Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

यमुना में जहर वाले बयान पर फंसे केजरीवाल, चुनाव आयोग ने फिर किया नोटिस जारी!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
January 30, 2025
in दिल्ली, राज्य, विशेष
A A
Kejriwal
26
SHARES
855
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

प्रकाश मेहरा
एग्जीक्यूटिव एडिटर


नई दिल्ली: यमुना में जहर के आरोपों पर चुनाव आयोग ने गुरुवार को अरविंद केजरीवाल को लेटर लिखकर 5 सवाल किए। ECI ने पूछा- यमुना में जहर कौन सा पाया गया है और यह किस जगह मिला। साथ ही केजरीवाल यह भी बताएं कि किन इंजीनियर्स ने इसे डिटेक्ट किया और उन्होंने पानी में जहर को रोकने के लिए क्या किया।

इन्हें भी पढ़े

Electricity bill

उत्तराखंड : बकाया बिल पर UPCL सख्त, कई सरकारी दफ्तरों की बिजली काटी

March 25, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
Tehri Rockstars became champions of DSF Trophy 2025–26

तीन हफ्तों का उत्तराखंड क्रिकेट महाकुंभ संपन्न, टिहरी रॉकस्टार्स बनी DSF ट्रॉफी 2025–26 की चैंपियन

March 24, 2026
Load More

चुनाव आयोग ने इन 5 सवालों के जवाब के लिए केजरीवाल को शुक्रवार यानी 31 जनवरी सुबह 11 बजे तक का समय दिया। EC ने कहा है कि अगर केजरीवाल सफाई नहीं देते हैं तो उन पर कार्रवाई की जाएगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि वे यमुना में बढ़ रहे अमोनिया के लेवल बढ़ने के मुद्दे को यमुना में जहर और सामूहिक नरसंहार के आरोपों से न मिलाएं। इसे दो देशों के बीच युद्ध की कार्रवाई न मानें।

आयोग ने कहा कि “केजरीवाल अमोनिया के बढ़ते लेवल के मुद्दे को जहर आदि के आरोपों से मिलाए बिना अपना तथ्यात्मक जवाब दें। केजरीवाल इस जवाब में जहर के प्रकार, क्वांटिटी, नेचर और दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों के जहर का पता लगाने के तरीके आदि सबूत पेश करें।”

सिलसिलेवार पूरा मामला प्रकाश मेहरा से समझिए…

27 जनवरीः केजरीवाल ने यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया- अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भाजपा सरकार पर यमुना के पानी को जहरीला करने का आरोप लगाया था। केजरीवाल ने कहा- दिल्ली के लोगों को पीने के लिए पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से मिलता है। भाजपा की हरियाणा सरकार ने यमुना के पानी को जहरीला कर दिया है।

28 जनवरीः चुनाव आयोग ने केजरीवाल से सबूत पेश करने को कहा- EC ने केजरीवाल से उनके यमुना के पानी में जहर वाले दावे पर बुधवार यानी 29 जनवरी रात 8 बजे तक सबूत मांगे। भाजपा की तरफ से केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के बाद चुनाव आयोग ने कहा था- केजरीवाल ने भाजपा की हरियाणा सरकार पर बहुत गंभीर आरोप लगाया, जिससे राज्यों के बीच नफरत पनप सकती है।

29 जनवरीः मोदी बोले- यमुना का पानी प्रधानमंत्री भी पीता है- दिल्ली में रैली के दौरान पीएम

नरेंद्र मोदी ने कहा कि हरियाणा का भेजा यही पानी दिल्ली में हमारे सारे जज, जस्टिस, सम्मानित सदस्य पीते हैं। आपका प्रधानमंत्री भी यही पानी पीता है। क्या कोई सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा ने जहर दिया होगा।

दिल्ली वालों को भाजपा के संकल्प और मोदी की गारंटी पर पूरा भरोसा है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि यहां के विकास में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ूंगा। करतार नगर से समस्त दिल्लीवासियों को मेरा अभिनंदन! https://t.co/8AnNYiCeYs

— Narendra Modi (@narendramodi) January 29, 2025

 

29 जनवरीः हरियाणा CM ने यमुना से पानी पीकर दिखाया- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य के बॉर्डर पर पहुंचकर यमुना नदी से पानी पीकर दिखाया। उन्होंने X पर वीडियो शेयर कर कहा कि मैंने बेहिचक और बेझिझक पवित्र यमुना के जल का आचमन किया। हालांकि इसका जवाब देते हुए केजरीवाल ने कहा कि सैनी ने पानी पिया नहीं, थूक दिया।

झूठ और फरेब का चश्मा उतारो और दोबारा वीडियो देखो केजरीवाल और अगर हिम्मत है तो दिल्ली की तरफ का यमुना का पानी पीकर दिखाओ

राजनीतिक जगत के अब तक के सबसे नीच बयानों का कीर्तिमान कपटी केजरीवाल स्थापित कर रहा है।

केजरीवाल जी आप तो खुद हरियाणा के कपूत हो और आप जानते हो कि हरियाणा के… https://t.co/FrF3QLLeLx pic.twitter.com/L2r6XWRmMP

— Haryana BJP (@BJP4Haryana) January 29, 2025

निर्दलीय सांसदने केजरीवाल को बताया ज़हरीला

अरविंद केजरीवाल के बयान पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, “…जहरीला पानी नहीं हुआ है बल्कि इन लोगों का विचार और चरित्र जहरीला हो गया है। आम इंसान और दिल्ली वालों के लिए AAP जहरीला।

#WATCH पटना (बिहार): AAP के राष्ट्रीय संयोजक और नई दिल्ली विधानसभा सीट से उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल के बयान पर पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा, "…जहरीला पानी नहीं हुआ है बल्कि इन लोगों का विचार और चरित्र जहरीला हो गया है। आम इंसान और दिल्ली वालों के लिए AAP जहरीला… pic.twitter.com/FkDkrcpU6T

— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 29, 2025

29 जनवरीः केजरीवाल ने चुनाव आयोग को जवाब दिया- केजरीवाल ने चुनाव आयोग को बताया

कि हरियाणा से दिल्ली आ रहा पानी इंसानी स्वास्थ्य के लिए बेहद जहरीला है। 14 पेज के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने वहें बयान दिल्ली में पानी की क्वालिटी के कारण लोगों की सेहत को हो रहे नुकसान के संबंध में दिया था।

5 फरवरी को वोटिंग, 8 फरवरी को रिजल्ट

दिल्ली में 5 फरवरी को सभी 70 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं 8 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। 70 विधानसभा सीटों के लिए कुल 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
budget for India

एक बजट, भारत के लिए

January 16, 2023
WCL

कोल इंडिया एवं वेकोलि के 50वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में टीम वेकोलि के उत्कृष्ट कर्मी हुए सम्मानित

November 26, 2024
Opposition unity missing in 2023

2024 के लिए बदलेगा UPA का नाम? क्या है विपक्ष की मीटिंग का एजेंडा

July 17, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.