Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान को लेकर LG और केजरीवाल सरकार आमने-सामने

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
October 30, 2022
in दिल्ली, राज्य
A A
16
SHARES
537
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्लीः पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ अभियान पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा उठाए गए सभी सवालों का जवाब देगी और उनकी मंजूरी के लिए फाइल फिर से जमा करेगी। इससे पहले सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फाइल लौटा दी और उनसे अभियान पर पुनर्विचार करने को कहा। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के उच्च स्तर के मद्देनजर इस तरह के ‘अस्थायी’ उपायों पर भी सवाल उठाया।

राय ने कहा, ‘‘हम उपराज्यपाल द्वारा उठाए गए सभी सवालों के लिखित जवाब देंगे और फाइल (मंजूरी के लिए) फिर से जमा करेंगे…हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही इस मुद्दे पर सकारात्मक निर्णय लेंगे।” राय ने सक्सेना पर दिल्ली के निवासियों के जीवन से जुड़े मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘उपराज्यपाल ने यह कहते हुए फाइल लौटा दी है कि दिल्ली सरकार ने पिछले दो वर्षों में अभियान के प्रभाव का पता लगाने के लिए कोई अध्ययन नहीं कराया। हमने सभी उपलब्ध सूचनाओं का सावधानीपूर्वक अध्ययन करने के बाद 2020 और 2021 में अभियान चलाया।”

इन्हें भी पढ़े

चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का इस्तीफा, चढ़ावा प्रकरण ने लिया नया मोड़

June 26, 2026
Nihang Sikhs clash with police

कर्णप्रयाग विवाद के बीच उत्तराखंड बॉर्डर पर निहंग सिखों और पुलिस में झड़प, कुल्हाल सीमा पर बढ़ा तनाव !

June 26, 2026
shri ram temple

राम मंदिर दान राशि गड़बड़ी मामले में पहली बड़ी कार्रवाई, 8 लोगों पर FIR दर्ज

June 26, 2026
ketan murder case

केतन हत्याकांड: मंगेतर सिया और कथित प्रेमी चेतन आमने-सामने, जांच में नया मोड़!

June 26, 2026
Load More

मंत्री ने कहा कि केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (सीआरआरआई) द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि दिल्ली में 950 ट्रैफिक सिग्नल पर हर दिन 9,036 लीटर डीजल, पेट्रोल और एलपीजी और 5,461 किलोग्राम सीएनजी बर्बाद हो जाती है। राय ने कहा कि एक पर्यावरण अनुसंधान संगठन ‘अर्बनएमिशंसडॉट इन्फो’ द्वारा किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि 17,000 टन से अधिक पीएम 10 पुणे में ट्रैफिक सिग्नल पर उत्सर्जित होता है।

मंत्री ने कहा, ‘‘दिल्ली में पुणे से वाहनों की संख्या चार से पांच गुना अधिक है, जिसका मतलब है कि 60,000 से 70,000 टन पीएम 10 दिल्ली में ट्रैफिक सिग्नल पर उत्सर्जित होता है।” उन्होंने कहा कि अभियान शुरू करने का उद्देश्य इस उत्सर्जन को कम करना है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) नीत सरकार ने पूर्व में उपराज्यपाल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि प्रस्ताव को मंजूरी देने में देरी से वह 28 अक्टूबर को अभियान की शुरुआत को स्थगित करने के लिए मजबूर हुई है। हालांकि, उपराज्यपाल कार्यालय के सूत्रों ने दावा किया कि गोपाल राय ने झूठ बोला था क्योंकि मुख्यमंत्री द्वारा भेजी गई फाइल में अभियान शुरू करने की तारीख 31 अक्टूबर बताई गई थी।

राष्ट्रीय राजधानी में वाहनों के प्रदूषण को कम करने के लिए पहली बार 16 अक्टूबर, 2020 को शुरू किए गए अभियान के तहत, ड्राइवरों को ट्रैफिक लाइट के हरे होने की प्रतीक्षा करते हुए अपने वाहनों को बंद करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान संघ (पीसीआरए) के आंकड़ों से पता चलता है कि अगर लोग ट्रैफिक सिग्नल पर इंजन बंद कर देते हैं, तो प्रदूषण में 15-20 प्रतिशत तक की कटौती की जा सकती है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

राजनीति के मैदान में महिलाओं का सम्मान नहीं!

May 22, 2024
मंत्री गणेश जोशी

केंद्र सरकार ने दी करोड़ों के विकास कार्यों को मंजूरी, मंत्री गणेश जोशी ने जताया आभार

March 6, 2023
Crude oil

इजराइल-हमास जंग से कच्चा तेल 5 प्रतिशत उछला

October 10, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • 15 मिनट एक्स्ट्रा काम के भी मिलेंगे पैसे, नए लेबर कोड में ओवरटाइम के नियम समझें
  • 10 रुपये की ये छोटी सी चीज है नेचुरल इम्यूनिटी बूस्टर, एक्सपर्ट ने गिनाए फायदे
  • आयरलैंड दौरे पर कप्तान श्रेयस अय्यर का दमदार संदेश ‘शेर की तरह खेलो’, जीत के साथ नई शुरुआत पर नजर

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.