Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home खेल

नामुमकिन के बराबर है सचिन तेंदुलकर के इन 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स को तोड़ना!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 1, 2024
in खेल
A A
Sachin Tendulkar
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान कहा जाता है. सचिन तेंदुलकर ने अपने क्रिकेट करियर के दौरान ऐसे 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स बनाए हैं, जिन्हें तोड़ना नामुमकिन के बराबर है. सचिन तेंदुलकर ने 15 नवंबर 1989 को अपना पहला इंटरनेशनल मैच खेला था. 24 साल वर्ल्ड क्रिकेट में राज करने के बाद सचिन तेंदुलकर ने 14 नवंबर 2013 को अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था. सचिन तेंदुलकर ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान वनडे में 18,426 और टेस्ट में 15,921 रन बनाए हैं. सभी फॉर्मेट्स को मिलाकर सचिन तेंदुलकर के नाम 100 इंटरनेशनल शतक हैं. बता दें कि सचिन तेंदुलकर के नाम वनडे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक जड़ने का रिकॉर्ड है. 24 फरवरी 2010 को सचिन ने वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट का पहला दोहरा शतक जड़ा. आइए एक नजर डालते हैं सचिन तेंदुलकर के उन 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड्स पर जिन्हें तोड़ना नामुमकिन के बराबर है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन

इन्हें भी पढ़े

dhoni

एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

April 2, 2026
Rohit Sharma

रोहित शर्मा IPL 2026 में कर सकते हैं ये 5 धांसू कारनामे!

March 29, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
football match

अमनौर ने मंझोपुर को 2-0 से हराया, रोमांचक फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

March 24, 2026
Load More

सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 34357 रन बनाए हैं और उनके इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए नामुमकिन के बराबर है. सचिन तेंदुलकर के आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं है. सचिन तेंदुलकर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन श्रीलंका के कुमार संगकारा ने बनाए हैं. कुमार संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28016 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 24 साल खेलने के बाद 34357 रन बनाए हैं. मौजूदा समय में तो कोई भी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के इस रिकॉर्ड को तोड़ता नजर नहीं आ रहा.

सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे इंटरनेशनल करियर में सबसे ज्यादा 463 मैच खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया हुआ है. दुनिया में अभी तक कोई भी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के इस महारिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाया है. इसके अलावा मौजूदा समय का भी कोई बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ता नजर नहीं आ रहा. सचिन तेंदुलकर ने अपना पहला वनडे इंटरनेशनल मैच 18 दिसंबर 1989 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था, जबकि आखिरी वनडे इंटरनेशनल मैच 18 मार्च 2012 को पाकिस्तान के खिलाफ खेला था. सचिन तेंदुलकर का वनडे इंटरनेशनल करियर 22 साल 91 दिन लंबा रहा है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में वर्ल्ड रिकॉर्ड 4076 चौके

सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 4076 से ज्यादा चौके लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने वनडे इंटरनेशनल करियर में 2016 चौके, टेस्ट करियर में 2058 चौके और टी20 इंटरनेशनल करियर में 2 चौके लगाए हैं. सचिन तेंदुलकर के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौके श्रीलंका के कुमार संगकारा ने लगाए हैं. कुमार संगकारा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 3015 चौके लगाए हैं. मौजूदा समय में तो कोई भी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ता नजर नहीं आ रहा. एक्टिव बल्लेबाजों में विराट कोहली अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 2654 चौके जड़ चुके हैं, लेकिन वह  सचिन तेंदुलकर का ये वर्ल्ड रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे.

एक कैलेंडर साल में 1894 वनडे रनों का वर्ल्ड रिकॉर्ड

सचिन तेंदुलकर के नाम एक कैलेंडर साल में सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है. सचिन तेंदुलकर ने साल 1998 में 1894 वनडे रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था. 26 साल से सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को दुनिया का कोई भी बल्लेबाज नहीं तोड़ पाया है. साल 1998 में सचिन तेंदुलकर ने 34 वनडे मैचों की 33 पारियों में 65.31 की बेहतरीन औसत से 1894 रन बनाए थे. सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 9 शतक और 7 अर्धशतक जमाए थे. सचिन तेंदुलकर का इस साल बेस्ट वनडे स्कोर 143 रन रहा था.

वनडे में सबसे ज्यादा 18426 रन

सचिन तेंदुलकर ने अपने 22 साल 91 दिन लंबे वनडे इंटरनेशनल करियर में 463 वनडे मैचों की 452 पारियों में 44.83 की बेहतरीन औसत से 18426 रन बनाए हैं. सचिन तेंदुलकर ने इस दौरान 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए हैं. सचिन तेंदुलकर का वनडे इंटरनेशनल करियर में बेस्ट स्कोर नाबाद 200 रन रहा है. आज के दौर में जब काफी कम संख्या में वनडे इंटरनेशनल मैच खेले जा रहे हैं, ऐसे में सचिन तेंदुलकर के 18426 वनडे रनों के वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ना नामुमकिन के बराबर है.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
twitter

माइक्रोब्लागिंग प्लेटफार्म ट्विटर के और भी हैं विकल्प, जो देंगे Twitter को कड़ी टक्कर

November 17, 2022
सुशासन महोत्सव-2024

भाजपा के लिए सुशासन का मंत्र है सामूहिक जिम्मेदारी और सामूहिक जवाबदेही

February 13, 2024
Smart Jacket

स्मार्ट जैकेट: महिलाओं को छेड़ा तो लगेंगे 4000 वोल्ट बिजली के झटके!

November 25, 2022
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.