Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home मनोरंजन

मारकर दिखाओ… प्रभास की Spirit पर मचा घमासान!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
September 12, 2026
in मनोरंजन
A A
Prabhas's Spirit
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। संदीप रेड्डी वांगा की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘स्पिरिट’ रिलीज से पहले ही सुर्खियों में बनी हुई है. प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म को लेकर लोगों के बीच पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. लेकिन अब इससे जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है. फिल्म निर्माता प्रणय रेड्डी वांगा, जो निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा के भाई हैं, ने फिल्म क्रिटिक्स को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फिल्म की रिलीज से पहले ही माहौल गर्म कर दिया है. प्रणय ने क्रिटिक्स को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो वो ‘स्पिरिट’ के रिलीज होने के बाद अपनी रीव्यूज से फिल्म को बर्बाद करके दिखाएं. उनका ये बयान सोशल मीडिया और फिल्मी गलियारों में चर्चा का टॉपिक बन गया है.

दरअसल, प्रणय रेड्डी वांगा अपनी हालिया फिल्म ‘रोमांचकम’ को लेकर बातचीत कर रहे थे. ये फिल्म 3 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई और इसे ऑडियंस और क्रिटिक्स मिला-जुला रिएक्शन दिया गया. इसी दौरान उन्होंने फिल्म क्रिटिक्स और फिल्म डायरेक्टर के प्रोसेस पर अपनी राय रखी. प्रणय का कहना था कि बाहर से किसी फिल्म का अंदाजा लगाना आसान दिखाई दे सकता है, लेकिन फिल्म बनाने के दौरान टीम को कई तरह की चुनौतियों से गुजरना पड़ता है.

इन्हें भी पढ़े

paresh rawal

72वें नेशनल फिल्म अवार्ड्स विवाद पर भड़के परेश रावल!

September 11, 2026
Yami Gautam

‘डायन’ बनीं यामी गौतम, लाल जोड़े में मचाया आतंक, टीजर देख बोले यूजर्स- ये फिल्म तो हिट है

September 10, 2026
hanuman ansh

‘हनुमान अंश’ के लिए शोभिनव सत्या को मिले 15 लाख रुपये, जानें बाकी स्टार्स की फीस

September 8, 2026
Asur 3

Asur 3 पर आया बड़ा अपडेट! क्राइम थ्रिलर में हुई इस हसीना की एंट्री

September 6, 2026
Load More

‘मुर्गी के अंडे से पंख नोच लिए’

प्रणय रेड्डी ने अपनी इस बातचीत में कहा, ‘अगर आप प्रोडक्शन में शामिल होते हैं, तो आपको समझ आता है कि निर्देशक लिखी हुई स्क्रिप्ट को सफल करने के लिए कितनी मेहनत करता है और प्रोडक्शन के दौरान किस तरह की परेशानियों से जूझता है.’ प्रणय यहीं नहीं रुके. उन्होंने आने वाली फिल्म ‘स्पिरिट’ का जिक्र करते हुए क्रिटिक्स को सीधे तौर पर चुनौती दे दी. उनका बयान फिल्म की रिलीज से पहले काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

उन्होंने कहा, ‘उन्होंने मुर्गी के अंडे से पंख नोच लिए. अगर वो सच में कुछ कर सकते हैं, तो देखते हैं ‘स्पिरिट’ कब रिलीज होती है. रिलीज होने पर ही पता चलेगा’. प्रणय ने कहा, उनके इस बयान को फिल्म क्रिटिक्स और प्रोड्यूसर के बीच चलने वाली बहस से जोड़कर देखा जा रहा है. ‘स्पिरिट’ संदीप रेड्डी वांगा और प्रभास की पहली पार्टनरशिप है, इसलिए इस प्रोजेक्ट को लेकर पहले से ही काफी उम्मीदें हैं. फिल्म में प्रभास एक दमदार पुलिस ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे, जबकि तृप्ति डिमरी भी अहम किरदार निभा रही हैं.

ईद 2027 पर रिलीज होगी फिल्म

‘स्पिरिट’ में विवेक ओबेरॉय और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. इससे पहले दीपिका पादुकोण इस प्रोजेक्ट का हिस्सा थीं, लेकिन बाद में उन्हें फिल्म से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह तृप्ति डिमरी को कास्ट किया गया. फिल्म की रिलीज डेट को लेकर भी हाल में अटकलें सामने आई थीं. कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सलमान खान की वामशी पेडिपल्ली निर्देशित फिल्म के साथ संभावित बॉक्स ऑफिस टकराव से बचने के लिए ‘स्पिरिट’ को आगे खिसकाया जा सकता है.

हालांकि, निर्माताओं ने इन खबरों को खारिज कर दिया. टी-सीरीज के स्पोकपर्सन ने एक इंटरव्यू में बताया कि फिल्म की रिलीज में कोई बदलाव नहीं हुआ है. स्पोकपर्सन ने कहा, ‘स्पिरिट की रिलीज को लेकर हम पूरी तरह से तैयार हैं. फिल्म 5 मार्च, 2027 को रिलीज होने वाली है और अनाउंसमेंट रिलीज डेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हम तय इवेंट्स के अनुसार काम कर रहे हैं और 5 मार्च, 2027 को फिल्म को दुनिया भर की ऑडियंस तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CM Dhami

बाबा केदारनाथ के कपाट खुलने पर केदारनाथ धाम पहुंचे CM धामी

April 22, 2026
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस के लिए बहुत कुछ तय कर देंगे ये इस राज्य के चुनावी नतीजे!

March 13, 2023
शराब ठेका

आबकारी नियमों की उड़ रही धज्जियां, समय से पहले खुलेआम बिक रही शराब

May 13, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit: जेलेंस्की को पुतिन से मिलना हो तो जब चाहें मॉस्को आ जाएं…
  • क्या ब्रिक्स का बैंक खत्म करेगा IMF की बादशाहत, भारत को कितना फायदा?
  • IRCTC ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 20 लाख से ज्यादा टिकट बुक!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.