Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

दिल्ली में रविवार को लाल किले पर बड़ा आयोजन, जुटेंगे 1 लाख लोग

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
May 23, 2026
in दिल्ली
A A
लाल किले
23
SHARES
751
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मध्य और उत्तरी इलाकों में रविवार (24 मई) को होने वाले कई कार्यक्रमों के मद्देनजर लोगों को परेशानी से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने एक बेहद जरूरी एडवाइजरी (सलाह) जारी की है। इस बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि रविवार को लाल किले पर ‘जनजाति सांस्कृतिक समागम’ का आयोजन हो रहा है, साथ ही इस कार्यक्रम की वजह से आयोजनस्थल मार्ग पर कई शोभायात्राएं भी निकाली जाएंगी, जिसकी वजह से यातायात के बड़े पैमाने पर प्रभावित रहने की संभावना है, ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने बड़े स्तर पर रूट डायवर्जन और प्रतिबंधों की घोषणा की है। पुलिस का अनुमान है कि इस कार्यक्रम में लगभग एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं।

एडवाइजरी में पुलिस ने बताया कि ‘जनजाति जागृति समिति’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारियों के अंतर्गत दिल्ली के अलग-अलग हिस्सों से कई भव्य ‘शोभा यात्राएं’ निकाली जाएंगी। ये यात्राएं श्यामगिरी मंदिर, रामलीला मैदान, राजघाट, कुदेसिया पार्क और अजमेरी गेट से शुरू होकर अंत में लाल किले पर जाकर मिलेंगी।

इन्हें भी पढ़े

ED

ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे

September 22, 2026
rekha gupta

दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

September 22, 2026
CM Rekha Gupta

सीएम रेखा गुप्ता का ऐलान, साउथ रिज में 1000 एकड़ से बढ़ेगा ग्रीनरी का दायरा!

September 20, 2026
ABVP's Yash Dabas

डीयू चुनाव : ABVP के यश डबास बने अध्यक्ष, NSUI का सूपड़ा साफ

September 19, 2026
Load More

इन रास्तों पर दिखेगा सबसे ज्यादा असर

इन्हीं सब आयोजनों को देखते हुए यातायात पुलिस ने नेताजी सुभाष मार्ग, JLN मार्ग, लोथियन रोड, GT करनाल रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, आसिफ अली रोड, DBG रोड और आसपास के इलाकों सहित प्रमुख सड़कों के लिए ट्रैफिक प्रतिबंध व मार्ग परिवर्तन लागू किए हैं।

दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक ये रास्ते रहेंगे बंद

पुलिस एडवायजरी के अनुसार नेताजी सुभाष मार्ग पर दिल्ली गेट चौक से छत्ता रेल तक, दोनों तरफ का यातायात दोपहर 12 बजे से लेकर रात 3 बजे तक पूरी तरह बंद रहेगा। साथ ही निषाद राज मार्ग पर भी रात 3 बजे तक यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे।

किस मार्ग पर कब से कब तक रहेगा यातायात बंद

  • जीटी करनाल रोड (लाला हरदेव सहाय मार्ग)-शास्त्री पार्क से तीस हजारी (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • बुलेवार्ड रोड – खोया मंडी युधिस्टर सेतु के नीचे रिंग रोड तक यू-टर्न (दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक)
  • शाम नाथ मार्ग (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • लोथियन रोड (दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक)
  • हैमिल्टन रोड – पुल डफरिन से केला घाट (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग – कोडिया पुल से छत्ता रेल (दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक)
  • नेताजी सुभाष मार्ग – दिल्ली गेट चौक से छत्ता रेल (दोनों कैरिजवे) (दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक)
  • JLN मार्ग – अजमेरी गेट चौक से गुरु नानक चौक (दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक)
  • चमन लाल मार्ग (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • आसिफ अली रोड – तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट चौक (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • जवाहर लाल नेहरू मार्ग – राजघाट से दिल्ली गेट (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • निशाद राज मार्ग (दोनों कैरिजवे) (दोपहर 12 बजे से रात 3 बजे तक)
  • मिंटो रोड रेड लाइट से आर/ए कमला मार्केट (दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक)
  • DBG रोड – आर/ए झंडेवालान से अजमेरी गेट (दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक)

इन स्थानों पर भी प्रभावित रह सकता है ट्रैफिक

पुलिस ने बताया कि इसके अलावा राजपुरा रोड, श्यामा प्रसाद मुखर्जी मार्ग, सलीमगढ़ बाईपास के पास रिंग रोड, ITO, BSZ मार्ग, DDU मार्ग, मिंटो रोड, चावड़ी बाजार और देशबंधु गुप्ता रोड पर भी ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है और इन जगहों पर भारी जाम की स्थित बन सकती है

पुलिस ने बताया कि प्रतिबंध की अवधि के दौरान बसों और कमर्शियल वाहनों को बाराखंभा, झंडेवालान और दिल्ली गेट जैसे कई पॉइंट्स से दूसरे रास्तों पर भेजा जाएगा।

रेलवे स्टेशन जाने वालों के लिए विशेष व्यवस्था

इस एडवायजरी में पुलिस ने बताया कि कार्यक्रम की वजह से पुराने दिल्ली रेलवे स्टेशन, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और कश्मीरी गेट ISBT जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं और वैकल्पिक रास्ते भी सुझाए हैं।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री: नेताजी सुभाष मार्ग और लोथियन रोड पर प्रतिबंधों के कारण, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को रानी झांसी फ्लाईओवर, मोरी गेट और पुल डफरिन वाले रास्तों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री: अजमेरी गेट की तरफ जाने वाले यात्रियों को देशबंधु गुप्ता (DBG) रोड से बचने और इसकी बजाय रानी झांसी रोड, पंचकुइयां रोड और मिंटो रोड का इस्तेमाल करते हुए स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है।

इसके साथ ही ट्रेन या बस छूटने के डर से बचने के लिए यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे निर्धारित समय से पर्याप्त पहले अपने घरों से निकलें और सार्वजनिक परिवहन (जैसे दिल्ली मेट्रो) का ज्यादा से ज्यादा उपयोग करते हुए स्टेशन या बस स्टैण्ड पहुंचे।

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
The biggest problem of laborers is inflation

मजदूरों की सबसे बड़ी समस्या है महंगाई : आचार्य डॉ. खेमचन्द शास्त्री

May 2, 2025
india-pak

युद्ध से डरपोक पाकिस्तान को भय…’चार दिन में युद्ध तय’…आर्थिक रूप से महंगा पड़ेगा !

April 29, 2025
Rahul Gandhi's 'Bharat Jodo Yatra

मोदी सरकार पर और हमलावर होंगे राहुल, सड़क से संसद तक बदलेगा समीकरण

August 4, 2023
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • ED का बड़ा ऐक्शन, जालंधर से दिल्ली तक ताबड़तोड़ पढ़े छापे
  • भारत पर ऐक्शन से पहले सोच लेना’, रूस से तेल खरीदारी पर US को किसने दिखाया आईना
  • दिल्ली के इस 160 साल पुरानी इमारत का होगा कायाकल्प, दिखेगा विरासत और संस्कृति का मेल

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.