Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

आसान होगी दिल्ली-NCR की जिंदगी, द्वारका एक्सप्रेसवे क्यों है इतना खास

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
March 11, 2024
in दिल्ली
A A
Dwarka Expressway
14
SHARES
465
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली। द्वारका एक्सप्रेसवे के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे दिल्ली-एनसीआर के लोगों की मुराद अब पूरी हो गई है। एक्सप्रेस-वे का 19 किलोमीटर हिस्सा तैयार हो गया है और सोमवार को पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने जा रहे हैं। बाकी का 10 किलोमीटर भी अगले 2-3 महीने में खुल जाएगा। 9 हजार करोड़ रुपए की लागत से बनी 29 किलोमीटर की यह सड़क बेहद खास है। इस एक्सप्रेसवे के बन जाने से एनसीआर के लोगों को ना सिर्फ जाम से मुक्ति मिलेगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी की उम्मीद की जा रही है।

द्वारका एक्सप्रेसवे के बन जाने से NH-48 पर दिल्ली और गुरुग्राम के बीच ट्रैफिक को तेज करने और भीड़भाड़ को कम करने में मदद मिलेगा। 8 लेन वाले द्वारका एक्सप्रेसवे का 19 किलोमीटर लंबा हरियाणा में पड़ता है और इसे करीब 4,100 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और गुरुग्राम बाईपास अब सीधे जुड़ गए हैं। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों से सड़क के रास्ते दिल्ली आने वाले लोगों को काफी आसानी होगी। मानेसर से आईजीआई के बीच सफर में अभी आमतौर पर एक घंटा लगता है। यह रास्ता अब करीब 20 मिनट का ही रह जाएगा।

इन्हें भी पढ़े

new delhi railway

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, AI से लैस 1500 कैमरे

April 6, 2026
bpcl gas cylinder

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी पर एक्शन, FIR दर्ज

April 5, 2026
गिरफ्तार

दिल्ली : मरीजों को मिलने वाली मुफ्त दवाओं की हेराफेरी में फार्मासिस्ट समेत 5 गिरफ्तार

April 5, 2026
दिल्ली में वायु प्रदूषण

दिल्ली में प्रदूषण पर रोक के लिए लॉन्च हुआ नया ‘ऐक्शन प्लान’

April 4, 2026
Load More

29 किलोमीटर के इस एक्सप्रेसवे का अधिकतर हिस्सा (23 किलोमीटर) एलीवेटेड है। एक्सप्रेसवे कुल 8 लेन का है, चार-चार लेन दोनों तरफ। एलिवेटेड रोड सिंगल पिलर पर बनाया गया है। इसके दो फायदे हैं। एक तो सड़क के लिए जमीन की कम जरूरत है दूसरा का सर्विस रोड़ चौड़े हो गए। शहर के ट्रैफिक को इसमें आसानी होगी। एक बार आप एक्सप्रेस वे पर चढ़ गए तो बीच में कोई रुकावट नहीं आएगी। रोड को इस तरह डिजाइन किया गया है कि इसके किनारे दुकान, मकान या बाजार नहीं होंगे। सर्विस रोड से एक्सप्रेस वे पर कोई एंट्री या एग्जिट नहीं है। मेन स्पीडवे में आने के लिए आपको निश्चित इंटरचेंज का ही इस्तेमाल करना होगा।

लंबी सुरंग से गुजरती सड़क
द्वारका एक्सप्रेसवे के दिल्ली सेक्शन में 8 लेन की 3.6 किलोमीटर लंबी सुरंग भी बनाई गई है। यह टनल एयरपोर्ट के नीचे से भी गुजर रही है। इसे शैलो टनल भी कहा जा रहा है। एयरपोर्ट को ध्यान में रखकर इसमें सुरक्षा मानकों का खास ध्यान रखा गया है। ब्लास्ट प्रूफ टनल में इस बात का भी ध्यान रखा गया है कि एयरपोर्ट रडार में हस्तक्षेप ना हो सके। करीब 40 हजार कारें इस सुरंग से हर दिन गुजरेंगी। टनल में एक इमर्जेंसी एग्जिट बनाया गया है और एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। टनल से आईजीआई एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 को जोड़ा गया है।

और क्या-क्या है अहम
द्वारका एक्सप्रेस वे को भविष्य की जरूरत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। बताया जा रहा है कि इस सड़क को इस तरह डिजाइन किया गया है कि दिल्ली और गुरुग्राम के बीच अगले 25 साल में गाड़ियों में होने वाले इजाफे के लिए भी पर्याप्त होगी। देश में पहली बार इस एक्सप्रेसवे पर तीन स्थानों पर 4 लेवल इंटरचेंज बनाए गए हैं। शिव मूर्ति, यशोभूमि द्वारका, आईएमटी मानेसर में इन्हें बनाया गया है। महिपालपुर में शिव मूर्ति के पास इंटरचेंज में दो लेवल पर टनल हैं। दो स्थानों पर फ्लाईओवर के ऊपर फ्लाईओवर है। द्वारका एक्सप्रेस वे दिल्ली और गुरुग्राम के बीच दूसरा एक्सप्रेसवे है। इस नए रास्ते से दक्षिणी, पश्चमी दिल्ली और गुरुग्राम के बीच आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी। लाखों गाड़ियां इस एक्सप्रेसवे से बेहद कम समय में अपने गंतव्य स्थान तक पहुंचेंगी और लंबे ट्रैफिक जाम से मुक्ति मिलेगी। इसकी वजह से दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में भी कमी आने का अनुमान है। यानी जो लोग इस सड़क पर सफर करेंगे उनके लिए भी और जो नहीं करेंगे उनके लिए भी यह बेहद महत्वपूर्ण है।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
CSIR Institute of Himalayan

CSIR हिमालय जैवसंपदा प्रौद्योगिकी संस्थान किया विश्व खाद्य दिवस समारोह का आयोजन

October 17, 2023
india economy

वित्तीय समावेशन- एक सफरनामा

December 17, 2022
new parliament

नए संसद भवन में और क्या है खास?

May 28, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ‘महिलाओं को मिलेगा आरक्षण, सरकार ने संसद का बुलाया विशेष सत्र
  • ईरान वॉर : डबल डिजिट में कमाई पर लगा ‘ग्रहण’?
  • कॉमेडी और हॉरर का मजेदार कॉकटेल है ‘भूत बंगला’ का ट्रेलर!

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.