Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home विशेष

माचिस में अभी बहुत तिलियां!

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
June 25, 2022
in विशेष
A A
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

हरिशंकर व्यास

हां, भारत की हिंदू सत्ता की माचिस में तिलियां बहुत बाकी हैं। एक के बाद एक अग्निपथ बनने हैं। चिंता का ताजा मामला सेना का है। सेना और सेना के प्रमुखों के साथ रक्षा मंत्री ने सैनिकों की भर्ती की बुनियादी बात पर जो घोषणा की उसका नौजवानों में जो रिएक्शन बना है तो उसका सैनिकों के मनोबल पर क्या असर होगा? ध्यान रहे राजस्थान, बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड, यूपी आदि में नौजवानों में सैनिक बनने का आइडिया इलाके में सैनिकों के घर-परिवार- रिश्तेदारी से बना होता है। सैनिक जिंदगी के स्थायित्व, सुविधाओं, वेतन आदि का क्रेज नौजवानों में है। इसलिए भर्ती की नई प्रक्रिया का असर गहरा होगा।

इन्हें भी पढ़े

pm modi

मिडिल ईस्ट जंग पर PM मोदी बोले- संकट है, लेकिन घबराना नहीं

March 23, 2026
Jhandewala Devi Temple

पूर्ण विधि-विधान के साथ झण्डेवाला देवी मंदिर में माँ स्कन्दमाता की हुई पूजा-अर्चना

March 23, 2026
crude oil

कोविड के बाद दुनिया पर मंडरा रहा सबसे बड़ा ‘लॉकडाउन’ का खतरा, तेल संकट से बढ़ी चिंता

March 22, 2026
gold

उत्तराखंड : चमोली में नकली हॉलमार्क लगाकर सोना बदलने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़!

March 22, 2026
Load More

पता नहीं ‘अग्निपथ’ योजना प्रधानमंत्री मोदी की सर्वज्ञता से बनी या अधिकारियों ने इसे बनाया लेकिन इतने बड़े परिवर्तन को बिना पायलट अनुभव या सार्वजनिक फीडबैक के अचानक अपना लेना वैसा ही मामला है जैसा नोटबंदी का था या कृषि विधेयकों का था। इस योजना में नंबर एक लोचा 75 प्रतिशत भर्ती का चार साल बाद नौकरी से बाहर होना है। तभी सेना के ‘अग्निवीर’ आंगनवाड़ी के सेवादार से अधिक क्या होंगे? छोटी सी ट्रेनिंग से कैसे सैनिक बनेंगे और कितनों की सीमा पर रियल पोस्टिंग होगी? याकि सैनिक वाला ठसका होगा? इनका उपयोग अफसरों के अर्दलियों के रूप में न हो और अधिकारियों को खुश करके शेष 25 प्रतिशत का स्थायी सैनिक बनने का तनिक भी अंदरखाने का यदि सिस्टम बना तो सैनिकों के मनोबल की भविष्य में क्या दशा-दिशा होगी, ये गंभीर सवाल है।

तभी अपना मानना है कि भर्ती की पुरानी प्रक्रिया को जारी रखते हुए इस नई प्रक्रिया को पायलट रूप में शुरू करना था। पायलट प्रोजेक्ट के अनुभव, प्रक्रिया निर्माण के बाद फैसला लिया जाना चाहिए था। लेकिन माचिस से एक तीली निकाली, एक तरफ 10 लाख नौकरियां एक ट्विट करके प्रधानमंत्री ने पैदा कर दी तो उधर प्रेस कांफ्रेंस की हेडलाइंस से ‘अग्निपथ’ और ‘अग्निवीर’ पैदा कर दिए। परिणाम सामने है। लाखों ‘अग्निवीर’ तीली की चिंगारी के बाद क्या-क्या स्वाहा करते हुए नहीं हैं।

बहरहाल, इस सप्ताह माचिस की तिलियों से आर्थिकी तेजी से जलती दिखाई दी। तमाम झूठे आंकड़ों के बावजूद विदेशी निवेशक लगातार भारत से भागते हुए हैं। उनकी जगह भारत की सरकारी संस्थाएं, म्यूचुअल फंड बेइंतहां शेयर खरीद कर, भारत के बेचारे छोटे-छोटे बचतकर्ताओं का पैसा सेन्सेक्स को ऊंचा बनाए रखने की कोशिश में जाया करते हुए हैं। सुबह देशी पासा लगता है और दोपहर होते-होते विदेशी निवेशकों के शेयर बेचने से बाजार गिरता होता है। इकोनॉमी का हर तरह से भ_ा बैठते हुए है। रुपया आगे भारी लुढक़ना है।

सवाल है सेना, आर्थिकी, लोकतंत्र, सामाजिक सौहार्द के मध्य विपक्ष और राहुल गांधी व राष्ट्रपति चुनाव की हलचल का क्या कोई मतलब है? कुछ नहीं। इस तरह के तमाम मामलों का रोडमैप गुजरात मॉडल से बना चला आ रहा है। अग्नि से जन्मा अग्निनायक यदि भारत को अग्निपथों पर न दौड़ाए, भारत को अग्नि में नहीं पकाए, हिंदुओं से अग्नि में होम न कराए तो हिंदू राष्ट्र की तेजस्विता का दुनिया कैसे लोहा मानेगी? नरेंद्र मोदी इतिहास के वे युग पुरूष होने हैं जो सब कुछ की राख की भस्म से वह अजूबा हिंदू राष्ट्र बनाएंगे, जिसे देखकर दुनिया अंगुलियां दबा सिटी बजाएगी।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल

भारत की चुनावी प्रक्रिया में खर्च भी एक बड़ी चुनौती!

April 26, 2024
PM Modi Speech Rajya Sabha

जुमले गढऩे में बीते नौ साल

May 30, 2023
BJP president JP Nadda

UCC पर अड़े आदिवासी तो समझिए कैसे मुश्किलों में फंस सकती है बीजेपी?

June 30, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • मीन राशि में शनि-मंगल-बुध की युति, त्रिग्रही योग करेगा इन राशियों पर खुशियों की बौछार
  • मिनटों में खाना पचाता है पान का शरबत, जानें कैसे बनाएं?
  • क्रिमिनल जस्टिस’ को फेल करती है 8 एपिसोड वाली सीरीज, अब आ रहा नया सीजन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.