Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

काश! मोदी काम भी करते!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
July 16, 2022
in राष्ट्रीय
A A
pm modi
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास

इस सप्ताह प्रधानमंत्री मोदी की जुबानी एक और गजब डायलॉग सुनने को मिला। खबर पढ़ मुझे बहुत खेद हुआ और सोचा जो बात कही है यदि उस पर उनकी सरकार ने पांच प्रतिशत भी काम किया होता तो कम से कम यह संतोष बनता कि हिंदू राजनीति, हिंदू आइडिया ऑफ इंडिया पर दुनिया यह जानती तो सही कि संघ परिवार में ‘इंटेलेक्चुअल स्पेस’ लायक कुछ बौद्धिकता है। प्रधानमंत्री ने देश की बौद्धिकता में अंग्रेजी के वर्चस्व के सत्य में कहा, ‘क्यों इंटेलेक्चुअल स्पेस किसी विशेष भाषा को जानने वाले कुछ लोगों तक ही सीमित रहना चाहिए? सवाल सिर्फ इमोशन का नहीं है, बल्कि साइन्टिफिक लॉजिक का भी है। यानी इंटेलेक्ट का, एक्सपर्टीज का दायरा निरंतर सिकुड़ता गया। जिससे इन्वेंशन और इनोवेशन का पुल भी लिमिटेड हो गया। गुलामी के वक्त भारतीय भाषाओं के विस्तार को रोका गया। आधुनिक ज्ञान-विज्ञान, रिसर्च को इक्का-दुक्का भाषाओं में सीमित कर दिया गया। भारत के बहुत बड़े वर्ग की उन भाषाओं तक, उस ज्ञान तक एक्सेस ही नहीं था। कोई भी भारतीय बेस्ट इंफॉर्मेशन, बेस्ट नॉलेज, बेस्ट स्किल और बेस्ट अपॉर्चुनिटी से सिर्फ भाषा के कारण वंचित ना रहे, ये हमारा प्रयास है। इसलिए हमने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय भाषाओं में पढ़ाई को प्रोत्साहन दिया है’।

इन्हें भी पढ़े

गिरफ्तार

फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

March 13, 2026
pm modi

खाड़ी की जंग ने पूरी दुनिया को ऊर्जा संकट में डाला: PM मोदी

March 13, 2026
RSS

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा को RSS की सबसे अहम बैठक क्यों माना जाता है?

March 13, 2026
railway

भारतीय रेलवे करेगी कई सुपरफास्ट ट्रेनों के नंबर और कैटेगरी में बदलाव, देखें लिस्ट

March 13, 2026
Load More

लाजवाब भाषण। यदि इसके साथ वाराणसी के शिक्षा समागम में दिए भाषण के इस अंश पर गौर करें कि अंग्रेजों की शिक्षा नीति नौकर पैदा करने के लिए थी और हम उसे बदले रहे हैं तो अपना सवाल है कि सरकार का आठ सालों में कुछ करने का प्रमाण क्या है? सोचें, भारत की पूरी सरकार, कई प्रदेशों में भाजपा की सत्ता लेकिन आठ वर्षों में मराठी, गुजराती, या कन्नड़ भाषाओं की बात तो दूर संघ परिवार ने हिंदी में एक भी बौद्धिक पैदा किया है? संघ परिवार को पता नहीं होगा लेकिन जानना चाहिए कि इंदिरा गांधी के राज में वामपंथियों ने घुसपैठ बनाकर, शिक्षा मंत्री नुरूल हसन जैसों की कमान बनवा कर शिक्षा, सामाजिक संस्थाओं, कला-विज्ञान सब जगह अपने लोग बैठा कर वह बौद्धिक लेखन, पुस्तक लेखन बनवाया, जिसकी छाप दुनिया में बनी। तभी दुनिया के बौद्धिक उनकी नजर से भारत को देखते हैं और लिखते हैं।

