Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राज्य

येदियुरप्पा की शरण में जाएगी भाजपा!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 18, 2023
in राज्य, विशेष
A A
Yeddyurappa
30
SHARES
985
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

ऐसा लग रहा है कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर बीएस येदियुरप्पा की शरण में जाना होगा। पार्टी को अंदाजा हो गया है कि उनके बिना चुनाव जीतना मुश्किल है। अगले साल लोकसभा के चुनाव हैं और उससे पहले पार्टी कोई जोखिम नहीं लेना चाहती है क्योंकि राज्य की 28 में से 26 सीटें भाजपा के पास हैं। कर्नाटक के चुनाव नतीजे आने के बाद उसके विश्लेषण से येदियुरप्पा का महत्व प्रमाणित हुआ है। वे 2013 में भाजपा छोड़ कर चले गए थे और कर्नाटक जनता पार्टी बना कर अलग चुनाव लड़े थे। उस समय उनको 10 फीसदी वोट मिले थे और उनकी पार्टी सिर्फ छह सीटें जीत पाई थी। लेकिन उन्होंने सीधे सीधे 28 सीटों पर भाजपा को चुनाव हरवा दिया था।

इस बार वे पार्टी में थे लेकिन उनको मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था और वे बहुत सक्रिय प्रचार नहीं कर रहे थे, तब भी बिल्कुल वैसी ही हुआ है, जैसा 2013 में हुआ था। इस बार भी लिंगायत असर वाले यानी येदियुरप्पा के असर वाले क्षेत्रों में 25 सीटों पर भाजपा हारी है। लिंगायत असर वाली 113 सीटों में से भाजपा को सिर्फ 31 सीटें मिली हैं, जबकि पिछली बार उसने 56 सीटों पर जीत हासिल की थी। दूसरी ओर इस क्षेत्र में कांग्रेस को 22 सीटों का फायदा हुआ है। उसकी सीटों की संख्या 56 से बढ़ कर 78 हो गई है।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
india export

भारत को डराया नहीं जा सकता, यह नया भारत है!

September 22, 2026
Pitru Paksha

‘यह सनातन और वैदिक परंपरा अपमान’, गयाजी में ऑनलाइन पिंडदान के विरोध में पुरोहित

September 20, 2026
CM Dhami

बदरीनाथ में सीएम धामी, देवभूमि सांस्कृतिक महोत्सव में शामिल, चांचणी पर थिरके

September 20, 2026
Load More

येदियुरप्पा का महत्व और भी तरह से प्रमाणित हुआ है। राज्य की चिकमगलूर सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि हार गए हैं। येदियुरप्पा उनसे नाराज थे और उनके प्रचार में नहीं गए थे। माना जा रहा है कि उन्होंने ही रवि को हरवाया। ध्यान रहे टिकट बंटवारे के समय येदियुरप्पा और उनके बेटे बीवाई विजयेंद्र को लेकर सीटी रवि ने एक बेहद तीखे बयान में कहा था कि भाजपा की टिकट किसी के किचेन में तय नहीं होगी और टिकट इस आधार पर नहीं मिलेगा कि कोई किसी का बेटा है। इसके बाद से ही चार बार के विधायक रवि की हार तय मानी जा रही थी। रवि को कांग्रेस के थमैया ने हराया, जो पहले येदियुरप्पा के करीबी नेता थे।

इसी तरह हावेरी की एक सीट पर येदियुरप्पा के करीबी यूबी बानकर ने राज्य के कृषि मंत्री बीसी पाटिल को हराया। राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री और लिंगायत समुदाय के नेता वी सोमन्ना चामराजनगर सीट पर हार गए और हारने के बाद येदियुरप्पा पर हमला करते हुए कहा कि उनसे पूछा जाना चाहिए कि लिंगायत वोट क्यों बंटा। कुल मिला कर येदियुरप्पा के करीबी 25 ऐसे नेता हैं, जो इस बार दूसरी पार्टियों से चुनाव जीते हैं। भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़े गए भाजपा विधायक मदल विरूपक्षपा के बेटे को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था। वे चन्नागिरी सीट पर निर्दलीय लड़े थे और 16 हजार वोट से हारे। लेकिन उस सीट पर भाजपा तीसरे स्थान पर रही। बताया जा रहा है कि येदियुरप्पा ने उनकी मदद की। बहरहाल, येदियुरप्पा के करीबी 25 विधायक इस बार दूसरी पार्टियों से चुनाव जीते हैं और कई करीबी नेता दूसरी पार्टियों में जाकर मामूली अंतर से हारे हैं, जिनमें एक एमपी कुमारस्वामी भी हैं, जो जेडीएस से लड़े थे और 772 वोट से चुनाव हार गए।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

क्या केरल में भाजपा को अपनाएंगे ईसाई?

April 12, 2023
Minister Anil Bij

सर्वदलीय गौरक्षा मंच ने मंत्री अनिल बिज को दिया सीएम बनने का आशीर्वाद

December 18, 2023
ट्रीटमेंट प्लांट एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस

एक खतरा यह भी

January 16, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.