Upgrade
पहल टाइम्स
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन
No Result
View All Result
पहल टाइम्स
No Result
View All Result
  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • ईमैगजीन
Home दिल्ली

‘मनीष सिसोदिया ने बदले फोन, सबूत नष्ट किए,’ शराब नीति घोटाले में ED का दावा

पहल टाइम्स डेस्क by पहल टाइम्स डेस्क
November 30, 2022
in दिल्ली
A A
Manish Sisodiya
25
SHARES
847
VIEWS
Share on FacebookShare on Whatsapp

नई दिल्ली : दिल्ली शराब नीति घोटाले में जांच एजेंसी सीबीआई और मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय हर रोज नए खुलासे कर रही हैं. अब ईडी ने बुधवार को बड़ा दावा किया है. ईडी ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत दिल्ली शराब नीति घोटाले के आरोपियों ने कई बार अपने फोन बदले और सबूत नष्ट कर दिए. ईडी का कहना था कि कथित घोटाले की अवधि के दौरान इन फोनों का इस्तेमाल किया गया था.

जांच एजेंसी ने दिल्ली की एक अदालत को इस संबंध में जानकारी दी है. ईडी ने बताया कि बुधवार को गिरफ्तार किए गए दिल्ली के व्यवसायी अमित अरोड़ा और आबकारी मंत्री मनीष सिसोदिया ने 11 फोन इस्तेमाल किए और बदले. ईडी ने अदालत को बताया कि ये फोन कथित शराब घोटाले की अवधि के दौरान इस्तेमाल किए गए थे. ईडी ने मनीष सिसोदिया और अमित अरोड़ा पर केस से जुड़े सबूत नष्ट करने का आरोप लगाया.

इन्हें भी पढ़े

raghav chadha

राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा

April 2, 2026
akshardham temple

26 मार्च को दिल्ली का अक्षरधाम बनेगा एतिहासिक पल का गवाह!

March 25, 2026
Delhi Police

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल का बड़ा एक्शन, किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़

March 24, 2026
electricity

दिल्ली में महंगी होगी बिजली, जानिए सरकार का प्लान

March 23, 2026
Load More

1.38 करोड़ रुपए के फोन बदले और नष्ट किए

ईडी ने बुधवार को राउज एवेन्यू कोर्ट को बताया कि आबकारी नीति में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गई है. अधिकांश संदिग्ध, शराब कारोबारी, वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, दिल्ली के आबकारी मंत्री (मनीष सिसोदिया) और अन्य संदिग्धों ने कई बार अपने फोन बदले हैं. आरोपियों ने जिन फोन-उपकरणों का उपयोग किया और नष्ट किया गया है, उनकी अनुमानित कीमत करीब 1.38 करोड़ रुपए है.

सिसोदिया के सहयोगी माने जाते हैं अरोड़ा

ईडी ने ये भी बताया कि आरोपी अमित अरोड़ा ने सबूतों को नष्ट करने का संकेत दिया है. उसने 11 बार अपने मोबाइल फोन को बदला और नष्ट किया है. बताते चलें कि ईडी ने आज ही कारोबारी अमित अरोड़ा को गिरफ्तार किया है. बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से पूछताछ के लिए 7 दिन की हिरासत मिल गई है. अमित अरोड़ा को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के करीबी सहयोगी माना जाता है. गिरफ्तारी के बाद अमित अरोड़ा को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया था.

अरोड़ा बोले- मैंने एक बार भी फोन नहीं बदला

वहीं, कोर्ट में अमित अरोड़ा के वकील ने कहा कि 22 बार जांच में ईडी के सामने वो पेश हुए हैं. उन्हें फोन करके बुलाया जाता था, तब भी वो आते रहे. इस पर कोर्ट ने ईडी से पूछा कि 22 बार पूछताछ के बाद हिरासत की क्या जरूरत रह जाती है? कोर्ट के सवाल पर ED ने कहा कि तीन बार अरोड़ा का बयान रिकॉर्ड किया गया है. अमित अरोड़ा ने कहा कि मैंने एक बार भी अपना मोबाइल नंबर नहीं बदला. CBI ने भी मेरे घर पर रेड डाली थी.

