Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

घुसपैठियों के हाथ में नहीं रहने देंगे देश की बागडोर, जेपी नड्डा ने कांग्रेस और ममता बनर्जी पर किया तीखा हमला

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 3, 2026
in राजनीति, राष्ट्रीय
A A
jp nadda
25
SHARES
841
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के बरेली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा ने वोट चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में हार मिलते ही कांग्रेस ईवीएम और चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगती है, जबकि जीत मिलने पर उसे चुनावी प्रक्रिया में कोई खामी नजर नहीं आती. नड्डा ने विपक्ष को चुनौती देते हुए कहा कि अगर वोट चोरी के आरोपों के समर्थन में सबूत हैं तो उन्हें सार्वजनिक मंचों पर शोर मचाने के बजाय निर्वाचन आयोग के सामने पेश करना चाहिए.

हार का ठीकरा संस्थाओं पर फोड़ने का आरोप

इन्हें भी पढ़े

india bangladesh

बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क

November 20, 2026
Amit Shah

विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

November 20, 2026
Samrat Choudhary meets Nitish

पीएम मोदी के दौरे के पहले सम्राट चौधरी ने की नीतीश कुमार से मुलाकात!

November 20, 2026
postman

पेंशन के लिए अब कोषागार की दौड़ नहीं, डाकिया घर आकर बनाएगा जीवित प्रमाणपत्र

November 20, 2026
Load More

राजेंद्रनगर स्थित स्वयंवर बारातघर में भाजपा के ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित जनसभा में नड्डा ने कहा कि विपक्ष अपनी राजनीतिक विफलता स्वीकार करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रहा है. उन्होंने राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चे भी इतनी समझ रखते हैं कि चुनावी हार के बाद इस तरह के आरोप लगाना उचित नहीं है. उन्होंने सवाल किया कि संविधान की किताब लेकर चलने वाले नेता आखिर उसी संविधान से जुड़ी संस्थाओं की विश्वसनीयता पर सवाल क्यों उठाते हैं.

राष्ट्रपति तक पहुंचकर भी नहीं मिली राहत

नड्डा ने कहा कि विपक्षी नेताओं ने अपनी शिकायतों को लेकर राष्ट्रपति से भी मुलाकात की, लेकिन उन्हें वहां से भी कोई राहत नहीं मिली. उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के चुनाव हारने का उदाहरण देते हुए कहा कि लोकतंत्र में हार-जीत चुनावी प्रक्रिया का हिस्सा है. हारने के बाद पूरी व्यवस्था पर सवाल उठाना राजनीतिक हताशा को दर्शाता है.

ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर भी घेरा

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विपक्ष की नाराजगी पर भी नड्डा ने सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में नियुक्ति की प्रक्रिया में विपक्ष को भी भागीदारी दी गई है, इसके बावजूद आयोग पर संदेह जताया जा रहा है. उनके मुताबिक, राजनीतिक दलों को अपनी असहमति लोकतांत्रिक तरीके से रखनी चाहिए, न कि संस्थाओं की साख को नुकसान पहुंचाना चाहिए.

आरोप हैं तो सबूत लेकर आयोग पहुंचे विपक्ष

वोट चोरी के मुद्दे पर नड्डा ने विपक्ष को खुली चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी दल के पास अनियमितताओं के प्रमाण हैं तो उन्हें निर्वाचन आयोग के समक्ष पेश करना चाहिए. केवल सार्वजनिक मंचों से आरोप लगाने और फिर पीछे हट जाने से सच्चाई साबित नहीं होती. उन्होंने गुजरात के गिर क्षेत्र और अरुणाचल प्रदेश के दुर्गम इलाकों में एक-एक मतदाता के लिए मतदान केंद्र बनाए जाने का हवाला देते हुए कहा कि देश में प्रत्येक वोट को महत्व दिया जाता है.

कांग्रेस के पुराने कार्यकाल पर भी हमला

नड्डा ने इंदिरा गांधी के शासनकाल और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर संविधान की मर्यादाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्ष के दावों का जवाब भावनाओं से नहीं, बल्कि तथ्यों और प्रमाणों के आधार पर दिया जाए. साथ ही घर-घर जाकर जनता को कांग्रेस की राजनीति से अवगत कराने की अपील की.

अखिलेश, ममता और महबूबा पर भी साधा निशाना

अपने संबोधन में नड्डा ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने मुजफ्फरनगर दंगों का हवाला देते हुए सपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए और अखिलेश पर दंगों के मामले में तीखा हमला किया. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती को भी उन्होंने निशाने पर रखा.

घुसपैठियों को लेकर विपक्ष पर हमला

नड्डा ने कहा कि देश की सत्ता और व्यवस्था भारत के नागरिकों के हाथों में ही रहेगी, घुसपैठियों के हाथों में नहीं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर विपक्षी नेताओं की टिप्पणियों को भी राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया. उनके अनुसार, विपक्ष के पास जनता के सामने रखने के लिए ठोस मुद्दे नहीं हैं, इसलिए वह आरोपों के सहारे राजनीति कर रहा है. उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश की जनता आगामी चुनाव में विपक्ष को उसके सवालों का जवाब देगी.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
World Population

8 अरब की दुनिया के आगे ये 5 बड़ी चुनौतियां, कितना गंभीर संकट

November 15, 2022
janmashtami

भारत के अलावा इन इस्लामिक देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है जन्माष्टमी!

August 10, 2025

सबसे तेजी से बढ़ती भ्रष्टाचार की फैक्ट्री है AAP : वीरेंद्र सचदेवा

November 18, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • बांग्लादेश की अकड़ निकली, अब बूंद-बूंद पानी को तरसेगा मुल्क
  • यशस्वी निकले गंभीर से आगे, राहुल ने बनाया खास रिकॉर्ड
  • विदेशों में छिपे भगोड़ों पर अमित शाह का बड़ा ऐलान, आतंकवाद के खात्मे के लिए बनेगी रणनीति

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.