नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक और मुसीबत में फंसते दिख रहे हैं। उन्हें एक और मामले में अब पटना से समन जारी हुआ है। अरविंद केजरीवाल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ ट्वीट कर उनको अनपढ़ कहे जाने मामले में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने समन जारी किया है।
12 दिसंबर को होना है पेश
कोर्ट ने उन्हें 12 दिसंबर को पेश होने का निर्देश दिया है। अरविंद केजरीवाल के ट्वीट के बाद वकील रवि भूषण ने इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी उसके बाद कोर्ट ने सुनवाई के बाद समन जारी करने का निर्देश दिया। अगली सुनवाई 12 दिसंबर को होगी।






