Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

जंग हारकर भी केजरीवाल ने कुछ कर लिया हासिल!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 8, 2023
in दिल्ली, विशेष
A A
cm kejriwal
26
SHARES
852
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग से जुड़ा विधेयक लोकसभा के बाद राज्यसभा से भी आसानी से पास हो गया। बिल के समर्थन में 131 सांसदों ने वोट किया तो विपक्ष में 102 मत पड़े। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस समेत 26 दलों के विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ ने इस बिल को राज्यसभा में रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन अंकगणित में पिछड़ गए। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस विधेयक के खिलाफ अपनी लड़ाई को 2024 का सेमीफाइनल तक करार दिया था। इसमें हार के बाद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में उनकी पार्टी ने भाजपा को चार बार हराया और अब उन्होंने चोर दरवाजे से सत्ता हासिल करने की कोशिश की है।

बिल पास होने का क्या असर

इन्हें भी पढ़े

akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Load More

लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास होने के बाद अब यह राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर के बाद विधेयक कानून का रूप ले लेगा। इसके साथ ही दिल्ली में सेवा पर केंद्र सरकार के अधिकार को कानूनी संरक्षण हासिल हो जाएगा। हालांकि, कानून का दिल्ली सरकार पर कोई नया असर नहीं होने जा रहा है। क्योंकि जो प्रावधान केंद्र सरकार ने किए हैं वह अध्यादेश के साथ ही लागू हो गए थे। इसके मुताबिक, अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग का फैसला नेशनल कैपिटल सिविल सर्विस अथॉरिटी के जरिए होगा। अथॉरिटी में सीएम, मुख्य सचिव और प्रधान सचिव गृह सदस्य होंगे। बहुमत के आधार पर फैसले लिए जाएंगे और विवाद की स्थिति में एलजी का फैसला अंतिम होगा। दिल्ली सरकार इस बिल को सुप्रीम कोर्ट में पहले ही चुनौती दे चुकी है। अब उसकी सारी उम्मीद न्यायपालिका पर टिकी है।

हारकर भी क्या हासिल कर पाए केजरीवाल

आप मुखिया अरविंद केजरीवाल भले ही इस मुकाबले में हार गए हैं, लेकिन जिस रणनीति से उन्होंने यह लड़ाई लड़ी उसमें बहुत कुछ हासिल भी कर पाए हैं। उनकी सबसे बड़ी सफलता यह है कि जिन विपक्षी दलों से कभी उनका कट्टर विरोध था, उनको भी साथ लाने में कामयाब रहे। संविधान की दुहाई देकर वह कांग्रेस समेत अन्य दलों को अपने साथ जोड़ने में सफल रहे। यही वजह है कि 10 राज्यसभा सांसदों वाली पार्टी राज्यसभा में 102 वोट हासिल कर पाई। शुरुआत में कांग्रेस पार्टी केजरीवाल का साथ देने में हिचक रही थी लेकिन विपक्षी एकता के लिए बिल के विरोध को शर्त बनाकर ‘आप’ ने हाथ थामने पर मजबूर किया। विपक्षी टीम में शामिल होने से अगले लोकसभा चुनाव में आप को फायदा होने की उम्मीद है। हाल ही में आए एक सर्वे में भी इसकी भविष्यवाणी की गई है। पिछले हफ्ते ही इंडिया टीवी के सर्वे में कहा गया है कि अगले साल होने जा रहे लोकसभा चुनाव में आप को 10 सीटें हासिल हो सकती है। दिल्ली में भी पहली बार उसका खाता खुल सकता है। 2019 के लोकसभा चुनाव में आप को महज पंजाब की एक सीट पर जीत मिली थी। इस बार दिल्ली में दो और पंजाब में 8 सीटों पर जीत का अनुमान लगाया गया है।

खुद को पीड़ित दिखा सहानुभूति बटोर सकती है पार्टी

कहते हैं कि राजनीति असल में परसेप्शन का खेल है और आप ने इसमें अच्छी कुशलता हासिल की है। पिछले कई सालों में अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में यह माहौल बनाने की कोशिश की है कि केंद्र की मोदी सरकार उन्हें कामकाज करने से रोक रही है और बाधाओं से लड़ते हुए वह काम कर रहे हैं। सेवा विधेयक पास होने के बाद एक बार फिर केजरीवाल को अपनी बात को बल देने का मौका मिलेगा। संकेत उन्होंने विधेयक पास होने के तुरंत बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया में भी दे दिया। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने चोर दरवाजे से सत्ता हासिल करने की कोशिश की है। दिल्ली सरकार के कामकाज में दखल बताते हुए केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पीएम मोदी को देश संभालने का काम दिया था लेकिन वह दिल्ली में चपरासियों का भी ट्रांसफर-पोस्टिंग करना चाहते हैं। पार्टी सूत्रों की माने तो आप इसे बड़ा मुद्दा बनाने की कोशिश में है और जनता के बीच जाकर प्रचारित करने की तैयारी में जुटी है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
UP Board

पत्रकार के पुत्र ने लहराया परचम

April 27, 2025

श्रम दिवस पर विशेष : एक ऐसा सेंटर जहाँ डाक्टर प्रिस्क्रिप्शन में लिखते है बोरे बासी

May 2, 2023
Akhil Bharat Hindu

वृंदावन में अखिल भारत हिन्दू महासभा की 111वें स्थापना दिवस पर दो दिवसीय सम्मेलन संपन्न

April 18, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • हैदराबाद : श्री राम नवमी पर हुई 9 दिवसीय श्री राम कथा की भव्य पूर्णाहुति, सूर्य तिलक बना आकर्षण
  • होर्मुज स्‍ट्रेट खुलवाने को भारत और फ्रांस आए एक साथ, मानेगा ईरान?
  • पश्चिम एशिया संकट के बीच फुल एक्शन में केंद्र सरकार!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.