Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home गैजेट्स

SIM कार्ड के बदल गए नियम! जानें आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
August 27, 2026
in गैजेट्स
A A
Aadhaar SIM
20
SHARES
654
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। मोबाइल SIM कार्ड को लेकर आज यानी 24 अगस्त 2026 से नया सिस्टम लागू हो गया है. दूरसंचार विभाग (DoT) ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिया है कि किसी व्यक्ति के नाम पर पहले से तय लिमिट तक मोबाइल कनेक्शन होने पर उसे नया SIM जारी न किया जाए. देश के ज्यादातर हिस्सों में एक व्यक्ति के नाम पर अब मैक्सिमम 9 मोबाइल कनेक्शन की सीमा है जबकि जम्मू-कश्मीर, असम और नॉर्थ-ईस्ट के कुछ क्षेत्रों में ये लिमिट 6 है. आपको बता दें कि सरकार ने ये कदम फर्जी सिम को रोकने के लिए लागू किया गया है. लेकिन अब सवाल ये उठता है कि अगर किसी के नाम पर फर्जी सिम पाई जाती है तो सरकार उस व्यक्ति पर क्या एक्शन लेगी.

आपके नाम पर फर्जी SIM मिली तो क्यों है खतरा?

इन्हें भी पढ़े

whatsapp

WhatsApp में मिलेगा Schedule Message फीचर, जानें कैसे और कब कर पाएंगे इस्तेमाल

October 15, 2026
BSNL 5g

BSNL में क्या कुछ बदलने वाला है? 4G नेटवर्क, 5G की तैयारी और यूजर्स के लिए नए अपडेट

October 13, 2026
Internet

भारत में सबसे सस्ता इंटरनेट, 268 रुपये से 8 रुपये प्रति जीबी हुआ डेटा

October 8, 2026
5G

5G से जल्दी खत्म होती है बैटरी? बंद करने पर कितना फर्क पड़ेगा

October 7, 2026
Load More

जानकारी के मुताबिक, मान लीजिए आपने कोई SIM कभी लिया ही नहीं लेकिन वह आपके आधार या दूसरे डॉक्यूमेंट्स पर आपके नाम पर एक्टिव है. ऐसी कंडिशन को हल्के में बिलकुल नहीं लेना चाहिए. फर्जी SIM का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड, फर्जी कॉल, OTP से जुड़े अपराध या किसी भी गैरकानूनी एक्टिविटी में किया जा सकता है.

इसके अलावा सबसे बड़ी परेशानी ये हो सकती है कि शुरुआती रिकॉर्ड में मोबाइल कनेक्शन आपके नाम से जुड़ा दिखाई दे. इसलिए अपने नाम पर कितने मोबाइल नंबर एक्टिव हैं, इसकी समय-समय पर जांच करनी चाहिए.

पहले पता करें आपके नाम पर कितने नंबर हैं

आपको बता दें कि सरकार ने आपको एक सुविधा दी है जिससे आप ये पता लगा सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं. इसके लिए सरकार की Sanchar Saathi सर्विस में उपलब्ध TAFCOP सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है. यहां आप मोबाइल नंबर की मदद से लॉगिन करके अपने नाम पर जारी कनेक्शनों की जानकारी देख सकते हैं.

अगर लिस्ट में कोई ऐसा नंबर दिखाई देता है जिसे आपने कभी लिया ही नहीं या अब इस्तेमाल नहीं करते तो उसे रिपोर्ट करने की सुविधा भी उपलब्ध है. रिपोर्ट मिलने के बाद टेलीकॉम ऑपरेटर मामले की जांच करता है और जरूरी कार्रवाई की जाती है.

फर्जी SIM मिलने पर क्या करें

जानकारी के लिए बता दें कि अगर आपके नाम पर कोई अनजान मोबाइल नंबर दिखाई देता है तो सबसे पहले उसकी जानकारी नोट कर लें. इसके बाद Sanchar Saathi/TAFCOP के जरिए उस नंबर को रिपोर्ट करें. रिपोर्ट में आपको ये साफ तरीके से समझाना पड़ेगा कि नंबर आपका नहीं है.

इसके अलावा अगर कोई पुराना SIM अब इस्तेमाल में नहीं है तो उसे भी बंद कराना ही बेहतर ऑप्शन रहेगा. इससे आपके नाम पर चल रहे बेमतलब के मोबाइल कनेक्शन के नंबर कम हो जाएंगे और भविष्य में आपको अपने नाम पर कोई नया कनेक्शन लेने में कोई समस्या नहीं होगी.

9 SIM की सीमा पार होने पर क्या होगा एक्शन

बता दें कि 24 अगस्त से सरकार ने साफ कर दिया है कि 9 कनेक्शन की लिमिट को पूरा कर चुके ग्राहक को अब कोई भी नया मोबाइल कनेक्शन जारी नहीं किया जाएगा. अगर आपके पास अलग-अलग कंपनियों के SIM हैं तो भी लिमिट नहीं बढ़ेगी क्योंकि आपके नाम पर कुल 9 कनेक्शन पहले से ही एक्टिव शो होंगे.

हालांकि, आपको बता दें कि अगर आपके नाम पर कोई फर्जी सिम पाई जाती है तो उसे तुरंत बंद कर दिया जाएगा. लेकिन अगर उस सिम को बंद नहीं किया गया और उस नंबर का इस्तेमाल किसी साइबर अपराध में हुआ हो तो पुलिस सीधे आपसे सवाल-जवाब कर सकती है. इसीलिए अगर आपके नाम पर कोई फर्जी सिम चल रही है तो उसकी तुरंत रिपोर्ट करें.

DoT ने टेलीकॉम कंपनियों को Digital Intelligence Platform (DIP) के जरिए ऐसे ग्राहकों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा आने वाले समय में सिस्टम रियल-टाइम वेरिफिकेशन भी करने में सक्षम होगा.

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
बुजुर्ग

बुजुर्गों की स्वास्थ्य सेवा योजना पर राजनीति

August 6, 2024
Factory

भारत बन जाएगा दुनिया की फैक्ट्री! चीनी तरीका सीख देसी कपनियों ने किया ये काम!

November 2, 2023
Krishna Kumar Khanna

भारत छोड़ो आंदोलन के आखिरी क्रांतिकारी कृष्ण कुमार खन्ना!

August 18, 2026
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SIR के बीच चुनाव आयोग में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेश कुमार ने तबादलों की झड़ी लगा दी
  • सर्वे : यूपी में 2027 में किसकी बनेगी सरकार?
  • सरकार ने बदली पेंशन योजनाओं के नाम, जानें लाभार्थियों पर क्या होगा असर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.