सरकार में ऐसी बौद्धिक कमान, संस्थानों में बौद्धिक नियुक्तियां क्या हैं? सही है कि संघ-भाजपा के पास बौद्धिक हैं कहां जो वे नियुक्तियां हों जिनके लिखने और ज्ञान से कुछ खिले। पिछले आठ वर्षों में क्या हुआ? अंग्रेजी, हिंदी, मराठी आदि किसी भी भाषा में संघ और मोदी राज की मिंमासा का क्या एक भी बुद्धिजीवी उभरा है, जिसकी लेखनी से मोदी, शाह, संघ परिवार के दिमाग, सोच का वस्तुपरक, लॉजिकल खुलासा देश-दुनिया का रेफरेंस बना हो? जब सरकार बिना ‘इंटेलेक्चुअल स्पेस’ के है, उसकी संस्थाएं बिना बौद्धिक दिमाग के हैं और आठ सालों में कहीं भी बौद्धिक काम नहीं है तो देश न केवल अंग्रेजी में बौद्धिक दिवालिया हुआ पड़ा है, बल्कि हिंदी में तो और जहालत-काहिली भर गई है। शर्म आती है संघ-भाजपा परिवार की ओर से हिंदी में लेखन करने वाले थोथे चेहरों और थोथे विषयों पर!

सही है अंग्रेजों ने अंग्रेजी से गुलाम बनाया। शिक्षा नीति नौकरी वाली बनाई। पर आठ वर्षों से उसे बदलने के लिए हिंदी में सरकार ने क्या काम कराया? कितनी किताबें लिखवाई? सरकार में सारा काम अभी भी हिंदी में अनुवाद व अनूदित हिंदी किताबों की प्राथमिकता का है। इंजीनियरिंग-डॉक्टरी की हिंदी में पढ़ाई के कोर्स की किताबें ऐसी अनुदित हिंदी में बनी हैं कि हिंदी भाषी नौजवान सिर पीट लेगा। आठ सालों में यदि सरकार ने पांच-आठ सुधीजनों को पैसा देकर, उनकी संस्थाएं बनवा कर मौलिक किताबें लिखवाने का काम बनवाया होता तब भी कुछ हो सकता था। हिंदी में ‘इंटेलेक्चुअल स्पेस’ तब बन सकता है जब बौद्धिक पत्रिकाओं, थिंक टैंक और वैचारिकता का सत्य विमर्श बने। पठनीय, बौद्धिक किताबें छपें न की प्रायोजित जीवनियां, सोवियत संघ के वक्त की प्रोपेगेंडा पुस्तकें। कम से कम पाठ्य पुस्तकों को तो कायदे से लिखवाना-बनवाना चाहिए। कितनी बड़ी बात कि नई शिक्षा नीति का मकसद नौकर और नौकरी का नहीं तो बौद्धिकता से बताए तो सही कि नई शिक्षा नीति से नौजवान क्या बनेंगे? क्या नई शिक्षा नीति में इसका बौद्धिक खाका, उसकी इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन कोई है?

बहरहाल, अब भी वक्त है। नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी का यह वाक्य ध्यान में रखना चाहिए कि ‘अगर मेरे हाथ में तानाशाही सत्ता हो तो मैं आज से ही विदेशी माध्यम के जरिए अपने लडक़े और लड़कियों की शिक्षा बंद कर दूं और सारे शिक्षकों और प्रोफेसरों से यह माध्यम तुरंत बदलवा दूं या उन्हें बरखास्त करा दूं। मैं पाठ्य पुस्तकों की तैयारी का इंतजार नहीं करूंगा। वे तो माध्यम के परिवर्तन के पीछे पीछे चली आएंगी’। हिंदी, ‘इंटेलेक्चुअल स्पेस’, सरकारी नौकर नहीं बनाने जैसे जुमलों में यदि प्रधानमंत्री मोदी तनिक भी कुछ कर दिखाएं तो कोई काम तो स्थायी तौर पर खाते में दर्ज होगा!

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
R.K. Puram

‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान के तहत आर.के.पुरम में चला सफाई अभियान, विधायक अनिल शर्मा ने की भागीदारी

August 4, 2025

दुनिया भर में उथल-पुथल

July 13, 2022
UPSC Civil Services

UPSC की सिविल सेवा परीक्षा का रिजल्ट घोषित, कौन रहा टॉपर?

April 22, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • विधायकी लड़ने के लिए दिल्ली से मिनिस्टर भेजेगी भाजपा!
  • होर्मुज में तनाव से कांपी दुनिया: इंडिया की तरफ उम्मीद से देख रहा US
  • फर्जी मेडिकल वीजा के जरिए बुल्गारिया भागने की तैयारी, दिल्ली में 10 बांग्लादेशी घुसपैठिए गिरफ्तार

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.