर्ज माफी तक, सरकार पर बढ़ा दबाव!

March 19, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘दिल्ली के चक्कर छोड़ जमीन पर उतरें’, नितिन नवीन की बीजेपी प्रभारियों को सख्त हिदायत
  • भारत में साक्षरता की बड़ी छलांग, पूर्ण साक्षरता की दिशा में बढ़ता देश
  • यमुना सिटी में बनेगा मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क, ई-ऑक्शन से जारी होंगे प्लॉट

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.