Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राजनीति

कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह को कहा ‘छोटा पप्पू’, मिला करारा जवाब!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
April 12, 2024
in राजनीति, राज्य
A A
15
SHARES
484
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

शिमला। दमदार एक्टिंग के अलावा अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से भाजपा उम्मीदवार कंगना ने गुरुवार को एक चुनावी सभा में बोलते हुए प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को ‘छोटा पप्पू’ कहकर ललकारा है। कंगना ने मंडी संसदीय सीट के अंतर्गत मनाली विधानसभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए विक्रमादित्य पर जमकर जुबानी हमले बोले। कंगना रनौत ने विक्रमादित्य सिंह से कहा, “ये तुम्हारे बाप-दादा की रियासत नहीं है कि तुम मुझे डरा-धमकाकर वापस भेज दोगे।’’

भाजपा उम्मीदवार कंगना ने इतने पर ही नहीं रुकीं। उन्होंने परोक्ष रूप से कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विक्रमादित्य सिंह को ‘पप्पू’ कहकर भी संबोधित दिया। कंगना ने कहा कि दिल्ली में एक “बड़ा पप्पू” है और हिमाचल में ‘छोटा पप्पू’, जो कहता है कि कंगना गोमांस खाती हैं। अभिनेत्री ने पूछा कि वह उनके गोमांस खाने का सबूत क्यों नहीं दिखा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मैं आयुर्वेदिक और योगिक जीवनशैली का पालन करती हूं।

इन्हें भी पढ़े

aawas yojana

जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना

April 1, 2026
शराब

उत्तराखंड में आज से शराब महंगी, जानें नए रेट

April 1, 2026
गिरफ्तार

साइबर ठगी के लिए म्यूल खाते प्रोवाइड कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

March 29, 2026
Sri Ram Katha

हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण

March 27, 2026
Load More

कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को ‘एक नंबर का झूठा’ और ‘पलटूबाज’ करार देते हुए आश्चर्य जताया कि जब ‘बड़ा पप्पू’ ही ‘नारी शक्ति’ को नष्ट करने की बात करता है तो ‘छोटे पप्पू से’ क्या उम्मीद की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया भारत है, जहां चाय बेचने वाला एक छोटा गरीब लड़का लोगों का सबसे बड़ा नायक और प्रधान सेवक है। हिमाचल के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को कहा था कि कंगना ‘विवादों की रानी’ हैं और समय-समय पर दिए गए उनके बयानों पर सवाल उठते रहेंगे। विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।

‘मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें बुद्धि दें’

वहीं, गोमांस खाने पर कंगना की कथित टिप्पणियों का जिक्र करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा था, “मैं भगवान राम से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें बुद्धि दें और आशा करता हूं कि वह देवभूमि हिमाचल से शुद्ध होकर बॉलीवुड वापस जाएंगी। वह चुनाव नहीं जीत पाएंगी, क्योंकि वह (कंगना) हिमाचल के लोगों के बारे में कुछ नहीं जानती हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने अपने पिता और मां की मदद के बिना फिल्म इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है… मैं राजनीति में शामिल होना चाहती हूं और लोगों की सेवा करना चाहती हूं।” उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा की अभिव्यक्ति है और राजा से लेकर रंक उस अभिव्यक्ति के हकदार हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश चल रहे नवरात्र के दौरान बेटियों की पूजा कर रहा है, लेकिन कांग्रेस नेताओं की महिला विरोधी सोच में कोई बदलाव नहीं आया है। कंगना ने विक्रमादित्य सिंह को चुनौती देते हुए कहा, ”अगर वह विक्रमादित्य मेरी फिल्म का एक भी सीन सफलतापूर्वक कर सके, तो मैं राजनीति और देश छोड़ दूंगी।”

कंगना के भाषण पर प्रतिक्रिया देते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि उनकी “बड़ी बहन कंगना रनौत” ने आज उनके लिए जिस तरह की भाषा और शब्दों का इस्तेमाल किया है, कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश ने कभी भी देवभूमि हिमाचल में इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मैं कहना चाहूंगा कि ऐसी भाषा का उपयोग करने के बजाय, बेहतर होता अगर वह मनाली के मुद्दों के बारे में बात करतीं। उन्होंने पूछा कि क्या वह अब तक की सबसे खराब मॉनसून आपदा के दौरान एक दिन के लिए भी मनाली आई थीं? उन्होंने दोहराया कि आपदा के समय वह ‘ग्राउंड जीरो’ पर मौजूद थे। उन्होंने क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि मुंबई में आप क्या खाती हैं क्या पीती हैं, इससे हिमाचल के लोगों को कोई लेना-देना नहीं है। कृपया मुद्दों और अपने दृष्टिकोण पर बात करें कि आपदा के दौरान आपने क्या किया और भविष्य में आपकी भूमिका क्या होगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Deep Silodi

उत्तराखण्ड : युवा पत्रकार दीप सिलोड़ी को मिला पत्रकारिता के क्षेत्र में ‘कलम का युद्धा’ सम्मान अवार्ड

August 26, 2023
Rahul Gandhi

मुस्लिम डरे हुए हैं बयान पर बुरे घिरे राहुल गांधी!

May 31, 2023
Manipur

मणिपुर बचाओ भारत बचाओ विरोध प्रदर्शन

December 8, 2024
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • जिन्हें तकनीकी वजहों से PM आवास नहीं मिला, वे इस योजना से पूरा कर रहे घर का सपना
  • हिमालय की ऊंचाइयों पर चल रहा ‘खेल’, स्कैम की कहानी चौंकाएगी
  • अमेरिका ही छोड़ सकता है NATO, जानिए वजह

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.