अदालत ने मंजूर की सिर्फ 7 दिन की हिरासत

मामले में ईडी ने कहा कि 2.5 करोड़ रुपये घूस के जरिए अमित अरोडा ने इकट्टा किए थे. अमित अरोड़ा पंजाब के पटियाला में मैन्युफैक्चरर और रिटेलर हैं. ये तो नियम के सरासर खिलाफ है. क्योंकि उनको पहले से दिल्ली में लाइसेंस मिला हुआ है. इस वजह से ईडी ने 14 दिन की कस्टडी मांगी तो कोर्ट ने दोनों पक्ष की दलीलें सुनीं. इसके बाद अदालत ने ईडी की मांग स्वीकार ली है.

एक शख्स बना सरकारी गवाह

सीबीआई ने इस मामले 25 नंवबर को 7 आरोपियों के खिलाफ राउज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी. वहीं इस मामले में आरोपी दिनेश अरोड़ा सीबीआई का सरकारी गवाह बन चुका है. अरोड़ा को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का करीबी बताया जाता है. आरोपी ने खुद कोर्ट में कहा था कि मेरी तरफ से 1 नवंबर 2022 को मेरे वकील के माध्यम से एप्लिकेशन दी गई है. मैं स्वेच्छा से सरकारी गवाह बनने को तैयार हूं. मैं इस मामले से जुड़े सभी तथ्यों को अदालत के सामने रखूंगा. इस पर कोर्ट ने आरोपी से पूछा कि उस पर किसी तरह का कोई दबाव तो नहीं है. सीबीआई की तरफ से कोई धमकी तो नहीं दी गई है. इस पर आरोपी ने कहा, ‘मैं इस मामले में मेरे ऊपर जो आरोप लगे हैं, उस संदर्भ में अपनी भूमिका के बारे में भी सब सच बताऊंगा. मैं जांच में भी सहयोग करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा. मैं जांच अधिकारी के सामने कुछ स्टेटमेंट दे चुका हूं और कोर्ट के सामने अपना कंफेशन स्टेटमेंट भी दे चुका हूं.’

इन्हें भी पढ़ें

  • All
  • विशेष
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
Supreme court

सुप्रीम कोर्ट के दोनों फैसले सरकार के खिलाफ हैं!

March 3, 2023
pm modi

मोदी मैजिक की कर्नाटक में हो रही परीक्षा

May 10, 2023
WCL

वेकोलि में वार्षिक खान सुरक्षा पखवाड़ा 2024 का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

June 3, 2025
पहल टाइम्स

पहल टाइम्स का संचालन पहल मीडिया ग्रुप्स के द्वारा किया जा रहा है. पहल टाइम्स का प्रयास समाज के लिए उपयोगी खबरों के प्रसार का रहा है. पहल गुप्स के समूह संपादक शूरबीर सिंह नेगी है.

Learn more

पहल टाइम्स कार्यालय

प्रधान संपादकः- शूरवीर सिंह नेगी

9-सी, मोहम्मदपुर, आरके पुरम नई दिल्ली

फोन नं-  +91 11 46678331

मोबाइल- + 91 9910877052

ईमेल- pahaltimes@gmail.com

Categories

  • Uncategorized
  • खाना खजाना
  • खेल
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • दिल्ली
  • धर्म
  • फैशन
  • मनोरंजन
  • यात्रा
  • राजनीति
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विशेष
  • विश्व
  • व्यापार
  • साक्षात्कार
  • सामाजिक कार्य
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • अब PF निकालना चुटकियों का काम, UPI से मिनटों में मिलेगा पैसा
  • राघव चड्ढा की कुर्सी क्यों छीन ली? इन वजहों की शुरू हुई चर्चा
  • एमएस धोनी जल्द कर सकते हैं मैदान पर वापसी?

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.

  • होम
  • दिल्ली
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • विश्व
  • धर्म
  • व्यापार
  • खेल
  • मनोरंजन
  • गैजेट्स
  • जुर्म
  • लाइफस्टाइल
    • स्वास्थ्य
    • फैशन
    • यात्रा
  • विशेष
    • साक्षात्कार
  • ईमैगजीन

© 2021 पहल टाइम्स - देश-दुनिया की संपूर्ण खबरें सिर्फ यहां.