गौरव खाम्ब्रा
नई दिल्ली: टोक्यो पैरालंपिक के रजत विजेता योगेश कथूनिया ने मंगलवार को खेलो इंडिया पैरा खेलों में एफ 56 वर्ग की चक्का फेंक स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली के कथूरिया ने 40.09 मीटर के प्रयास से पहला स्थान हासिल किया। उत्तर प्रदेश के वीरभद्र सिंह (36.24 मीटर) दूसरे और तमिलनाडु के प्रकाश वी (33.91 मीटर) तीसरे स्थान पर रहे।
भारत को पावर लिफ्टिंग में पहला विश्व चैंपियनशिप पदक दिलाने वाले परमजीत कुमार (49 किग्रा) ने 150 किग्रा का भारी वजन उठाकर स्वर्ण से जीता। गुजरात के दिलीप शुक्ला ( 121 किग्रा) और मायाभाई भाम्मर (105 किग्रा) ने क्रमशः रजत और कांस्य जीते। जसप्रीत कौर ने पावरलिफ्टिंग में महिलाओं की 45 किग्रा स्पर्धा में 85 किग्रा के प्रयास से स्वर्ण जीता। गुजरात की सपना शाह और महाराष्ट्र की सोनम पाटिल ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।







