Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home राष्ट्रीय

US की मदद से जानिए कैसे इंडियन आर्मी ने की PLA की कुटाई?

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 21, 2023
in राष्ट्रीय, विशेष, विश्व
A A
india china
22
SHARES
745
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी अब काफी गंभीर होने लगी है और अमेरिका ने चीन के साथ संघर्ष की स्थिति में भारत को मदद करनी शुरू कर दी है। अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल जब भारतीय जवानों का चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के साथ संघर्ष हो रहा था, उस वक्त अमेरिका भारत को चीनियों के बारे में रीयल टाइम जानकारियां दे रहा था। यूएस न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष के दौरान अमेरिकी सेना भारत को पीएलए सैनिकों के बारे में लगातार रीयल टाइम जानकारी दे रहा था, जिसकी वजह से भारतीय सैनिकों को चीनियों को खदेड़ने में काफी मदद मिली।

यूएस न्यूज ने दावा किया है, कि भारतीय सैनिकों द्वारा खदेड़े जाने के बाद चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी, जो कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चायना की सेना है, वो बैकफुट पर चली गई थी और चीन की सरकार, जो जमीन हड़पने के लिए कुख्यात है, वो हिमालयी क्षेत्र में अपने एक्शन पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर हो गई। यूएस न्यूज ने सूत्रों के हवाले से लिखा है, कि अरूणाचल प्रदेश में अमेरिका ने पहली बार चीनी सैनिकों के पॉजीशन, उनकी ताकत और उनके मूवमेंट को लेकर हर एक जानकारी भारत को रीयल टाइम एडवांस में सौंपी, जिससे भारतीय सैनिकों को लगातार पता चल रहा था, कि चीनी सैनिकों की मूवमेंट क्या है। अमेरिका ने पहली बार ऐसा किया है। अमेरिका ने भारतीय सैनिकों को ये जानकारियां सैटेलाइट इमेज के साथ साथ अन्य टेक्नोलॉजी पर आधारित दी थी, जो काफी विस्तृत और काफी तेज थी, लिहाजा चीनियों का मुकाबला करने में भारतीय सैनिकों को काफी मदद मिली।

इन्हें भी पढ़े

HAL

HAL ने तैयार किया नया स्टील्थ क्रूज़ मिसाइल कॉन्सेप्ट, भारत की मारक क्षमता को मिलेगी और मजबूती

March 25, 2026
iran war

हर एक घंटे में 10 मिसाइलों से हमला कर रहा ईरान, इजराइल में भारी तबाही

March 25, 2026
Railway

रेल टिकट रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव, इस तारीख से होगा लागू

March 25, 2026
pm modi

लोकसभा में इन 4 चार बिल पर चर्चा करेगी मोदी सरकार!

March 24, 2026
Load More

चीनियों को दिया गया करारा जवाब

आपको बता दें, कि पिछले साल 9 दिसंबर को चीनी सैनिक हाथों में नुकीले तारों की लाठियां, लोहे के रॉड और दूसरे हथियार लेकर आए थे, लेकिन भारतीय सैनिकों की तरफ से उनका मुंहतोड़ जवाब दिया गया, जिसके बाद वो भाग खड़े हुए थे। हालांकि, इस झड़प में किसी सैनिक की मौत नहीं हुई थी, लेकिन चीनी सैनिकों को भागना पड़ा था, जिसके बाद से ही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चायना को अपनी स्ट्रैटजी पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ा। यूएस न्यूज की रिपोर्ट में कहा गया है, कि “जब चीनी सैनिक आगे बढ़ रहे थे, तो अमेरिकी जानकारी के आधार पर भारतीय सैनिक उनक पहले से ही इंतजार कर रहे थे, जिसकी उम्मीद चीनियों ने नहीं की थी। अमेरिका जानकारी के आधार पर भारत पूरी तरह से तैयार था।” यूएस मीडिया ने कहा है, कि “चीनियों के खिलाफ मिली ये बड़ी कामयाबी बताती है, कि कैसे दोनों देशों की सेनाएं अब सहयोग कर रही हैं और आपस में खुफिया जानकारियां शेयर कर रही हैं।”

चीन के विस्तारवाद को झटका

अमेरिका के कई कुछ पूर्व विश्लेषकों और अधिकारियों में से कुछ ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया, कि “भारत और अमेरिका के सहयोग ने चीनी विस्तारवाद को पीछए धकेल दिया है और इससे दोनों देशों की साझा महत्वाकांझा को मान्यता मिलती है, जिसमें भारतीय जमीन पर चीनियों के खिलाफ अमेरिका का अभूतपूर्व समर्थन शामिल है”। अमेरिकी एक्सपर्ट्स का कहना है, कि “नई साझेदारी ने, जो फिलहाल बहुत हद तक अस्पष्ट है, उसने बता दिया है, कि इसके व्यापक नतीजे आ सकते हैं, कि कैसे अमेरिका और उसके सहयोगी, बीजिंग की महत्वाकांक्षाओं को प्रभावी तौर पर रोक सकते हैं।” पेंटागन में क्षेत्रीय मुद्दों के पूर्व शीर्ष अधिकारी विक्रम सिंह, जो अब यूनाइटेड स्टेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ पीस थिंक टैंक के साथ हैं, उन्होंने यूएस न्यूज को कहा, कि “पीपुल्स लिबरेशन आर्मी फिलहाल शायद जांच के दौर में है। वो शायद ये जानना चाहते हैं, कि भारतीय कैसे प्रतिक्रिया देते हैं और उनका एक्शन क्या होगा। पीएलए शायद इस बात की जांच करना चाहता हैं, कि भारतीय क्या-क्या पता लगा सकते हैं।” उन्होंने कहा, कि “यह चीन के भविष्य के संघर्ष की तैयारी के बारे में है।”

चीन के एक्शन की पूरी थी जानकारी

इस खुफिया जानकारी से परिचित अत्यधिक विश्वसनीय सूत्र ने यूएस न्यूज को बताया, कि “भारतीय सैनिकों से मुठभेड़ से पहले के हफ्तों में ही अमेरिकी सरकार को पूरी तरह से पता चल गया था, कि चीन इस क्षेत्र में परीक्षण अभ्यास कर रहा है, ताकि यह देखा जा सके, कि क्या वो इस क्षेत्र में कोई नया मुकाम हासिल कर सकता है। चीन इस कोशिश में था, कि किसी नये क्षेत्र में कदम रखा जाए, या उन क्षेत्रों में कदम रखा जाए, जिनको लेकर भारत और चीन, दोनों अपना अपना दावा करते हैं।” रिपोर्ट के मुताबिक, इस काम के लिए कई सौ पीएलए सैनिकों को शामिल किया गया और यह देखने की योजना बनाई गई, कि क्या वो आगे बढ़ सकते हैं और सीमा के उस हिस्से के साथ आगे बढ़ सकते हैं, जो आधिकारिक तौर पर अभी तक सीमांकित नहीं है, जैसा की चीनी सेना ऐसे पहले भी करती रही है, और जैसा की उसने 2020 में गलवान घाटी में भी करने की कोशिश की थी, जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से सैनिकों की जान गई थी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

बलूचिस्तान ने पाकिस्तान से आजादी का किया एलान, समझें कैसे बनेगा अलग देश?

May 16, 2025
वक्फ संशोधन विधेयक

वक्फ संशोधन विधेयक दोनों सदनों में पास, क्या रहा इसका इतिहास!

April 5, 2025
National Tribal

राष्ट्रीय आदिवासी महिला सम्मेलन संपन्न

November 16, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.